मानसून 2025 में लगाएं ये पौधे और अपने बगीचे को बनाएं सुंदर
पौधे लगाने के लिए मानसून सीजन सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बगीचे या बालकनी में पौधे लगाने के लिए सोच रहे हैं तो यहां कुछ पौधे बताए जा रहे हैं, जिन्हें लगा सकते हैं।
घर की खूबसूरती तब बढ़ जाती है जब उसमें कई सारे पौधे लगे होते हैं। पौधे हमारी स्वास्थ्य को तो सही रखते ही हैं, साथ ही ये हमारे घर के लुक को भी बेहतर करके उसे सुंदर बनाने का काम करते हैं। आजकल पौधे लगाने का चलन भी काफी बढ़ गया है, जिसे देखो वही अपने घर की बालकनी, छत पर या बगीचे में पौधे लगा रहा है। अगर आप भी आपको भी हरे-भरे पेड़ पौधे काफी पसंद आते हैं और अपने घर की बालकनी या बगीचे में पौधे लगाने की सोच रहे हैं, तो इस काम को करने के लिए यह सबसे अच्छा समय हो सकता है, क्योंकि इस समय मानसून सीजन चल रहा है और पेड़-पौधे लगाने के लिए यह मौसम काफी सही माना जाता है। इस मौसम में पौधों को पर्याप्त पानी मिल जाती है और वे कम देखभाल में ही बिल्कुल हरे-भरे दिखाई देने लगते हैं। हाउसहोल्ड फर्निशिंग के तहत हम यहां बता रहे हैं कि आप इन दिनों अपने घर के आंगन, बालकनी या बगीचे में ऐसा कौन सा पौधा लगाएं, जो कुछ ही दिन में आपके घर को हरा-भरा बना दे।
मानसून में कौन से पौधे लगाए जा सकते हैं?
मधुमालती बेल- मानसून सीजन में आप रंग-बिरंगे फूलों वाले इस पौधे को लगा सकते हैं। मानसून इसे लगाने का सबसे सही समय हो सकता है। यह एक तरह का बेल वाला पौधा है और मानसून में इस पौधे में लाल, सफेद, गुलाबी फूल निकलते हैं, जो मन को काफी भाते हैं।
चमेली- मानसून में आप चमेली का पौधा भी लगा सकते हैं। इसके सफेद और खुशबूदार फूल हर किसी को मोह लेते हैं। यह पौधा जमीन पर या गमले में भी अच्छी तरह उगता है और बारिश के मौसम में इसकी ग्रोथ तेजी से होती है।
कनेर का पौधा- अपने गार्डन को रंग-बिरंगे फूलों से भरने के लिए आप मानसून में कनेर का पौधा लगा सकते हैं। इसमें कई रंग के जैसे पीले, सफेद और लाल रंग के फूल खिलते हैं जो आपके गार्डन को और भी सुंदर बना सकते हैं।
लेमन ग्रास- इस पौधे को आप बगीचे में या फिर बालकनी में किसी गमले में लगा कर रख सकते है। नींबू की खुशबू वाला यह हर्बल प्लांट है। चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए इसकी पत्तियों उसमें आप डाल सकती हैं।
जूही का पौधा- सफेद-खुशबूदार फूलों वाला जूही का पौधा मानसून में बड़ी आसानी से लग जाता है। बगीचे की सुंदरता के लिए आप इस पौधे को भी लगा सकते हैं।
गुड़हल- लाल, गुलाबी, नारंगी और पीले रंगों वाले गुड़हल प्लांट भी मानसून के मौसम में बहुत तेजी से बढ़ते हैं। इसे भी आप गमले में या फिर जमीन पर लगा सकती हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
All Seasons Gardenia/Gandharaj Live Plant
मानसून में लगाने के लिए यह पौधा अच्छा विकल्प हो सकता है। यह पौधा गार्डेनिया या गंधराज के नाम से जाना जाता है। यह पौधा सभी मौसमों के लिए उपयुक्त है। इसे आप घर के बाहर या फिर घर के अंदर कहीं भी लगा सकते हैं। यह पौधा तेज और हल्की रोशनी में भी आसानी से पनप सकता है। साल भर सुंदरता और खुशबू प्रदान करने वाले इस पौधे को कम देखभाल की भी आवश्यकता होती है। इस पौधे में सफेद रंग के सुंदर और खुशबूदार फूल खिलते है, जिससे आप पूजा करने के लिए भी रोजाना ताजे फूल मिल सकते हैं। यह पौधा बिना गमले के मिल रहा है। इस Live Plant को मंगा कर आप गमले में या फिर जमीन में भी लगा सकते हैं।
01
Gravendo Harsingar (Parijat) Live Plant
हरसिंगार का पौधा है, जिसे पारिजात के नाम से भी जाना जाता है। इसे आप घर के अंदर, बगीचे में या बालकनी में लगा सकते हैं। खास बात यह है कि यह पौधा ज्यादा बड़ा नहीं होता है, इसलिए इसे आप गमले में लगाकर घर की खिड़की, ड्राइंग रूम, बेडरूम, डाइनिंग टेबल, टीवी स्टैंड, ऑफिस डेस्क या टेबलटॉप पर भी रख सकते हैं। पारिजात के फूल पूजा पाठ के लिए भी काफी पवित्र माने जाते हैं। साथ ही यह एक औषधीय पौधा भी है। इस पौधे में सफेद रंग के खुशबूदार फूल भी खिलते हैं। इसे ज्यादा देखभाल की भी आवश्यकता नहीं होती है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Golden Swarna Champa Plant || Fragrant & Evergreen Flowering Tree for Home
बरसात के मौसम में आप अपने घर के बगीचे में चंपा का पौधा भी लगा सकते हैं। यह तेजी से बढ़ने वाला है और इसे कम रखरखाव की आवश्यकता होती है। इस पौधे में आमतौर पर पीले रंग के सुगंधित फूल खिलते हैं। इसे आप बगीचे के अलावा बालकनी या फिर छत पर भी लगा सकते हैं। इस पौधे की लंबाई लगभग 4-6 मीटर तक होती है। कम रखरखाव वाले इस पौधे को अधिक पानी की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसके खूबसूरत पीले फूल और सदाबहार पत्ते आपके घर को आकर्षक बना सकते हैं।
03
Hybrid Red Rose Live Plant Gulab Plant
गुलाब के फूलों के बिना बगीचा अधूरा सा लगता है। ऐसे में अगर आप अपने बगीचे में गुलाब का पौधा लगाने की सोच रहे हैं तो यह हाइब्रिड लाल गुलाब वाला पौधा सही रहेगा। इस पौधे में सभी मौसम में सुगंधित गुलाब के फूल खिलते हैं। इसे आप बालकनी या फिर छत पर भी लगा सकते हैं। यह पौधा पूरी तरह से सूर्य के प्रकाश में पनपता है और इसे नियमित रूप से पानी की आवश्यकता होती है। यह छोटा गुलाब का पौधा लगभग 30-45 सेमी ऊंचा होता है, जो आंगन, बालकनी या बगीचे के लिए एकदम सही है।
04
BLOSSOM Plant's Lemon Grass Live Indoor and outdoor Plants
लेमन ग्रास लगाने की सोच रहे हैं तो यह पौधा आपके लिए सही हो सकता है। यह पौधा आपको एक सफेद रंग के प्लास्टिक के पॉट के साथ मिल रहा है। खास बात यह है कि यह पौधा इनडोर और आउटडोर दोनों के लिए उपयुक्त है। जिसे आप घर के रखने के अलावा बगीचे में भी लगा सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर लेमन ग्रास में क्लोरोजेनिक एसिड, आइसोओरिएंटिन और स्वर्टियाजापोनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मुक्त कणों से लड़ने, ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और पुरानी बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
क्या मानसून में पौधों को ज्यादा रखरखाव की आवश्यकता होती है?
नहीं, मानसून में पौधे कम रखरखाव में भी अच्छे से विकास करते हैं। साथ ही इस मौसम में इन्हें ज्यादा पानी की भी आवश्यकता नहीं होती है।
क्या मानसून सीजन में सब्जी वाले पौधे लगा सकते हैं?
जी हां, इस मौसम में आप गमले में या फिर जमीन में सब्जी वाले पौधे जैसे टमाटर, मिर्च आदि लगा सकते हैं।
मानसून में पौधों कितना पानी देना चाहिए?
Monsoon बारिश के कारण पौधों को पर्याप्त पानी मिलता रहता है। ऐसे में अगर कुछ दिन बारिश न हो या फिर गमले की मिट्टी सूखने लगे उसमें सिर्फ आवश्यकता के अनुसार ही पानी डालना चाहिए।