घर में शांति और समृद्धि लाने के लिए चुनें ये ट्रेंडी Mandir Designs

अपने घर में सुख-समृद्धि के वास के साथ-साथ घर में रौनकता लाने के लिए आप यहां मौजूद ट्रेंडी मंदिर डिजाइन के विकल्पों को चुन सकती हैं।

घर के लिए Trendy Mandir Designs
घर के लिए Trendy Mandir Designs

हर घर में एक ऐसा स्थान होना चाहिए जहां आत्मा को शांति मिले, मन को सुकून मिले और जहां दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ हो। अगर देखा जाए तो यही स्थान होता है, घर का मंदिर। जहां से निकलती अगरबत्ती और धूप की खुशबू मन को शांत करने के साथ-साथ मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। आज के बदलते समय के साथ मंदिरों के डिज़ाइन में भी आधुनिकता की झलक देखने को मिल सकती है। आजकल लोग पारंपरिक पूजा स्थलों को एक मॉडर्न टच देना पसंद करते हैं, जिससे घर की सुंदरता भी बनी रहे और धार्मिक भावना भी प्रकट हो। ट्रेंडी मंदिर डिज़ाइन न सिर्फ आपके घर को सजा सकते हैं, बल्कि यह आपके आध्यात्मिक अनुभव को भी और गहरा बना सकते हैं। चाहे घर छोटा हो या बड़ा, आजकल Mandir के कई ऐसे कई Design उपलब्ध हैं जो हर जरूरत और स्टाइल के अनुसार फिट बैठ सकते हैं। इन्हें आप अपने हाउसहोल्ड फर्निशिंग का भी हिस्सा बना सकते हैं और घर में शांति और समृद्धि को लाने में मदद कर सकते हैं। 

कौन-कौन से मंदिर डिजाइन ट्रेंड में हैं?

आज के समय में लोग घर की साज-सज्जा के साथ-साथ पूजा स्थल को भी सुंदर और आधुनिक बनाना चाहते हैं। इनमें आपको कई सरफ़े ट्रेंड में चल रहे मंदिर के डिजाइन देखने को मिल सकता है जिनको आप अपनी पसंद और घर के हिसाब से चुन सकते हैं; 

  • वॉल माउंटेड मंदिर -  यह डिज़ाइन छोटे घरों या फ्लैट्स के लिए बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं। दीवार पर लगाया गया यह मंदिर कम जगह घेरता है और बहुत ही स्टाइलिश दिख सकता है। 
  • जाली वर्क मंदिर - इसमें मंदिर के दरवाजों या साइड्स पर जाली की सुंदर नक्काशी की जाती है। ये डिज़ाइन पारंपरिक और आधुनिक दोनों का मिश्रण होता है, जो आपके घर की सुंदरता बढ़ाने में सहायक हो सकता है। 
  • बैकलाइटिंग के साथ मंदिर - LED लाइटिंग के साथ बने मंदिर आजकल काफी ट्रेंड में हैं। दीवार या मंदिर के पीछे हल्की रोशनी न सिर्फ मूर्तियों को उजागर करती है, बल्कि मंदिर को दिव्य आभा भी दे सकती है।
  • फ्लोर स्टैंडिंग मंदिर - यह पारंपरिक मंदिर डिज़ाइन है लेकिन अब इसे आधुनिक स्पर्श के साथ डिज़ाइन किया जा रहा है। इसमें स्टोरेज कैबिनेट भी दिए जाते हैं, जहां पूजा की सामग्री को आराम से रखी जा सकती है।
  • कोने वाला मंदिर - छोटे घरों के लिए लिए कोने में बना Home Mandir Design एक उत्तम विकल्प हो सकता है। यह कम स्पेस लेता है और सुंदरता में भी कोई कमी नहीं आने देता।
  • इन-बिल्ट मंदिर - बहुत से लोग अब अपने ड्रॉइंग रूम या स्टडी एरिया में इन-बिल्ट मंदिर डिज़ाइन करवाते हैं, जो फर्नीचर का हिस्सा होता है। यह ट्रेंड शहरी घरों में तेजी से बढ़ रहा है, जिसे आप अपने घर के लिए चुन सकते हैं।

Top Five Products

  • G Fine Furniture 2.9 Feet Wooden Temple for Home

    शीशम की लकड़ी से बना यह मॉडर्न मंदिर डिजाइन नेचुरल फिनिश के साथ आता है जो आपके घर की रौनक को बढ़ाने के साथ-साथ घर में शांति और समृद्धि लाने में भी सहायता कर सकता है। इसका डाईमेंशन 33D x 53.3W x 88.9H सेमी है जो किसी भी घर में आसानी से फिट बैठ सकता है। इसमें 2 दरवाजे लगे हुए हैं जो ओपन फ्रेम स्टाइल में मौजूद है। साथ ही, इसमें आपको 1 दराज भी मिल रहा है जिसमें आप अपने पूजा के सामानों को रख सकते हैं, वहीं इसमें धूप-बत्ती स्लाइडर स्टैंड भी बना हुआ है जिसकी मदद से आप आसानी से पूजा के बाद अगरबत्ती को रख सकते हैं। उच्च गुणवत्ता वाला यह मंदिर लंबे समय तक टिकाऊ बना रह सकता है और आपके घर की शोभा को बढ़ा सकता है। इस Mandir Design में मंडप बना हुआ है जो इसे एक पारंपरिक टच देने में मदद करते हैं।

    01
  • WOODMAZE Sheesham Wood Temple with Door Storage Wooden Mandir for Pooja Room

    मॉडर्न डिजाइन में बना हुआ यह मंदिर उच्च गुणवत्ता वाले शीशम की लकड़ी से बना हुआ है जो लंबे समय तक टिका हुआ रह सकता है और आपके पूजा रूम की शोभा बढ़ा सकता है। इसका डाईमेंशन 38D x 60W x 147H सेमी है, जो किसी भी घर के एरिया में आराम से फिट आ सकता है और ज्यादा जगह भी नहीं लेगा। आप इसे कोने में भी खड़े करके रख सकते हैं। इसकी खासियत है कि इस मंदिर में सामनों को रखने के लिए खंड बने हुए हैं तथा इसमें एक दरवाजे भी लगे हुए हैं जिससे आपके सामान सही-सलामत और सुरक्षित रह सकें। इसकी साफ-सफाई भी काफी आसान है, मात्र सूखे कपड़ों की मदद से आप इसे साफ-सुथरा रख सकते हैं।

    02
  • LUXURY DECORATIVE EYE Wooden Temple Mandir Gift Home Big Size

    क्या आप अपने घर के लिए एक आकर्षक और बहुपयोगी मंदिर ढूंढ रहे हैं, तो यह मॉडर्न स्टाइल में बनी मंदिर डिजाइन आपके लिए परफेक्ट विकल्प साबित हो सकता है। इंजिनीयर्ड वुड से बना यह मंदिर काफी मजबूत और लंबे समय तक टिके रहने वाला है। इसकी खासियत है कि इस मंदिर पर शुभ और लाभ लिखा हुआ है जो आपके मंदिर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ घर में शुभता का प्रतीक भी बन सकता है। साथ ही इसमें लगे लाइट की मदद से आपके पूजा रूम में रोशनी बरकरार रहेगी और साथ ही शांति का संचार होते रहेगा। आप चाहे तो इस सुंदर से पूजा रूम को अपने हॉल या Living Room में भी रख सकते हैं, जिससे चारों तरफ का वातावरण भक्तिमय बना रह सकेगा।  

    03
  • Kamdhenu art and craft Wooden Temple

    सफेद और सुनहरे रंग में आने वाला यह मंदिर वॉल माउंटेन डिजाइन में बना है। यह छोटे घर के लिए एक परफेक्ट विकल्प साबित हो सकती है। इस मंदिर डिजाइन को आप आराम से घर के दीवार पर लगा सकते हैं। यह कोई एक्स्ट्रा स्पेस भी नहीं लेगा और साथ ही आपके घर में एक मॉडर्न टच दे सकता है। इंजिनीयर्ड वुड से बना यह मंदिर काफी मजबूत और टिकाऊ है जो लंबे समय तक आपके घर की सुंदरता को बनाए हुए रख सकता है। इसमें मंडप बना हुआ है और साथ ही इसमें दरवाजे भी लगे हुए हैं। इसमें एक दराज बना हुआ है जिसमें आप धूप, बत्ती, माचिस आदि को आराम से रख सकते हैं। इसका डाईमेंशन 30.5D x 45.7W x 61H सेमी है जो किसी भी घर के Home Decor के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

    04
  • ONIJA Ivara Home Temple Wooden Puja Mandir Pooja Stand For Home

    अपने घर में शांति और सुकून भला किसे पसंद नहीं होता है और जब बात आती है पूजा रूम के लिए मंदिर चुनने कि तो लोग ऐसा मंदिर चुनना पसंद करते हैं जो लंबे समय तक टिकाऊ बना रहे है और घर में शांति बनाए रखें। यह लकड़ी से बना हुआ मंदिर आपके लिए बिल्कुल ऐसा ही एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। या शीशम की लकड़ी से बना हुआ है जो लंबे समय तक टिका हुआ रह सकता है और आपके घर में समृद्धि का विकास कर सकता है। खूबसूरत नक्काशी और जटिल डिजाइन के साथ बनी यह मंदिर ना सिर्फ आपके घर के साज-सज्जा में चार चांद लगाने में मदद कर सकते हैं बल्कि इसमें मौजूद दराज की मदद से पूजा की सामग्री को भी आराम से रखा जा सकता है। अब अपने घर से लेकर ऑफिस तक में शांति लाने के लिए आप इसे चुन सकते हैं।

    05

घर में मंदिर लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

क्या आप भी अपने घर के लिए ट्रेंडी डिजाइन में आने वाले मंदिर लेने जा रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं मंदिर स्थापित करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान भी रखना चाहिए? जानें घर में मंदिर लगाते समय ध्यान देने योग्य बातें; 

  • दिशा का चयन - वास्तु शास्त्र के अनुसार मंदिर को उत्तर-पूर्व दिशा यानी कि ईशान कोण में स्थापित करना सबसे शुभ माना गया है। यदि यह संभव न हो तो उत्तर या पूर्व दिशा में भी मंदिर को रखा जा सकता है।
  • जमीन से ऊंचाई पर रखें मंदिर - मंदिर को सीधे फर्श पर न रखें। इसे एक स्टूल या लकड़ी के पाटे पर रख सकते हैं जिससे भगवान की मूर्तियां कमर से ऊपर की ऊंचाई पर रह सकें।
  • मूर्तियों की स्थिति और संख्या - एक ही भगवान की एक से अधिक मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। साथ ही, मूर्तियां दीवार से थोड़ी दूरी पर रखनी चाहिए ताकि उनके पीछे से हवा बह सके और सोई हुई या टूटी हुई मूर्तियां कभी नहीं रखनी चाहिए।
  • साफ-सफाई और नियमित पूजा - मंदिर को हमेशा साफ और सुव्यवस्थित रखना चाहिए तथा रोजाना पूजा, दीपक और अगरबत्ती अवश्य जलाना चाहिए। 
  • मंदिर के पास ना रखें ये चीजें - मंदिर के पास कभी भी जूते-चप्पल, झाड़ू, पोछा या गंदे कपड़ा नहीं रखना चाहिए और साथ ही मंदिर को टॉयलेट या वॉशिंग एरिया के पास नहीं रखनी चाहिए, इसे शुभ नहीं माना जाता है।
  • हल्के और शुभ रंगों का प्रयोग - मंदिर या पूजा स्थल पर सफेद, हल्का पीला, गुलाबी या क्रीम रंग शुभ माना जाता है। साथ ही, आप गहरे या काले रंगों से बच सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • आधुनिक घरों के लिए किस प्रकार के मंदिर डिजाइन सही होते हैं?
    +
    आधुनिक घरों के लिए कई सारे आधुनिक और न्यूनतम डिजाइन वाले मंदिर आते हैं जिनको बढ़िया माने जाते हैं, ये ज्यादातर लकड़ी, कांच या धातु से बने होते हैं।
  • क्या छोटे घरों के लिए कोई मंदिर डिजाइन उपलब्ध हैं?
    +
    हां, बिल्कुल! छोटे घरों के लिए भी कई सारे Mandir Designs उपलब्ध है, जिनमें सबसे ज्यादा ट्रेंड में दीवारों पर लगाने वाले मंदिर है, जो एक्स्ट्रा जगह नहीं लेती है और आराम से फिट हो सकती है।
  • घर के लिए कौन सा मंदिर डिजाइन बढ़िया हो सकता है?
    +
    घर के लिए कैसा मंदिर डिजाइन बढ़िया हो सकता है यह आपकी पसंद और उपयोगिता पर निर्भर करता है। बाकि आप दीवार पर लगने वाले, कोने वाले और फर्श पर रखने वाले लोकप्रिय मंदिर डिजाइन के विकल्प को भी देख सकते हैं।