आजकल स्पोर्ट्स साइकिल के प्रति लोगों की दीवानगी काफी बढ़ रही है। स्पोर्ट्स साइकिल को चलाने में काफी मजा आता है साथ ही ये एक्सरसाइज के लिए भी बढ़िया ऑप्शन मानी जाती हैं। स्पोर्ट साइकिल प्रीमियम डिजाइन, कलर और फिनिशिंग के साथ ही काफी लाइटवेट भी होती हैं। डिस्क ब्रेक और फ्रंट सस्पेंशन वाली स्पोर्ट साइकिल राइडिंग के दौरान सुरक्षित भी मानी जाती हैं। इन्हें महिला, पुरुष या टीनएजर्स आसानी से चला सकते हैं।
स्पोर्ट्स साइकिल चलाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स
- अगर आप पहली बार स्पोर्ट साइकिल चला रहे हैं, तो ज्यादा दूरी की यात्रा तय न करें। शुरुआत में सिर्फ 2-3 किलोमीटर तक ही चलाएं। इसके बाद धीरे-धीरे दूरी बढ़ाएं।
- साइकिल बहुत तेजी से न चलाएं।
- पहाड़ी रास्तों या फिर हाइवे पर हेलमेट, जैकेट, दस्ताने और जूते पहन कर स्पोर्ट्स साइकिल चलाएं।
- हमेशा सड़क के दाईं ओर साइकिल चलाएं।
- सड़क पर अगर कोई बाइक पथ है, तो इसका इस्तेमाल करें।
इन स्थिति में साइकिल चलाने से बचें
- अगर आपके कमर या घुटनों में दर्द रहता है या कोई समस्या है, तो साइकिल चलाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
- मिर्गी के मरीजों को किसी की देखरेख और डॉक्टर की सलाह पर ही साइकिल चलाना चाहिए।