क्या आप भी अपने फिटनेस का ख्याल रखने के साथ-साथ, एडवेंचर ट्रिप का भी मज़ा लेना चाहते हैं, वो भी साइकिल की मदद से, तो आज हम आपको ऐसे बेस्ट गियर साइकिल के बारे में बताएंगे जो इन दोनों के लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है, साथ ही आपके बजट का भी साथी कहला सकता है। आज के समय में Gear Cycle काफी लोकप्रिय हो रही है, क्योंकि यह ना सिर्फ साइकलिस्ट के लिए डिजाइन किया जाता है, बल्कि इसको आम आदमी भी अपने डेली के कामों के लिए उपयोग कर सकता है। यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों से लेकर पहाड़ी इलाकों में चढ़ाई के लिए और लंबी दूरी के लिए भी बढ़िया साबित हो सकती हैं।
इन गियर साइकिल की विशेषता यह है कि यह चलाने में तो आरामदायक होते ही हैं, साथ में, प्रदूषण को कम करने में भी मदद करती हैं। इसकी गति भी काफी तेज होती है। इसके अलावा यह संतुलन को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकती हैं है। आप इसे एक शानदार विकल्प के रूप में देख सकते हैं। इन गियर वाली साइकिल को Mountain Bicycle भी कहा जाता है।