योग करने के लिए किसी भी तरह के उपकरण की जरूरत नहीं होती है, लेकिन योग करने के लिए एक बहुत ही जरूरी चीज होती है और वो है योगा मैट। योग, व्यायाम और ध्यान करने के लिए योगा मैट एक बहुत ही आरामदायक विकल्प माना जाता है। आजकल बाजार में कई तरह के डिजाइन के योगा मैट उपलब्ध हैं, जो देखने में अट्रैक्टिव और नॉन स्लिप सुविधा के साथ आते हैं।
कुछ मैट कैरी स्ट्रैप के साथ आते हैं और कुछ कैरी बैग के साथ, ताकि उन्हें आसानी से साथ ले जाया जा सके। Yoga Mats अलग-अलग क्वालिटी जैसे PVC, TPE, जूट और कॉर्क आदि के साथ बनाए जाते हैं। एक अच्छा योगा मैट शरीर और फर्श के बीच एक कुशन प्रदान करता है, जिसकी वजह से आराम से योगा की जा सकती है। ऐसे ही एक्सरसाइज के लिए और भी उपकरण की जरूरत हैं या जानना हैं तो Fit Zone आपकी मदद कर सकता है।
योगा मैट चुनते समय कौन-सी बातों पर ध्यान देना चाहिए।
- योग मैट चुनते समय उसकी क्वालिटी और वह किस प्रकार की मटीरियल से बना है, इस पर ध्यान देना चाहिए।
- योगा मैट का साइज जरूर देखना चाहिए।
- आसानी से सा होने वाला मैट का चुनाव करना चाहिए।
- योगा मैट की चौड़ाई कितनी है इस पर भी जरूर गौर करना चाहिए।