11 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो जाएगा और हिंदू धर्म के पवित्र महिनों में से एक माने जाने वाले सावन के महीने में कई तरह के व्रत और त्योहार पड़ते हैं। इन्हीं त्योहारों में से एक हैं हरियाली तीज जिस दिन कई शादीशुदा महिलाएं व्रत रखती हैं और इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि हरियाली तीज का व्रत रखने से पति की उम्र लंबी होती है। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथी को हरियाली तीज मनाई जाती है और Hariyali Teej 2025 में 27 जुलाई को पड़ रही है। इसी कड़ी में अगर आप अपने लिए हरियाली तीज पर पहनने के लिए आकर्षक साड़ी की तलाश कर रही हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां! यहां हम आपको कुछ स्टाइलिश डिजाइन वाली साड़ी की जानकारी देते हुए कुछ विकल्पों के बारे में भी बताएंगे, जो हरियाली तीज पर आपको एक पारंपरिक लुक दे सकती हैं। इन साड़ियों को आप तरह-तरह से स्टाइल करते हुए काफी आकर्षक लुक ले सकती हैं। ये साड़ियां आपकी स्टाइल स्ट्रीट का अहम हिस्सा बन सकती हैं और इन्हें किसी अन्य त्योहार, पूजा या शादी समारोह में भी पहना जा सकता है।
किस तरह की साड़ियों को हरियाली तीज पर पहना जा सकता है?
अगर आपको हरियाली तीज पर पहनने के लिए एक स्टाइलिश डिजाइन वाली साड़ी की तलाश है तो आपको पारंपरिक से लेकर आधुनिक हर तरह के विकल्प मिल जाएंगे। अगर आप हरियाली तीज 2025 पर पहनने के लिए एक पारंपरिक साड़ी तलाश रही हैं तो सिल्क मटेरियल से बनी साड़ियां काफी अच्छा विकल्प हो सकती हैं। इनमें आपको तरह-तरह की डिजाइन और रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। सिल्क साड़ियों में बनारसी, कांजीवरम, भागलपुरी, पटोला, पैठणी, संबलपुरी और अन्य तरह के विकल्प मिल जाएंगे। ये साड़ियां आपको काफी आकर्षक लुक दे सकती हैं। इन्हें आप आसानी से तरह-तरह से स्टाइल भी कर सकेंगी। इसी के साथ आप चाहे तो बांधणी, चंदेरी, चुनरी और लहरिया प्रिंट वाली साड़ियों को भी परांपरिक लुक के लिए पहन सकती हैं। इसी के साथ अगर आप इस साल Hariyali Teej 2025 पर थोड़ा आधुनिक लेना चाहती हैं तो आप जॉर्जेट, शिफॉन, नेट और लिनेन मटेरियल से बने विकल्पों को देख सकती हैं। इनमें आपको सॉलिड प्रिंट के साथ-साथ फ्लोरल प्रिंट, स्टोन वर्क, सीक्वेन वर्क, चिकनकारी और थ्रेड वर्क जैसा काम मिल जाएगा। वहीं, अगर आपको साड़ी पहनना अच्छी तरह नहीं आता तो आप अपने लिए रेडी-टू-वियर साड़ी भी चुन सकती हैं। इनमें आपको आधुनिक से लेकर पारंपरिक हर तरह के विकल्प मिल जाएंगे, और इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इन्हें आसानी से कम समय में पहना जा सकता है व ये पहले से ही ड्रेप की गई होती हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Loading...
House of Pataudi Bagh Woven Design Banarasi Silk Saree
Loading...
हरे रंग में आने वाली यह सिल्क साड़ी आपको हरियाली तीज पर काफी आकर्षक लुक दे सकती है। 5.5 मीटर लेंथ वाली इस साड़ी में आपको 1.06 मीटर लेंथ वाला ब्लाउज पीस भी मिलेगा जिसे आप अपनी पसंद की डिजाइन व फिटिंग के हिसाब से सिलवा सकती हैं। हरियाली तीज पर एक पारंपरकि लुक के लिए यह साड़ी काफी अच्छी पसंद हो सकती है। वोवेन डिजाइन वाली इस साड़ी पर गोल्डेन रंग की जरी से काम किया गया है और इसे अलग-अलग तरह से स्टाइल किया जा सकता है। इस साड़ी को आप बड़े झुमकों, चूड़ियों और बन हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको हरे के अलावा पिंक, पर्पल, व्हाइट और टर्क्वाइज जैसे रंगों के विकल्प भी मिल जाएंगे।
25 जून को कीमत: ₹1999
01
Loading...
Loading...
DIVASTRI Bandhani Sequinned Pure Georgette Bandhani Saree
Loading...
पारंपरिक बांधणी प्रिंट वाली यह हरी साड़ी जॉर्जेट मटेरियल से बनी है जिसे आप हरियाली तीज पर आसानी से पहन सकती हैं। हरे और पीले रंग के कलर कॉम्बिनेशन में आने वाली इस साड़ी की लेंथ 5.5 मीटर है और इसके साथ आपको 0.8 मीटर लेंथ वाला मैचिंग ब्लाउज पीस भी मिलेगा। एक ट्रेडिशनल लुक के लिए आप हरियाली तीज पर इस साड़ी को पारंपरिक ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसे आसानी से घर पर ही वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है। वहीं, हरे के साथ-साथ इसमें आपको रेंड, पिंक और येलो कलर के विकल्प भी मिल जाएंगे।
25 जून को कीमत: ₹1474
02
Loading...
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Loading...
Saree mall Floral Poly Chiffon Gadwal Sarees
Loading...
हरे और सफेद रंग के कलर कॉम्बिनेशन में आने वाली यह फ्लोरल प्रिंट साड़ी उन लोगों के लिए सही पसंद हो सकती है, जिन्हें एक सिंपल लुक चाहिए। प्योर शिफॉन मटेरियल से बनी यह साड़ी 5.5 मीटर लेंथ वाली है और इसके साथ आपको 0.8 मीटर लेंथ वाला ब्लाउज पीस मिल जाएगा, जिसे पसंद की डिजाइन के हिसाब से सिलवाया जा सकता है। Teej 2025 पर यह साड़ी आपको एक क्लासी और एलिगेंट लुक दे सकती है। इस साड़ी पर बड़े-बड़े सफेद रंग के फूल बने हुए हैं जो इसके लुक में चार-चांद लगा रहे हैं। इस के पल्लू पर टैसल भी लगे हुए हैं, जो इसके लुक को निखार रहे हैं। इसमें आपको ब्लू, पिंक, व्हाइट और येलो रंग के विकल्प मिल जाएंगे।
25 जून को कीमत: ₹1479
03
Loading...
Loading...
KALINI Woven Design Zari Silk Blend Paithani Saree
Loading...
सिल्क मटेरियल से बनी यह साड़ी हरे और रंग के कॉम्बिनेशन में आती है जो तीज पर एक पारंपरिक लुक के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। सिल्क ब्लेंड मटेरियल से यह साड़ी 5.5 मीटर की लेंथ में आती है और इसके साथ आपको 0.8 मीटर की लेंथ वाला ब्लाउज पीस भी मिलेगा। पैठणी स्टाइल वाली यह सिल्क साड़ी हरियाली तीज पर पहनने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है और इसे आप अलग-अलग तरह से स्टाइल कर सकेंगी। पारंपरिक डिजाइन वाली ज्वेलरी और बन के साथ यह साड़ी काफी अच्छी लगेगी। इसमें आपको ब्लू-पिंक और नेवी ब्लू-ऑरेंज रंगों के विकल्प भी मिल जाएंगे।
25 जून को कीमत: ₹1253
04
Loading...
Loading...
KALINI Striped Embroidered Pure Georgette Leheriya Saree
Loading...
5.5 मीटर की लेंथ में आने वाली यह साड़ी प्योर जॉर्जेट मटेरियल से बनी है और इसपर लहरिया डिजाइन दी गई है। स्ट्राइप एंब्रॉयडरी वाली यह साड़ी आपको हरियाली तीज 2025 पर काफी आकर्षक लुक दे सकती है। इसकी खासियत है सिल्क ब्लेंड मटेरियल से बना इसका ब्लाउज, जिसपर काफी भारी काम किया गया है। हरे के अलावा इस साड़ी में आपको येलो, पिंक, मस्टर्ड और पर्पल रंगों के भी विकल्प मिल जाएंगे। हेवी बॉर्डर के साथ आने वाली इस साड़ी को आप गोल्डेन कलर की भारी ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ जूड़ा या खुले बाल दोनों ही अच्छे लगेंगे।
25 जून को कीमत: ₹1399
05
Loading...
हरियाली तीज के लिए इस तरह से अपनी साड़ी को कर सकती हैं स्टाइल
- ब्लाउज- आप अपनी साड़ी से मैच करता हुआ ब्लाउज सही फिटिंग और पसंद की डिजाइन में सिलवा सकती हैं। आप चाहें तो अपनी साड़ी के मिलते-जुलते रंग का ब्लाउज सिलवा कर हरियाली तीज पर अलग लुक ले सकती हैं। आप चाहे तो तरह-तरह के डिजाइन में ब्लाउज सिलवा सकती हैं।
- गहने- इसी के साथ आप अपनी साड़ी से मैच करते हुए तरह-तरह के गहनों को Teej 2025 पर पहन सकती हैं। इसके लिए आप अलग-अलग तरह की बालियां, हार, चूड़ियां, कंगन, कड़े, अंगूठी, पायल, नथ, मांगटीका, कमरबंध और बाजूबंद जैसी चीजों को चुन सकती हैं। आप चाहे तो साड़ी से मैच करती हुई या गोल्ड ज्वेलरी को भी पहन सकती हैं।
- मेकअप- आप अपनी पसंद के हिसाब से कई तरह का मेकअप हरियाली तीज पर कर सकती हैं। आप चाहें तो नो मेकअप लुक या बोल्ड मेकअप लुक को अपनी साड़ी के हिसाब से सेटकरते हुए काफी आकर्षक लुक ले सकती हैं। आप दिन की पूजा के लिए हल्का और शाम के फंक्शन के लिए थोड़ा भारी मेकअप कर सकती हैं। इसके लिए आप तरह-तरह की लिपस्टिक शेड्स, आईशैडो और नेलपेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपने लुक को पूरा करने के लिए बिंदी भी लगा सकती हैं।
- हेयरस्टाइल- आप अपने बालों को तरह-तरह से स्टाइल करके भी अपने लुक को हरियाली तीज पर पर कर सकती हैं। आप अपने बालों को कर्ल या स्ट्रेट कर सकती हैं या तरह-तरह की ब्रेड्स भी बना सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो बालों को खुला रख सकती हैं या जूड़ा बना सकती हैं। अपनी हेयरस्टाइल को पूरा करने के लिए आप चाहें तो बालों में गजरा या फूल भी लगा सकती हैं।
क्यों हरियाली तीज पर हरा रंग पहनना होता है शुभ?
आपने अक्सर देखा होगा कि हरियाली तीज पर महिलाएं हरे रंग की साड़ियां, सूट या लहंगा पहनती हैं, लेकिन कभी सोचा है क्यों? हम आपको बताते हैं। मान्यताओं के हिसाब से देखा जाए तो इस व्रत में सावन महीने के साथ ही भगवान शिव की पूजा का काफी महत्व होता है। भगनाव शिव को हरियाली का प्रतीक भी माना जाता है, इस वजह से इस दिन हरे रंग का खास महत्व होता है। हरियाली तीज पर शादीशुदा महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां, साड़ी पहनती है, मेहंदी लगवाती हैं अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। ऐसी मान्यता भी है कि हरियाली तीज पर हरी कांच की चूड़ियां पहनने से पती की उम्र लंबी होती है। वहीं, हरियाली तीज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती है, ऐसे में जरुरी है कि व्रत के समय मन शांत हो और हरा रंग मन को शांति देता है। तो अगर आप भी Hariyali Teej 2025 मना रही हैं तो अपने लिए हरे रंग के ही कपड़े चुनने की कोशिश करें, जो मान्यताओं के हिसाब से भी उचित होंगे और आप दिखेंगी भी काफी सुंदर।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...