फैशन की दुनिया में समय के साथ कई बदलाव आते रहते हैं, लेकिन कुर्ता एक ऐसा आउट्फिट है जो हर दौर में अपनी अलग पहचान बनाए रखता है। यह न केवल एक पारंपरिक भारतीय पहनावा है, बल्कि आज के दौर की मॉडर्न महिलाओं के लिए भी एक शानदार और स्टाइलिश विकल्प बन चुका है। बदलते डिज़ाइन, कट्स और फैब्रिक्स के साथ कुर्तों ने खुद को हर उम्र, हर मौके और हर मूड के लिए ढाल लिया है। चाहे कॉलेज जाने वाली लड़की हो या ऑफिस वूमन, हर कोई अपने लुक को खास बनाने के लिए कुर्ता डिज़ाइनों को अपनाना पसंद करती है। स्टाइल स्ट्रीट में मौजूद ये ट्रेंडिंग कुर्ता डिजाइन आपको ट्रेडिशनल लुक देने के साथ-साथ मॉडर्न लुक देने में भी मददगार साबित हो सकता है। यहां आपको कई सारे ट्रेंडिंग कुर्ता डिजाइन के विकल्प मिल सकते हैं जो आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
कितने प्रकार के डिजाइन में कुर्ता आते हैं?
कुर्ता डिजाइन की बात करें तो समय के साथ इनका डिजाइन भी बदल सकता है और हर समय ट्रेंड के हिसाब से ये आपको बेहतरीन लुक देने में मदद कर सकता है। जैसे, सीधी कट वाला कुर्ता आजकल ट्रेंड में चल रहा है जो ऑफिस वियर से लेकर कैजुअल आउटिंग तक के लिए परफेक्ट विकल्प बन सकता है। इसे पैंट्स, पलाज़ो या लेगिंग्स के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है। वहीं आजकल अंगरखा कुर्ते फिर से फैशन में लौट आए हैं। ये पारंपरिक लुक के साथ मॉडर्न ट्विस्ट भी देते हैं। खासतौर पर फ्लोरल प्रिंट और लाइट फैब्रिक में ये बेहद आकर्षक लगते हैं। ढीले-ढाले डिजाइन वाले कुर्ते गर्मियों में सबसे ज़्यादा पसंद किए जा रहे हैं। ये स्टाइलिश होने के साथ-साथ शरीर को पूरा कवर भी करते हैं। आपको बता दें, फ्रंट स्लिट कुर्ता आजकल एक ट्रेंडी डिज़ाइन बना हुआ है जो युवतियों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है। जींस या स्कर्ट के साथ इसका कॉम्बिनेशन शानदार लगता है। इसके अलावा शर्ट स्टाइल कुर्ता अब ऑफिस और कॉलेज जाने वाली महिलाओं की पहली पसंद सकती है। ये स्मार्ट और सिंपल दोनों है। वहीं A-line कुर्ता हर बॉडी टाइप पर जंचता है और साथ ही यह पारंपरिक और वेस्टर्न दोनों तरह के लुक्स में उपलब्ध है, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
idaLia Mustard And Sage Green Kurta Set
पीला और सेज ग्रीन रंग में आने वाला यह कुर्ता सेट त्योहार के अवसरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह कॉटन से बना है जो न केवल मुलायम और सांस लेने योग्य है, बल्कि स्टाइलिश भी है। 3/4 स्लीव्स इसे स्टाइलिश लुक देता है। इस कुर्ता के साथ प्रिंटेड पलाज़ो भी मिल रहा है। इसको आप मशीन की सहायता से धो सकती हैं। इसको आप खूबसूरत इयररिंग के साथ भी पहन सकती हैं जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। अब बेफिक्र होकर इस ट्रेंडिंग कुर्ता सेट को अपने फैशन के हिसाब से पहन सकती हैं। यह आपको हर साइज़ में मिल जाएगा जिससे अब आप अपने साइज़ के हिसाब से इस कुर्ता सेट को चुन सकती हैं।
01
Pistaa's Women's Cotton Regular Fit A-Line Kurta
अगर आप ऑफिस या डेली कैजुअल लुक के लिए एक ऐसा कुर्ता ढूंढ रही हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी हो, तो A Line Kurta आपके लिए एक बेहतरीन चुनाव हो सकता है। यह कुर्ता 100% कॉटन फैब्रिक से बना है, जो गर्मियों के मौसम में बेहद आरामदायक रहता है। इसकी लंबाई घुटने तक है, जो इसे पारंपरिक और आधुनिक लुक का खूबसूरत मेल बनाती है। साथ ही यह ऐसे डिजाइन में आता है जो हर बॉडी टाइप पर शानदार लग सकती है और आपको एक ग्रेसफुल लुक दे सकती है। इसकी खासियत यह है कि इसका मैंडरिन कॉलर नेक डिज़ाइन, इसे एक फॉर्मल टच देता है। साथ ही थ्री-फोर्थ स्लीव्स इसे ऑफिस और कैज़ुअल दोनों मौकों के लिए परफेक्ट बनाती हैं। प्रिंटेड डिज़ाइन आपकी खूबसूरती को और बढ़ा सकता है, जिससे सादगी में भी आकर्षक दिखने में मददगार साबित हो सकता है। इसे आप लेगिंग, पलाज़ो या जींस के साथ पहन कर स्टाइलिश ऑफिस लुक पा सकती हैं।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
GoSriKi Women's Rayon Blend Anarkali Printed Kurta with Pant & Dupatta
आकर्षक डिजाइन में आने वाला यह अनारकली कुर्ता सेट पारंपरिक और आधुनिक दोनों अंदाज में आपको बेहतरीन लुक दे सकता है। पीले रंग में मौजूद यह कुर्ता सेट रियॉन ब्लेंड फैब्रिक से बना है, जो न केवल आरामदायक है बल्कि पहनने में भी बेहद स्टाइलिश लगता है। यह 3/4 स्लीव्स और V-नेक स्टाइल के साथ आता है जो आपके लुक को परफेक्ट बना सकता है। साथ ही इसका प्रिंटेड वर्क इसे सदाबहार बनाने में मदद करते हैं। आपको इस कुर्ता सेट के साथ एक पेंट और 1 दुपट्टा भी मिल जाएगा और साथ ही यह हर साइज में उपलब्ध है, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। अब शाम की पार्टी से लेकर कैजुअल वियर के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
03
Nermosa Women Printed A-Line Kurta Pant With Dupatta
क्या आप भी हर मौके पर खुद को स्मार्ट और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो यह ए-लाइन कुर्ता पैंट सेट आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प हो सकता है। यह कुर्ता नेवी ब्लू रंग में उपलब्ध है और इसमें आकर्षक प्रिंटिंग की गई है जो इसे खास बनाती है। कुर्ता का A-Line कट और स्ट्रेट फिट आपको एक ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक दे सकता है, वहीं 3/4 स्लीव्स आपको मॉडर्न टच देने में मदद कर सकती है। इसके साथ मौजूद पैंट काफी आरामदायक और ट्रेंडी है। साथ ही आपको एक चंदेरी कॉटन दुपट्टा भी इसके साथ मिलेगा जो आपकी लुक को पूरी तरह से कंप्लीट कर सकता है और इसे शादी, पार्टी, ऑफिस, कैजुअल या फेस्टिव हर मौके के लिए खास बना सकता है। इसकी खासियत यह है कि यह विस्कोस और रेयॉन से बना है जो न केवल स्किन-फ्रेंडली है, बल्कि गर्मी के मौसम के लिए बेहतरीन विकल्प भी है।
04
ANNI DESIGNER Women's Cotton Blend Straight Chikankari Embroidered Kurta
बैंगनी रंग का यह कुर्ता कॉटन ब्लेंड फैब्रिक से बना है, जो न केवल आरामदायक है बल्कि गर्मियों के मौसम में भी पहनने के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इस कुर्ते की फ्लोरल चिकनकारी कढ़ाई इसे आपके Trending Outfit की लिस्ट में शामिल कर सकती है। साथ ही, इसका स्ट्रेट फिट डिज़ाइन और 3/4 स्लीव्स तथा राउंड नेक स्टाइल आपको क्लासिक रूप देने में मदद कर सकती है। आप इसको झुमके के साथ किसी भी त्योहार, पार्टी या कैजुअल आउटिंग में पहन सकती हैं। इसकी खासियत है कि आप इसे एक प्लाज़ो, लेगिंग या जीन्स के साथ स्टाइल कर एक मॉडर्न और एथनिक लुक दोनों पा सकती हैं।
05
ट्रेंडिंग डिजाइन वाले कुर्ता को कैसे स्टाइल कर सकते हैं?
ये फैशन और स्टाइल वाली दुनिया में सिर्फ अच्छा कुर्ता पहनना ही काफी नहीं है, उसे सही ढंग से स्टाइल करना भी जरूरी है तभी जाकर आप टट्रेंड को फॉलो कर पायेंगी। इसके लिए आपको बस कुछ साधारण बातों का ध्यान रखना है, जैसे आप सही बॉटम्स का चुनाव करके खुद को एक सही लुक दे सकती हैं। अगर आप स्ट्रेट कट कुर्ता पहन रही हैं, तो उसके साथ पैंट या पलाज़ो बढ़िया लग सकता है, तो वहीं ए-लाइन कुर्ते को चूड़ीदार या फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। साथ-साथ आप प्रिंटेड कुर्ते के साथ सिंपल शिफॉन या नेट का दुपट्टा और सिंपल कुर्ते के साथ बनारसी या कढ़ाईदार दुपट्टा के साथ अपने लुक को खास बना सकती है। इसके अलावा आप झुमके, चूड़ियां, ऑक्सीडाइज़्ड नेकलेस आदि के साथ भी Trending Kurta को कैरी कर सकती हैं और-तो-और कोल्हापुरी चप्पल, जूती या मोज़ड़ी कुर्ते को ट्रेडिशनल लुक दे सकता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
ट्रेंडिंग कुर्ते को ऑफिस में कैसे स्टाइल कर सकते हैं?
ऑफिस के लिए स्ट्रेट कट या शर्ट स्टाइल कुर्ता बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसे सिंपल पलाज़ो या पैंट के साथ पहन सकती हैं। हल्के झुमके और फ्लैट्स या लो-हील सैंडल से प्रोफेशनल लुक पा सकती हैं।
जींस के साथ कौन से कुर्ते अच्छे लगते हैं?
अगर आप जींस के साथ पहनने के लिए कुर्ता देख रही हैं तो Short Kurta, फ्रंट स्लिट कुर्ता या शर्ट स्टाइल कुर्ता जींस के साथ अच्छे लग सकते हैं। यह एक इंडो-वेस्टर्न और स्मार्ट कैज़ुअल लुक देता है।
गर्मियों में कुर्ता स्टाइल करने का सही तरीका क्या है?
आप गर्मियों में कॉटन, लिनन या रेयॉन फैब्रिक के हल्के कुर्ते पहन सकती हैं। इसके साथ लाइट कलर की लेगिंग या पलाज़ो और पोनीटेल परफेक्ट लुक दे सकता है।
लाइटवेट कुर्ते को पार्टी वियर कैसे बना सकते हैं?
आजकल लाइटवेट कुर्ते काफी ट्रेंड में है और ये आराम के साथ-साथ कुछ टिप्स की सहायता से पार्टी वियर बन सकता है। जैसे, लाइटवेट कुर्ते को भारी ज्वेलरी, हैवी डुपट्टा, मोज़ड़ी और बोल्ड मेकअप के साथ पार्टी लुक में बदला जा सकता है।