सावन का मौसम अपने साथ कई त्योहार लेकर आता है। ऐसे में हमें हर त्योहार पर नए और आकर्षक कपड़े पहनने का मन तो करता ही है। वहीं, सावन में हरा रंग बेहद शुभ माना जाता है। अब ऐसे में अगर आपको भी सावन में हरे रंग का कुछ आरामदायक और आकर्षक पहनना है, तो आप कुर्तियों को शामिल कर सकती हैं। जी हां, कुर्ती को आप सावन के किसी भी त्योहार से लेकर रोजमर्रा में भी आराम से पहन सकती हैं। इनकी सबसे अच्छी बात है, कि इन्हें आप अलग-अलग तरह से स्टाइल भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस कुछ बॉटम, एक्सेसरीज और फुटवियर की जरूरत होगी। Sawan 2025 में आपको आकर्षक और सुंदर दिखाने में मदद करने वाली हरे रंग की कुर्तियां आपकी स्टाइल वॉल्ट को भी बेहतर कर सकती हैं। इतना ही नहीं, इनके खूबसूरत डिजाइन और पैटर्न पहनने पर आपको अलग और सुंदर दिखा सकते हैं। आप इन्हें अपनी फिटिंग के अनुसार सही साइज में चुनकर सावन के महीने में पहन सकती हैं, जिसमें इनका हरा रंग इस मौसम के लिए उपयुक्त रहने वाला है।
सावन में पहनें इस तरह की हरे रंग वाली कुर्तियां
सावन के महीने में आप हरे रंग की अलग-अलग स्टाइल वाली कुर्तियां पहन सकती हैं। इन्हें आप अवसर और अपनी पसंद के अनुसार चुनते हुए सावन में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं-
- ए-लाइन कुर्ती- इस तरह की कुर्तियां आजकल चलन में हैं और आपको आकर्षक दिखा सकती हैं। ऑफिस से लेकर किसी खास मौके तक पर इन्हें पहना जा सकता है, जिसके लिए आपको इनमें अलग-अलग पैटर्न और वर्क वाले विकल्प मिल जाते हैं। इनका आकार A जैसा होता है, जो आपके व्यक्तित्व को भी निखार सकता है। इनमें आपको हल्के से लेकर भारी वर्क तक में आने वाले विकल्प मिल जाएंगें।
- चिकनकारी कुर्ती- चिकनकारी कुर्तियों को महिलाएं अक्सर पसंद करती हैं और Sawan के लिए भी ये उपयुक्त हो सकती हैं। इनमें आप कॉटन, मलमल या फिर शिफॉन से बनी कुर्ती ले सकती हैं। आप चाहें तो हरे रंग पर हरी चिकनकारी या फिर हरे रंग पर सफेद चिकनकारी वाली कुर्ती में से किसी को भी सावन के लिए चुन सकती हैं। ये रोजमर्रा से लेकर रक्षाबंधन के त्योहार पर पहनने के लिए सही साबित हो सकती हैं।
- कैजुअल कुर्ती- सावन में कॉलेज, ऑफिस या रोजमर्रा में कहीं भी पहनकर जाने के लिए कुर्ती चाहिए, तो कैजुअल कुर्तियां इसके लिए सही रहेंगी। ये सीधे आकार और रेगुलर फिट में आती हैं, जिन्हें आप अलग-अलग तरह की बॉटम के साथ पहन सकती हैं। हालांकी, इनमें भी आपको हल्के से लेकर भारी वर्क तक के विकल्प मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं।