जब लिविंग रूम में लगाएंगें ये Wall Decor Items, तो मिलेगी ऐस्थेटिक वाइब!

घर का लिविंग रूम लग रहा है उबाऊ तो काम आ सकते हैं ये 10 ऐस्थेटिक फील देने वाले वॉल डेकोर आइटम्स, दीवारों पर आएगी रौनक और कमरा लगेगा एकदम शानदार।

Aesthetic Living Room के लिए देखें Wall Decor Items
Aesthetic Living Room के लिए देखें Wall Decor Items

लिविंग रूम घर का वो हिस्सा होता है, जहां आने-जाने वाले मेहमानों से लेकर घर के सदस्य भी अपने खाली समय में बैठना पसंद करते हैं। चाहें दोस्तों के साथ गपशप करनी हो या फिर परिवार के साथ बैठकर टीवी देखनी हो, लिविंग रूम इन सभी कामों के लिए लगभग हर किसी की पसंदीदा जगह होती है। इसी वजह से भले ही घर के बाकी हिस्सों को साधारण छोड़ दें, मगर इसका सुंदर दिखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी अपने लिविंग रूम का सौंदर्यीकरण करना चाहते हैं, तो फिर आज आपको यहां पर इसी के लिए कुछ बेहतरीन Wall Decor आइटम्स देखने को मिलेंगे। ट्रेंडी लुक और आकर्षक डिजाइन में आने वाले ये सजावटी सामान आपके घर के लिविंग रूम को नए जैसा लुक दे सकते हैं। वहीं ये सभी किफायती कीमत में भी मिल सकते हैं, जिस वजह से आपको अपने बजट की भी ज्यादा फिक्र करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर की साज-सज्जा में चार चांद लगाने के लिए आप यहां पर 10 शानदार आइटम्स के विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं, जिन्हें आप लिविंग रूम की दीवारों पर लगा सकते हैं।

लिविंग रूम में लगाएं ये ऐस्थेटिक वॉल डेकोर आइटम्स

  • कमरे की खाली पड़ी दीवारों पर आप तरह-तरह के पोस्टर लगा सकते हैं। इसके लिए मॉर्डन आर्ट, फूलों, अलग-अलग आकृतियों के साथ बनाए गए विकल्प देख सकते हैं। आजकल बॉलीवुड थीम वाले पोस्टर भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।
  • आजकल के चलन वाली सजावट की बात करें, तो आजकल मेटल फ्रेम काफी चलन में हैं। इनमें आपको अलग-अलग साइज, रंग और कलाकृतियों के साथ आने वाले विकल्प मिल जाते हैं। इनमें आपको सिंगल के साथ ही सेट में आने वाले फ्रेम भी मिल सकते हैं।
  • अगर आपको लिविंग रूम को देखने में बड़ा बनाना है और एक सुंदर लुक भी देना है, तो Wall Mirror काफी बढ़िया हो सकते हैं। आप चाहें तो सिर्फ एक या फिर सेट में आने वाले मिरर भी दीवार पर लगा सकते हैं।
  • दीवार को नए तरीके से सजाने के साथ ही लिविंग रूम में हल्की-हल्की रोशनी भी चाहिए, तो कैंडल होल्डर इसके लिए अच्छे हो सकते हैं। आप पारदर्शी के साथ ही रंग-बिरंगे होल्डर लगा सकते हैं और उनमें टी-लाइट कैंडल लगा सकते हैं।
  • कमरे में अगर आप अपनी यादों को सजोना चाहते हैं, तो फिर आप वहां पर फोटो फ्रेम लगा सकते हैं। इसके लिए आप चाहें तो कोलाज वाला फ्रेम लगा सकते हैं या फिर एक बड़ा मेटल फ्रेम लगाकर उसपर छोटी-छोटी फोटो लगा सकते हैं।
  • कमरे को ऐस्थेटिक और ट्रेंडी लुक देने के लिए आजकल फ्लोटिंग शेल्फ भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। आपको इनमें अलग-अलग साइज भी मिल सकते हैं। इनपर आप पसंदीदा प्लांट या फिर डेकोर आइटम भी रख सकते हैं।

Top Ten Products

  • SATYAM KRAFT 1 Pcs Round Spiral Shape Fiber Wall Mirror

    प्रीमियम क्वालिटी वाले फाइबर फ्रेम और एक्रेलिक फिनिश के साथ आने वाले इस शीशा को लिविंग रूम की किसी भी दीवार पर लगाकर नए जैसा लुक पाया जा सकता है। यह शीशा चमकदार गोल्डन फिनिश और लग्जरी डिजाइन के साथ आता है। इसमें पीछे की तरफ एक मजबूत हुक दिया गया है, जिसकी मदद से आप इसे आसानी से दीवार पर कील के सहारे टांग सकते हैं। इस शीशा का आकार गोल है और इसके चारों तरफ घुमावदार डिजाइन दिया गया है। इसका वजन काफी हल्का है, जिसकी वजह से यह आसानी से टांगा जा सकता है। वहीं इस शीशा में डस्ट रेजिस्टेंट और रस्टप्रूफ पॉलिश की गई है, ताकी यह धूल और जंग की वजह से जल्दी खराब ना हो।

    01
  • RAG28 Mirror Style MDF Home Decoration Item for living room

    ये झरोखे आपके लिविंग रूम की शोभा बढ़ा सकते हैं, जिसमें आपको 3 का सेट मिलता है। ये झरोखे गोल आकार में आते हैं और इन्हें अलग-अलग दिशाओं में दीवार पर लगा सकते हैं। इनका साइज करीब 11 X 11 इंच है, जो कि अलग-अलग तरह की दीवार पर लगाने के लिए सही हो सकता है। इसमें मजबूत लकड़ी से बना फ्रेम दिया गया है, जिसपर कई तरह की आकृतियां बनी हुई हैं। वहीं फ्रेम के बीच में अलग-अलग रंगों से बनी सुंदर भारतीय पारंपरिक डिजाइन मिलती है। इन्हें दीवार पर लटकाने के साथ ही कील के सहारे टांगा भी जा सकता है। इन झरोखों में आपको कई अलग-अलग डिजाइन में आने वाले विकल्प भी मिल सकते हैं, जिन्हें अपने कमरे केअनुसार या पसंद से चुना जा सकता है।

    02
  • Homesake Wall Candle Sconce Wrought Iron Candle Holder

    अगर आपको लिविंग में हल्की-हल्की रोशनी चाहिए और आपको मोमबत्तियां पसंद हैं, तो यह कैंडल होल्डर आपके काफी काम आ सकता है। यह होल्डर मेटल मटेरियल से बना है, जो कि मजबूत होने के साथ ही देखने में भी सुंदर लगता है। इस सेट में 2 होल्डर मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से दीवार पर टांग सकते हैं। इसमें मेटल के फ्रेम के साथ ही कांच से बने होल्डर मिलते हैं, जिनके अंदर मोमबत्तियां रखकर जलाई जा सकती हैं। इनमें टांगने के लिए हुक दिया गया है। गोल्डन फिनिश के साथ आने वाले इन होल्डर के साथ आपको 2 टी-लाइट कैंडल्स भी मिलती हैं। आप इन होल्डर को घर में दीवाली के समय भी सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

    03
  • Xtore 12pcs 3D Home Decor Butterfly

    इन सुंदर तितलियों को आप लिविंग रूम की दीवारों के अलावा दरवाजे, अलमारी, प्लास्टिक, फ्रिज, लैपटॉप, टीवी, कार आदि जैसी चीजों पर भी आसानी से चिपका सकते हैं। इन तितलियों में पीछे की तरफ चिपकाने वाला टैक दिया गया है, जिससे ये दीवार या अलग-अलग सतहों पर आसानी से रूकी रह सकती हैं। सुंदर तितलियों वाले डिजाइन और मैटेलिक फिनिश वाले इन स्टीकर के जरिए Living Room Decor में एक बेहतरीन लुक पाया जा सकता है। 3D लुक के साथ आने वाले ये स्टीकर अच्छी क्वालिटी वाले क्राफ्ट पेपर से बने हैं। इनमें आपको कई अलग-अलग रंग, आकार और संख्या में आने वाले सेट मिल सकते हैं। इनका गोल्डन रंग देखने में काफी आकर्षक और प्यारा लगता है।

    04
  • HASTHIP Polyester Sun and Moon Tapestry

    यह टेपेस्ट्री ना सिर्फ लिविंग रूम की दीवारों पर बल्कि किसी पार्टी के लिए अगर आप अपनी छत को सजाना चाहते हैं, तो भी काफी बेहतरीन साबित हो सकती है। इसपर बेहद खूबसूरत सूरज और चांद की आकृतियां बनाई गई हैं। यह टेपेस्ट्री हल्की, टिकाऊ और त्वचा के अनुकूल होने के साथ-साथ इंडोर और आउटडोर दोनों जगहों पर इस्तेमाल की जा सकती है। इसे अच्छी गुणवत्ता वाले पॉलिस्टर के धागों से बुना गया है, जो इसे रख-रखाव में भी आसान बनाते हैं। इसपर एडवांस्ड HD प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के साथ सुंदर डिजाइन बनाई गई हैं, जिसकी वजह से रंग और डिटेल दोनों ही शानदार तरीके से दिखते हैं। यह आयताकार आकार में आती है और इसे किसी डोरी या फिर कील की मदद से दीवार पर लगाया जा सकता है।

    05
  • Amazon Brand - Solimo Metal Leaf Wall Hanging Decor

    तीन फ्रेम के सेट में आने वाला यह डेकोर पीस आप लिविंग रूम से लेकर बेडरूम तक की दीवारों पर लगा सकते हैं। इसे हैंडमेड तरीके से टिकाऊ लोहे की मदद से बनाया गया है। इसमें चमकीले रंग के साथ ही शानदार चमक देखने को मिलती है, जो किसी भी दीवार की शोभा बढ़ा सकते हैं। ये तीनों फ्रेम समान आकार और साइज में आते हैं, जिन्हें आप एकसाथ या अलग-अलग एंगल में दीवार पर लगा सकते हैं। इनका फ्रेम गोल्डन रंग का है और इसके अंदर कई रंगों के साथ बनाई गई पत्तियों वाली आकृतियां मिलती हैं। हालांकी, इनमें आपको कई अन्य आकार, साइज और सेट में आने वाले विकल्प भी मिल सकते हैं।

    06
  • Special You Aesthetic Room Decor Items

    पत्तेदार डिजाइन में आने वाली इन लड़ियों को अपने लिविंग रूम में ऐस्थेटिक फील देने के लिए लगा सकते हैं। इन्हें बढ़िया क्वालिटी वाले पॉलिस्टर के धागे से बनाया गया है, ताकी ये जल्दी खराब ना हो। वहीं इन लड़ियों में बेहतरीन सफेद रंग वाली LED लाइट्स भी लगी हुई हैं, जिन्हें जलाकर आप कमरे में ना सिर्फ अच्छा लुक पा सकते हैं बल्कि हल्की रोशनी के लिए भी ये उपयुक्त हो सकती हैं। इनमें आपको कुल 5 लड़ियां मिलती है और साथ ही आपको इसके 3, 6 और 7 लड़ियों वाले पैक भी मिल सकते हैं। ये लड़ियां 40 फीट लंबी हैं और इन्हें एकसाथ या फिर अलग-अलग करके दीवार पर लगाया जा सकता है।

    07
  • CreativeBuzz Steel Grid Photo Frame For Wall

    यह फोटो फ्रेम आयताकार आकार में आता है, जिसे आप अपने लिविंग रूम की दीवार पर लगा सकते हैं। इस फ्रेम में अपनी फोटो या किसी खास पोस्टर को भी लगा सकते हैं। इसमें आगे की तरफ एक छोटा-सा स्टैंड दिया गया है, जिसमें किसी खिलौने या फिर Home Decor आइटम भी रख सकते हैं। यह फोटो फ्रेम मेटल से बना है, जिसका साइज 65x 45 सेमी है। इस फ्रेम के ऊपर प्रोटक्शन पेंट की गई है, जो इस ज्यादा धूल पकड़ने और ज़ंग लगने से सुरक्षित रखती है। इसमें ऊपर की तरफ 2 पिन लगे हुए हैं, जिनकी मदद से इसे कील पर आसानी से टांग सकते हैं। यह फ्रेम सफेद रंग में आता है, जो किसी भी रंग की दीवार पर अच्छा लग सकता है। इसमें आपको काला, गुलाबी और गोल्डन रंग के फ्रेम का विकल्प भी मिल सकता है।

    08
  • Decazone Macrame Indoor Wall Hanging Shelf

    बोहो स्टाइल में आने वाला यह ट्रेंडी वॉल डेकोर पीस आपके लिविंग रूम को काफी ऐस्थेटिक वाइब दे सकता है। हैंगिंग डिजाइन में आने वाले इस शेल्फ पर कोई डेकोर पीस या फिर प्लांट भी रखा जा सकता है। इसमें आयताकार आकार का लकड़ी से बना मजबूत शेल्फ मिलता है। वहीं इसमें मैक्रैम हैंगर में बेहद सुंदर धागों की बुनाई मिलती है, जो इसे देखने में काफी खूबसूरत बनाती है। इसे दीवार पर सही तरीके से लटकाने के लिए ऊपर धागे का हुक और एक डंडा भी लगा हुआ है, जिससे यह स्थिर रह सकता है। लार्ज साइज में आने वाले इस फ्लोटिंग शेल्फ को आप हाथों से धुल भी सकते हैं। इस मैक्रैम हैंगर में लार्ज के अलावा स्मॉल बड़ा प्राइम शेल्फ साइज भी मिल सकता है, जिसे आप अपने हिसाब से चुन सकते हैं।

    09
  • SHILP HANDICRAFT 4 Pack Boho Abstract Wood Wall Art

    वॉल आर्ट सेट 4 फ्रेम के साथ आता है, जिसे आप दीवार पर एकसाथ लगा सकते हैं। इन फ्रेम को हाई क्वालिटी वाली लकड़ी से बनाया गया है, जिसमें आपको मजबूती के साथ ही सुंदर डिजाइन भी मिलती है। इनमें जॉमैट्रिक पैटर्न के साथ ही शानदार 3D टेक्सचर दिया गया है, जो आपके घर के किसी भी कमरे की शोभा बढ़ा सकता है। इन फ्रेम का साइज 12 इंच है और इनपर काले रंग का पेंटेड फिनिश मिलता है। मॉर्डन आर्ट थीम के साथ बनाए गए ये फ्रेम पीछे हुक के साथ आते हैं, जिसकी मदद से इन्हें कील पर टांगा जा सकता है।

    10

लिविंग रूम को ये अन्य चीजें भी बना सकती हैं ऐस्थेटिक

सिर्फ दीवारों पर लगाने वाले आइटम्स ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य सजावटी चीजें भी आपके लिविंग रूम को ऐस्थेटिक लुक दे सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि, आपका लिविंग रूम सबसे अलग दिखे, तो आप कुछ चीजों के माध्यम से ही उसे देखने में बेहतरीन बना सकते हैं-

  • फर्नीचर- लिविंग रूम हो या बेडरूम एक अच्छा दिखने वाला फर्नीचर घर के किसी भी हिस्से को सुंदर बना सकता है। ऐसे में आप भी अपने घर में कुछ खास फर्नीचर जैसे- एल-शेप सोफा, सेंटर टेबल या फिर काउच डालकर लिविंग रूम की शोभा बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ शेल्व्स या फिर ऑटमन रखकर भी उसे दिखने में सुंदर बना सकते हैं।
  • लैंप्स या लाइट्स- साधारण लाइट कमरे में रोशनी तो देती हैं, मगर ये देखनी में उतनी आकर्षक नहीं लगती हैं। अब ऐसे में अगर आपको रोशनी के साथ-साथ अच्छा लुक भी चाहिए, तो आप Floor Lamps के अलावा हैंगिंग लाइट्स, वॉल लाइट्स या फिर सीलिंग लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पेड़-पौधे- घर के अंदर ताजी हवा का एहसास लेने और उसे सुंदर दिखाने के लिए पेड़-पौधे बढ़िया विकल्प साबित हो सकते हैं। ये ना सिर्फ लिविंग रूम को दिखने में सुंदर बनाएंगें, बल्कि वहां एक सकारात्मक एहसास भी देंगे। इसके लिए आप हैंगिंग प्लांट्स, इंडोर प्लांट्स या फिर सुंदर गमलों में लगाए जाने वाले पौधों का चुनाव भी कर सकते हैं।
  • सजावटी चीजें- कमरे को दिखने में सुंदर बनाने के लिए आप तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि- टीवी यूनिट, फर्श पर बिछाई जाने वाली कालीन, एंटिक डेकोर आइटम्स या फिर लकड़ी से बने बेहतरीन शोपीस। ये सभी चीजें आपके लिविंग रूम को नया और आकर्षक लुक दे सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • लिविंग रूम की छोटी दीवार को कैसे सजा सकते हैं?
    +
    कमरे की छोटी दीवार को सजाने के लिए आप कई तरह के सजावटी आइटम्स का उपयोग कर सकते हैं। पेंटिंग, वॉलपेपर, मिरर, शेल्फ जैसी चीजों के जरिए कमरे की छोटी दीवार को सुंदर लुक दिया जा सकता है।
  • कमरे की दीवारों पर क्या लगा सकते हैं?
    +
    कमरे की दीवारों पर टेक्सचर वाले पेंट, वॉलपेपर, टाइल्स, पैनलिंग या सजावटी सामान जैसे कि तस्वीरें, अलमारियाँ, या पौधे लगाए जा सकते हैं। आप अपनी पसंद या कमरे के अनुसार कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।
  • लिविंग रूम की दीवारों पर कैसे पोस्टर लगाने चाहिए?
    +
    लिविंग रूम की दीवारों पर आप मेमोरी फ्रेम वाले पोस्टर से लेकर पर्सनलाइज, फ्लावर्स, मॉर्डन आर्ट, टेक्सचर जैसे अलग-अलग तरह के पोस्टर लगाए जा सकते हैं। इन्हें दीवारों के रंग के हिसाब से या अपनी पसंद से चुना जा सकता है।
  • दीवार पर पौधे टांगने के लिए क्या लगा सकते हैं?
    +
    दीवार पर पौधे टांगने के लिए आप कई तरह की चीजें इस्तेमाल कर सकते हैं। आप हैंगिंग बास्केट, पॉकेट प्लांटर्स, दीवार हुक या क्लिप और यहाँ तक कि दीवार के सपोर्ट सिस्टम का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप दीवार पर फ्लोटिंग शेल्फ लगाकर उसके ऊपर भी पौधे रख सकते हैं।