बजट है कम लेकिन कमरे को भी देना है आकर्षक लुक? चिंता की कोई बात नहीं है, आपकी इस परेशानी का हल यहां पर मिल सकता है। जी हां, अगर आप अपने कमरे को कम-से-कम दाम में ही शानदार लुक देना चाहते हैं, तो आप यहां कुछ शानदार वॉल मिरर डिजाइन देख सकते हैं। कमरे को एकदम ट्रेंडी और आकर्षक बनाने वाले ये शीशे आप अपने घर के बेडरूम से लेकर पढ़ाई वाले कमरे, मेहमानों के कमरे, लिविंग रूम या फिर बाथरूम में भी लगा सकते हैं। वहीं ये आपके लिए एक पंथ दो काज जैसा काम भी कर सकते हैं, यानी कि ये कमरे की दीवार को तो सुंदर बनाएंगें ही साथ ही आप इन्हें मेकअप करने या तैयार होने के लिए भी इस्तेमाल कर सकेंगे। दीवार पर आसानी से लगने वाले ये शीशे आपको अलग-अलग आकार, रंग, और डिजाइन में मिल सकते हैं, जिन्हें आप कमरे की साज-सज्जा के लिए ले सकते हैं।
किस तरह के शीशे आपके कमरे को देंगे ट्रेंडी लुक?
कमरे को सिर्फ आधुनिक तरीके से ही नहीं बल्कि विंटेज लुक देकर भी ट्रेंडी बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको वॉल मिरर में भी कई तरह के डिजाइन मिलते हैं, जिसमें से आप अपनी पसंद से अनुसार एक ट्रेंडी विकल्प चुन सकते हैं। आजकल लंबाई में आने वाले मिरर काफी प्रचलित हो रहे हैं, क्योंकि ये देखनें में आकर्षक लगने के साथ ही मेकअप या आउटफिट चेक करने के लिए भी सही हो सकते हैं। इसके अलावा आप कमरे को आधुनिक बनाने के लिए लाइट के साथ आने वाला Mirror भी लगा सकते हैं। वहीं अगर कमरे में आपको थोड़ा पुराने जमाने वाला एहसास चाहिए, तो फिर आप लकड़ी के फ्रेम के साथ आने वाले शीशों को देख सकते हैं। जिन्हें अपने कमरे में साधारण मगर आकर्षक लुक चाहिए, उनके लिए अलग-अलग आकार के शीशों के साथ आने वाला सेट एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। आजकल पतली डिजाइन वाले शीशे भी काफी चलन में हैं, जिनमें आपको अलग-अलग आकार और साइज वाले विकल्प आसानी से मिल सकते हैं।
Top Ten Products
THE URBAN STORE Wall Mirror Wooden Distressed White Color
एथनिक स्टाइल में आने वाला यह शीशा शानदार फ्लोरल डिजाइन में आता है, जो आपके कमरे को थोड़ा पुराने जमाने वाल फील दे सकता है। इस शीशे को हाथ से बनाया गया है और इसमें मजबूती को ध्यान में रखते हुए बेहतर क्वालिटी वाले मटेरियाल का इस्तेमाल हुआ है। मल्टीकलर में आने वाला यह वॉल मिरर आपको पेंटेड फिनिश में मिलता है। इसका आकार चौकोर है और इसे दीवार पर टांगने के लिए इसमें 2 हुक दिए गए हैं। इंजीनियर्ड वुड से बने फ्रेम के साथ आने वाला यह शीशा आप लिविंग रूम, हॉल, ड्रेसिंग एरिया या फिर वॉशरूम में भी लगा सकते हैं।
01
HOME ELEMENTS 4 Pcs Decorative Wall Mirror Set with Gold Frame
4 के सेट में आने वाले इन वॉल मिरर को आप कमरे की किसी बड़ी या चौड़ी दीवार पर लगा सकते हैं। इस सेट में आपको 2 गोल और 2 अंडाकार शीशे मिलते हैं, जिन्हें आप एकसाथ दीवार पर लगा सकते हैं। इन्हें लिविंग रूम, बेडरूम, ऑफिस या फिर अंदर आने के रास्ते पर लगाया जा सकता है। गोल्डन रंग के फ्रेम के साथ आने वाले ये शीशे आपके कमरे को एक स्टाइलिश और लग्जरी टच दे सकते हैं। इनमें प्लास्टिक से बने फ्रेम के साथ ही सिल्वर ग्लास मिलता है। इसमें मिलने वाले गोल शीशे का साइज 20.5x20 सेमी और अंडाकार शीशों का साइज 61x20.5 सेमी रहने वाला है।
02
The Urban Store Wall Mirror Wooden Distressed White Color
यह शीशा सफेद रंग में आता है, जिसे आप डार्क या फिर लाइट शेड वाली दीवारों पर भी आसानी से लगा सकते हैं। इसे शानदार क्वालिटी वाले MDF बोर्ड से बनाया गया है, जो काफी टिकाऊ और मजबूत रहता है। इसमें शानदार फ्लोरल डिजाइन मिलता है, जो कमरे की शोभा बढ़ा सकता है। लिविंग रूम, हॉल, ड्रेसिंग एरिया या फिर वॉशरूम जैसी जगहों पर इस शीशे को लगाया जा सकता है। यह वॉल मिरर गोल आकार में आता है और इसके फ्रेम पर पेंटेड फिनिश मिलता है। इस शीशे को हाथों से तैयार किया गया है और इसके पीछे स्टील का हुक भी लगा है, जिसकी मदद से इसे दीवार पर टांग सकते हैं।
03
SRA Home Deco Vintage Wooden Rope Look Wall Mount Mirror
इस शीशे की लंबाई 24" x 18" और चौड़ाई 30" x 24" इंच है। इसमें सॉटूथ हैंगर और हैंगिंग लूप लगा हुआ है, जिसकी मदद से इसे कील या फिर हुक पर आसानी से टांग सकते हैं। यह शीशा विंटेज स्टाइल में आता है और इसमें पॉलिश्ड फिनिश मिलता है। इसका फ्रेम रस्सियों से बनाया गया है, जो इसे बिल्कुल अलग लुक देता है। इसका आकार आयताकार है और इसे घर के किसी भी कमरे या वॉशरूम में भी लगाया जा सकता है। भूरे रंग के फ्रेम के साथ आने वाला यह शीशा फुल लेंथ में आता है। इसे आप हल्के रंग वाली दीवारों पर आसानी से लगा सकते हैं।
04
THE URBAN STORE Wall Mirror Wooden Walnut Color
हाथों से बनाई गई शानदार डिजाइन के साथ आने वाले इस शीशे में 60 x 45 x 1.9 सेमी का आयाम मिलता है। कोलोनिअल स्टाइल में आने वाला यह शीशा लिविंग रूम से लेकर ड्रेसिंग एरिया या फिर वॉशरूम में भी लगाया जा सकता है। इसका फ्रेम लकड़ी से बना है और पॉलिश्ड फिनिश के साथ आता है। इसमें लकड़ी पर निशान और रगड़ पड़ी हुई डिजाइन मिलती है, जो कमरे को एस्थेटिल लुक दे सकती है। यह वॉल मिरर भूरे रंग और लंबे आयताकार आकार में आता है। इसके फ्रेम में आपको शानदार फ्लोरल डिजाइन मिलती है।
05
M.L. Creations Pearl Elegance Dotted Design Mirror Wall
यह वॉल मिरर लग्जरी सुनहरे रंग वाले फ्रेम के साथ आता है, जो आपके कमरे में काफी सुंदर और आकर्षक लग सकता है। इसका फ्रेम लोहे से बना है, जो की काफी मजबूत और टिकाऊ साबित हो सकता है। वहीं इस शीशे का डिजाइन काफी अलग है, क्योंकि इसके फ्रेम में मोतियों जैसा डॉटेड पैटर्न मिलता है। इसमें प्रीमियम लुक के लिए पाउडर कोटेड फिनिश दिया गया है। यह शीशा गोल आकार में आता है और इसमें पीछे की तरफ एक हुक भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप इसे दीवार पर आसानी से टांग सकते हैं।
06
The Artment your artistic apartment Decorative Orbit Round Shape Wall Mirror
शानदार गोल डिजाइन में आने वाला यह शीशा आपके लिविंग रूम, बाथरूम, हॉल या फिर एंट्री गेट की शोभा बढ़ा सकता है। इसका स्लीक डिजाइन आपके कमरे को एक क्लासी और लग्जरी फील दे सकता है। इस शीशे का फ्रेम बेहतरीन क्वालिटी वाले मेटल मटेरियल से बना है, जो कि लंबे समय तक चल सकता है। यह शीशा आपको लाइट इनहैंसिंग इफेक्ट यानी लाइट को बढ़ाने वाले फंक्शन के साथ मिलता है, जो आपके कमरे में आने वाली रोशनी को बढ़ा सकता है। इस शीशे का फ्रेम गोल्डन रंग का है और इसे आप हुक की मदद से दीवार पर आसानी से टांग सकते हैं।
07
Plantex Frameless Oval Mirror for Wall/Mirror with Beveled Smooth Edges
इस वॉल मिरर में आपको 5 मिमी की मोटाई वाला HD ग्लास मिलता है, जो कि मजबूती और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बढ़िया रहता है। इसमें एक खास प्रकार की कोटिंग की गई है, जो शीशे को ज़ंग और क्षरण से बचाती है। यह शीशा अंडाकार आकार में आता है, जिसके फ्रेम में आपको कटिंग ऐज वाली डिजाइन मिलती है। बाथरूम, बेडरूम और लिविंग एरिया जैसे स्थानों के लिए उपयुक्त रहने वाला यह शीशा आपकी घर की शोभा बढ़ा सकता है। इसका फ्रेम सिल्वर रंग में आता है और यह 18X24 इंच के साइज में आता है। इस शीशे की चमक को बरकरार रखने के लिए सूखे कपड़े से पोछने की सलाह दी जाती है।
08
Creative Arts n Frames 5mm Full Length Long Rectangular Wall Mount
18x42 इंच के साइज में आने वाला यह शीशा किसी लंबी दीवार पर लगाया जा सकता है। इसमें स्लीक डिजाइन के साथ आने वाला 5 मिमी मोटाई का ग्लास मिलता है। चिकने और उभरे हुए किनारों के साथ आने वाला यह शीशा आपके घर के किसी भी कमरे या जगह की सुंदरता में चार-चांद लगा सकता है। एंटिक स्टाइल में आने वाले इस शीशे में ग्लास से बना ही फ्रेम मिलता है। इसका पॉलिश्ड फिनिश और आयताकार आकार देखने में साधारण मगर काफी आकर्षक लग सकता है। इस शीशे की लंबाई 3.5 फीट है।
09
Artemade Iron Decorative Wall Mounted Mirror
काफी मॉर्डन और आकर्षक डिजाइन में आने वाला यह शीशा आपके बाथरूम, लिविंग एरिया या फिर मेकअप करने वाले स्थान पर लगाने के लिए भी उपयुक्त हो सकता है। इसमें लोहे से बना फ्रेम मिलता है, जो कि बेहद मजबूत और टिकाऊ साबित हो सकता है। इस शीशे में गोल आकार के साथ ही आस-पास किसी फूल की पत्तियों जैसी डिजाइन वाला फ्रेम मिलता है। ब्रश्ड फिनिश के साथ आने वाला यह शीशा 60L x 60W सेमी के आयाम में आता है। इसके फ्रेम का रंग गोल्डन है और इसे लग्जरी होम डेकोर के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
10
कमरे के लिए कैसे करें दीवार पर लगाने वाले शीशे का चुनाव?
चलिए यह बात तो आपने जान ली, कि कमरे को सजाने के लिए दीवार पर लगने वाले शीशे आपके लिए किफायती और ट्रेंडी दोनों हो सकते हैं। मगर, इसके साथ ही आपको यह भी जान लेना चाहिए कि आखिर आप अपने कमरे के लिए सही शीशे का चुनाव कैसे करें। इसके लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए-
- सबसे पहले तो आपको अपने कमरे की थीम को ध्यान रखना चाहिए, दीवारों के रंग और पैटर्न के हिसाब से ही उसपर शीशा लगाएं ताकी दोनों आपस में अच्छी तरह से मेल खा सकें।
- इसके साथ ही आपको जिस दीवार पर शीशा लगाना है उसका आकार और साइज भी ध्यान रखना चाहिए। लंबी दीवार पर लंबा शीशा और चौड़ी दीवार पर गोल या फिर सेट में आने वाले वॉल मिरर लगा सकते हैं।
- शीशा एक बेहद नाजुक चीज है, ऐसे में हमेशा दीवार के लिए मजबूत क्वालिटी वाला मिरर चुनें। इसके लिए आपको उसके फ्रेम और बनावट पर गौर करना चाहिए।
- वहीं आपको शीशे के आकार का भी ख्याल रखना चाहिए, अगर बहुत छोटा शीशा लेते हैं तो यह सिर्फ सजावट के काम आएगा मगर आप इसमें अपना चेहरा वगैरा नहीं देख सकेंगे।
कमरे में शीशा लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
एक ट्रेंडी शीशा चुनने भर से ही काम नहीं चलता है। दीवार पर शीशा लगाने के लिए भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि इनके बिना यह काम पूरा नहीं हो सकता। अगर आप दीवार पर शीशा लगा रहें हैं, तो सबसे पहले आपको ऊंचाई का खास ख्याल रखना चाहिए, ज्यादा ऊपर या फिर ज्यादा नीचे शीशा लगाने से काम खराब हो सकता है। इसके अलावा शीशे को दीवार पर मजबूती से टांगना भी बेहद जरूरी है, इसके लिए आप लोहे की कील, हुक या फिर चिपकाने वाले होल्डर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। वहीं आप जिस दीवार पर शीशा लगाने जा रहे हैं, उसमें शीशे के साइज और आकार के हिसाब से पर्याप्त जगह है या नहीं, इसका भी ध्यान रखें। अगर आप बेडरूम में शीशा लगा रहें हैं, तो आप उस दीवार का चुनाव करें जो आपके बेड के सामने हो, इससे आपको बढ़िया व्यू मिलेगा। वहीं लिविंग रूम में आप सोफे के पीछे वाली दीवार, साइड वॉल या फिर टीवी यूनिट के पास में भी इसे लगा सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।