Loading...
क्या आप भी अपने किचन के लुक से बोर हो चुकी हैं? क्या आपका किचन पुराना जैसा लगता है? क्या आपको किचन की कायापलट करने का मन है? तो हम आपकी मदद कर सकते हैं वो भी बिना जेब पर ज्यादा लोड डाले। जी हां! अब आपके रसोईघर की सजावट एकदम आकर्षक बन सकती है वो भी कम बजट में। इसके लिए आपको ज्यादा बड़े बदलाव करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, सिर्फ सजावट की छोटी-मोटी चीजों के साथ आपका किचन काफी ज्यादा आकर्षक और आधुनिक बन सकता है। यहां बताए गए प्रोडक्ट्स और टिप्स के साथ आप आसानी से अपने किचन की साज-सज्जा में बदलाव करते हुए उसे काफी सुंदर बना सकेंगी। कम बजट में मिलने वाले ये प्रोडक्ट्स किचन के अलावा घर के अन्य हिस्सों को भी सजाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। वहीं, ये आपके पारंपरिक रोसईघर को एक आधुनिक लुक देने में भी मदद करेंगे।
कम बजट में कैसे करें किचन की सजावट?
- दीवार- कितना भी अच्छा पेंट करलो या चिमनी का इस्तेमाल कर लो लगभग हर रसोईघर की दीवार पर तेल-मसालों के दाग तो लग ही जाते हैं जिससे उनका लुक खराब होता है। लेकिन, बार-बार पेंट करना बजट को हिला सकता है, ऐसे में वॉलपेपर आपके काम आ सकते हैं। इन वॉलपेपर की खासियत होती है कि, गंदे होने पर इन्हें आसानी से कभी भी बदला जा सकता है। इनमें आपको अलग-अलग रंग, डिजाइन और प्रिंट के विकल्प मिल जाएंगे। इसके अलावा किचन की दीवारों को अच्छा दिखाने के लिए वहां, कई तरह की पेंटिंग, वॉल आर्ट और सजावट के अन्य सामान को भी टांगा जा सकता है।
- काउंटर- किचन का काउंटर एक ऐसी जगह होती है जहां, बहुत ज्यादा सामान नहीं रखा जा सकता क्योंकि उपसपर चूल्हा तो रखा होता ही है और साथ ही काम करने के लिए जगह भी चाहिए होती है। ऐसे में छोटी-मोटी चीजें आपके किचन काउंटर को एक प्यारा लुक दे सकती हैं। इसके लिए आप नकली पौधों, मैट्स, रैक्स, ट्रे और टिशू होल्डर जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। कई ऐसे सजाटव की चीजें भी होती हैं, जिन्हें खासकर किचन के लिहाज से ही बनाया जाता है जिनमें आपको तरह-तरह के स्टेचू, गुड्डे और अन्य तरह की चीजें मिल जाएंगी।
- अन्य- आप अपने किचन की सजावट करने के लिए तरह-तरह की लाइट, छोटे लैंप, पर्दों, वॉल हैंगिंग्स और पेंटिंग्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये चीजें कम बजट में आसानी से आपको मिल जाएंगी और साथ-साथ इन्हें आप तरह-तरह से इस्तेमाल कर सकेंगी।
Top Ten Products
Loading...
LONAXA Self-Adhesive Waterproof PE Foam 3D Wall Panels
Loading...
3D लुक वाला यह वॉलपेपर आपके किचन की दीवारों को आकर्षक लुक देने के लिए सही विकल्प हो सकता है। इसे मुलायम PE फोमसे बनाया गया है जो एक कुशन की तरह लगता है और इसकी खास बात है कि इसपर से कोई भी चीज आसानी से फिसलेगी नहींष वॉटरप्रूफ डिजाइन वाला यह वॉलपेर नमी को रकोगे और दीवारों को खराब होने से बचाएगा। इस वॉलपेपर की खासियत है कि इसे लगाना काफी आसान है और इसे आप जरूरत पड़ने पर आसानी से निकाल भी सकेंगी। इसकी उभरी हुई 3D ईंट डिजाइन आपके किचन को एक आकर्षक लुक देगी और दिखने में यह बिल्कुल असली जैसा ही लगेगा।
01
Loading...
Loading...
VRCT E27 Base Adjustable Mini Hanging Vintage Pendant Light
Loading...
किचन की सजावट के लिए यह हैंगिंग लाइट काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। 10L x 5W x 10H सेंटीमीटर साइज वाली इस लाइट की क्लासिक डिजाइन किचन को एक प्यारा लुक दे सकती है। ग्लोब के आकार वाली इस लाइट के साथ किचन को पर्याप्त रोशनी भी मिलेगी और इसमें आप जरूरत के हिसाब से 40 Watts तक का कोई भी बल्ब लगा सकेंगे। इन लाइट्स की खासियत है कि इनकी लंबाई को आसानी से कम-ज्यादा किया जा सकता है। जिस काउंटर पर चूल्हा नहीं रखा उसपर या किचन के बीचों-बीच इस लाइट को लगाया जा सकता है।
02
Loading...
Loading...
DOCAT Dust-Proof Microwave Oven Cover for Kitchen Decor
Loading...
फाइबर मटेरियल से बना यह माइक्रोवेव अवन कवर आपके किचन को प्यारा लुक तो देगा ही साथ-साथ अवन को धूल-मिट्टी से भी बचाने का काम करेगा। आकर्षक प्रिंट के साथ आने वाले इस कवर की खासियत है कि यह वॉटरप्रूफ है और साथ-साथ इसपर भी धूल आसानी से नहीं जमेगी। इस माइक्रोवेव कवर को आप जरूरत पड़ने पर आसानी से धो भी सकेंगी और यह लंबे समय तक इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
03
Loading...
Loading...
Artvibes Wooden Wall Hanger for Home
Loading...
3 के सेट में आने वाली यह वॉल हैंगिंग आपके रसोईघर की सजावट को एक क्वर्की लुक दे सकती है। आकर्षक डिजाइन वाली इस वॉल हैंगिंग का साइज 15X17 इंच है और इसे आप आसानी से किचन की दीवार या केबिनेट के दरावेज पर लगा सकेंगी। हाथ से बनाई गई इस वॉल हैंगिंग को बनाने में इंजीनियर्ड लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है और यह पूरी तरह से ईको फ्रेंडली भी है। इसकी खासियत है कि यह आसानी से फेड नहीं होगी और किसी सूखे कपडडे से पोंछकर इसे आसानी से साफ भी किया जा सकता है। इसमें आपको अलग-अलग प्रिंट्स वाले विकल्प मिल जाएंगे।
04
Loading...
Loading...
ABJA Kitchen Countertop Organizer, Shelf Rack for Kitchen
Loading...
अगर आपके किचन में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा होता है तो यह काउंटरटॉप ऑर्गनाइजर आपके काम आ सकता है। 43D x 43W x 40H सेंटीमीटर साइज वाला यह शेल्फ अच्छी तरह से घुमावदार धातु फ्रेम और मजबूत क्वालिटी की लकड़ी से बनाया गया है। इस रैक पर आप अपने मसाले, कप, छोटे बर्तन और अन्य चीजों को रख सकती हैं। किचन काउंटरटॉप को खाली करने और अपने जगह को बढ़ाने के लिए यह ऑर्गनाइजर काम आ सकता है। इसकी अधिकतम क्षमता 10 किलोग्राम है। और इसपर आसानी से ज़ंग भी नहीं लगेगी। और यह सालों-साल इस्तेमाल किया जा सकता है।
05
Loading...
Loading...
NYRWANA Salt and Pepper Container
Loading...
आपको किचन काउंटर के एक कोने पर रखने के लिए यह डेकोरेशन पीस काफी उपयोगी हो सकता है। इस डेकोरेशन पीस की खासियत है कि इसमें आप नमक व काली मिर्च छिड़कने वाले कंटेनर रख सकती हैं और इसमें टूथपिक रखने के लिए भी जगह दी गई है। सिरैमिक मटेरियल से बना यह आइटम फ्रेंट शेफ के छोटे स्टैचू के साथ आता है जो, किचन की सजावट एक प्यारा लुक देगा। हाथ से बनाए गए इस डेकोरशन पीस का वजन 450 ग्राम है और यह किचन के अलावा डाइनिंग टेबल पर भी रखा जा सकता है। मल्टीकलर डिजाइन वाले इस डेकॉर पीस का साइज 20L x 15W x 15H सेंटीमीटर है और यह ज्यादा जगह का घेराव भी नहीं करेगा।
06
Loading...
Loading...
Flora Planet Artificial Plants for Home Decor
Loading...
4 अलग-अलग स्टाइल में आने वाला नकली प्लांट का यह सेट आपके किचन काउंटर को काफी प्यारा और आकर्षक बना सकता है। टिकाऊ प्लास्टिक से बने ये नकली पौधे दिखने में बिल्कुल असली लगेंगे। इन्हें हरी घास की एक परत से ढका गया है, जो उनके प्राकृतिक रूप को बढ़ा रही है। इनके साथ आपके रसोईघर की सजावट को एक प्राकृितिक टच मिलेगा। इन प्लास्टिक पौधों के लिए किसी रख-रखाव या ध्यान की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आपको कभी-कभी उन्हें नम कपड़े से पोंछना होगा। 12D x 7W x 5H सेंटीमीटर साइज वाले ये पौधे किचन काउंटर, किचन की खिड़की, किसी रैक य फ्रिज के ऊपर भी रखे जा सकते हैं।
07
Loading...
Loading...
WOOD ART STORE Decorative Round Wooden Tray for Decor
Loading...
लकड़ी से बनी यह गोल आकार वाली ट्रे आपके रसोईघर में चीजों को रखने के काम तो आएगी ही, साथ-साथ सजावट को भी आकर्षक बनाने में मदद करेगी। यह ट्रे स्टैंड किसी भी जगह के लिए एकदम सही हो सकती है। इसकी प्राकृतिक लकड़ी की फिनिश सभी तरह की सजावट के साथ अच्छी तरह से मेल खाएगी। किचन काउंटर पौधे, फूलों के फूलदान, मोमबत्तियां, मसाले या अन्य सजावट का सामान रखने के लिए इस ट्रे को इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ट्रे का सुंदर ग्रेनी पैटर्न और आकर्षक भूरा रंग है जो सजावट में बहुत अधिक आकर्षण जोड़ सकता है। 11"*11" साइज वाली यह ट्रे का तल पूरी तरह से सपाट है और इसे घूमने या फिसलने से रोकने के लिए फेल्ट सुरक्षात्मक पैड भी दिया गया है।
08
Loading...
Loading...
INKULTURE Vintage Retro Tissue Box Holder
Loading...
टिशू पेपर तो किचन में इस्तेमाल होते ही हैं, लेकिन काउंटर टिशू का पैकेट या डिब्बा ऐसे ही पड़ा अच्छा नहीं लगता। किचन के टिशूपूर को समेटकर रखने के लिए यह बॉक्स होल्डर आपके काम आ सकता है। रेडिओ के आकार वाले इस डिब्बे को ईको फ्रेंडली प्लास्टिक से बनाया गया है और यह काफी लाइटवेट भी है। इस टिशू होल्डर की खासियत है कि यह प्लास्टिक फुटपैड्स के साथ आता है, जिस वजह से यह आसानी से गिरेगा या फिसलेगा नहीं। आप आसानी से इसके अंदर से टिशू को बाहर निकाल सकेंगी।
09
Loading...
Loading...
Craftland Wrought Iron Candle Shape Tissue Paper for Kitchen
Loading...
मोमबत्ती के आकार वाला यह किचन रोल होल्डर 25.4L x 12.7W सेंटीमीटर साइज वाला है जिसमें आसानी से आप टिशू रोल को फंसाकर रख सकेंगी। स्टाइलिश और एलिगेंट डिजाइन वाला यह होल्डर आपके किचन काउंटर को काफी आकर्षक लुक देगा और साथ-साथ काम भी काफी आएगा। इस मजबूत लोहे से बनाया गया है, और इसमें आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी। इस पेपर टॉवल होल्डर की सेमीसर्क्ल डिजाइन काफी प्रैक्टिक्ल है और इसे आप आसानी से कहीं भी लेकर जा सकेंगी। इस स्टैंड का वेट 350 ग्राम है और इसमें आपको अलग-अलग डिजाइन वाले विकल्प मिल जाएंगे।
10
Loading...
किचन में काम आने वाली कौनसी चीजें सजावट को भी बनाएंगी आकर्षक?
क्या आपको पता है आपके किचन में इस्तेमाल होने वाली कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें सजावट के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको कई ऐसे डिब्बे या स्टोरेज कंटेनर्स मिल जाएंगे जिनमें किचन में इस्तेमाल होने वाली चीजों को तो रखा ही जा सकता है, साथ-साथ वे सजावट की तरह भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। मेटल, लकड़ी, सिरैमिक, कांच और फाइबर जैसे मटेरियल से बने ये डिब्बे आपको अलग-अलग रंग, प्रिंट और डिजाइन में मिल सकते हैं। इसके अलावा क्रॉकरी होल्डर, ऑर्गनाइजिंग रैक्स और शेल्फ भी आपके रसोईघर की सजावट को बेहतर बनाते हुए चीजों को समेटकर रखने के काम आएंगे। वहीं, तरह-तरह के टिशू होल्डर्स भी किचन की सजावट को एक आकर्षक लुक देते हुए चीजों को सही तरह से रखने में भी मदद करेंगे। इसके अलावा चम्मच, कांटे, चाकू रखने वाले स्टैंड या होल्डर्स और आकर्षक लुक वाली टोकिरयां भी किचन में चीजों को रखने के साथ-साथ सजावट को भी आकर्षक बनाएंगी।
ये टिप्स रसोईघर की सजावट को कर सकती हैं बेहतर
- हमेशा ऐसी चीजों का चुनाव करें जो रसोईघर के रंग और बनावट से मेल खाएं। अगर आप ऐसे डेकोरेशन पीस चुनेंगी जिनका रंग न्यूट्रल है तो उन्हें तरह-तरह की थीम के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है।
- कभी भी अपने किचन की सजावट करते समय चीजों को बहुत ज्यादा भरें नहीं। अगर आप सजावट की कई सारी चीजें किचन में लगाएंगे तो उसका लुक बिगड़ सकता है।
- किचन की सजावट हमेशा ऐसी चीजों से करें जिन्हें आगे भी इस्तेमाल किया जा सके। ऐसी चीजों का चुनाव करने से आप इन्हें किचन के अलावा घर के अन्य हिस्से में भी इस्तेमाल कर सकेंगी।
- कभी भी बहुत नाजुक डिजाइन वाली चीजों से किचन की सजावट न करें। चूंकि, किचन एक ऐसी जगह है जहां चीजों के टूटकर गिरने का खतरा बना रहता है।
- गैस चूल्हे के पास लाइट या किसी भी ऐसी चीजो को न रखें जो आसानी से आग पकड़ ले।
- रसोईघर की सजावट को ऐसा बनाएं जिसे जरूरत पड़ने पर आसानी से बदला जा सके। बहुत अधिक बदलाव कर देने से आप इच्छा अनुसार उसे चेंज नहीं कर सकेंगी।
- अपने रसोईघर की सजावट को बनाए रखने के लिए वहां साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...