सावन का महीना शुरू हो चुका है और इसी के साथ शुरू हो चुकी है कई सारे व्रत त्योहार की झड़ी। इन्हीं में से एक है हरियाली तीज का व्रत जो महिलाओं के लिए काफी खास होता है। हर साल सावन महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल Hariyali Teej 27 जुलाई को रहेगी। इस दिन शादीशुदा महिलाएं तैयार होकर सावन का झूला झूलती हैं। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है और महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी लड़कियां भी इस दिन व्रत रखकर भगवान से इच्छित वर मांगती हैं। इस दिन हरे रंग का खास महत्व होता है और महिलाएं हर रंगे की साड़ियां, सूट या अन्य पारंपरिक कपड़े पहनती हैं। ज्यादातर नवविहाति महिलाएं या युवितयां इस दिन लहंगा पहनना भी पसंद करती हैं, ऐसे में हम आपको हर रंग के अलग-अलग तरह की डिजाइन वाले लंहगों के बारे में बताएंगे, जिन्हें इस दिन पहना जा सकता है। आपकी स्टाइल वॉल्ट का हिस्सा बनते हुए ये लहंगा आपको हरियाली तीज 2025 पर पारंपरिक तरह से तैयार होने में मदद करेंगे।
हरियाली तीज 2025 पर आजमा सकती हैं ये ग्रीन लहंगा डिजाइन
मार्केट में आपको तरह-तरह की डिजाइन वाले हर रंग के लहंगा देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें आप इस साल हरियाली तीज पर पहन सकती हैं। इसके लिए आप पारंपरिक डिजाइन वाले सिल्क मटेरियल से बने या बांधणी व लहरिया प्रिंट वाले लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। इसी के साथ आप अगर Hariyali Teej 2025 के लिए आधुनिक और पारंपरिक दोनों डिजाइन का मेल करना चाहती हैं तो इसके लिए आप भारी डिजाइन वाले शिफॉन, जॉर्जेट या नेट मटेरियल से बने लहंगे पहन सकती हैं। इसके अलावा बनारसी, टसर, कोटा और टिशु सिल्क से बने लहंगे को भी हरियाली तीज पर पहना जा सकता है। वहीं, अगर आप इस बार सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो साउथ इंडियान डिजाइन वाले लहंगे को भी पहना जा सकता है। इनकी सबसे अच्छी बात होती है कि ये हल्के होते हैं और इन्हें पहनकर आप सहज महसूस करेंगी। इसके अलावा आप लहंगे के साथ अलग-अलग डिजाइन वाले ब्लाउज पहन सकती हैं और दुपट्टे को भी कई प्रकार से ओढ़ सकती हैं।
Top Five Products
PURVAJA Women's Jacquard Semi-Stitched Lehenga choli
ग्रीन कलर का यह लहंगा काफी पारंपरिक डिजाइन वाला है जिसे आप हरियाली तीज पर पहन सकती हैं। 100% जैक्वार्ड मटेरियल से बना यह लहंगा गोल्डन वर्क के साथ आता है, जो इसे देखने में काफी आकर्षक बना रहा है। इसमें आपको हरे रंगा का लहंगा और चोली का कपड़ा मिलेगा, वहीं इसके दुपट्टे का रंग लाल है। Hariyali Teej के लिए इसे शादी-शुदा महिलाएं और कुवारियां लड़कियां कोई भी पहन सकता है। फ्लेयर स्टाइल वाले इस लहंगे में काफी सारा घेर दिया हुआ जिसे पहनकर आप काफी प्यारी लगेंगी। इसे कुंदन की ज्वेलरी और थोड़े चमकदार मेकअप के साथ स्टाइल किया जा सकता है। यह सेमी स्टिचड लहंगा आप अपनी फिटिंग के हिसाब से सिलाव सकती हैं।
01
Zeel Clothing Women's Organza Semi stitched Lehenga Choli
खादी ऑर्गैंजा मटेरियल से बना यह फ्लोरल प्रिंट लहंगा हरियाली तीज के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इस पूरे सेट का लहंगा और दुपट्टा हरे रंग का है और ब्लाउज पीच रंग का है। बनारसी वीव के साथ आने वाले इस लहंगे पर गोल्डन रंग की बॉर्डर भी दी गई है, जो इसे देखने में और अधिक आकर्षक बना रही है। सेमी स्टिच्ड फॉर्म में आने वाला यह लहंगा आप अपनी फिटिंग के हिसाब से सेट करवा सकती हैं। इसका दुपट्टा 2.25 मीटर लंबा है, जिसे अलग-अलग तरह से ड्रेप किया जा सकता है। इसे आप गोल्डन ज्वेलरी के साथ पेयर कर सकती हैं।
02
Women's Semi stitched Dot & Ikkat Print With Foil Work Tussar Silk Lehenga Choli Set
पटोला वीव के साथ आने वाला यह हरा लहंगा टसर सिल्क मटेरियल से बना है जिसे पहनकर आप हिरायली तीज 2025 पर काफी अलग लग सकती हैं। आकर्षक फ्लोरल प्रिंट वाले इस लहंगे कि डिजाइन काफी आकर्षक व अलग है और इसका घेर भी काफी ज्यादा है। सेमी स्टिचड स्टाइल वाला यह लहंगा कुंवारियों लड़कियों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे आप कुंदन या डायमंड ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं। इसके दुपट्टे को अलग-अलग तरह से ओढ़कर आप हर बार अलग लग सकती हैं।
03
KEDARFAB Women's Georgette Mirror Embroidery Semi-Stitched Lehenga Choli For Women
अगर आप हरियाली तीज व्रत के लिए इस बार थोड़ी आधुनिक डिजाइन वाला लहंगा पहनना चाहती हैं तो यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। जॉर्जेट मटेरियल से बना यह लहंगा काफी भारी डिजाइन वाला है और इसके साथ आपको नेट मटेरियल से बना दुपट्टा मिलेगा। एंब्रॉयडरी पैटर्न वाले इस लहंगे के नीचे की तरफ काफी भारी काम किया गया है और इसका ब्लाउज भी काफी भारी डिजाइन वाला है। वैसे तो इसका दुपट्टा सॉलिड पैटर्न वाला है लेकिन इसपर एक पतली बॉर्डर दी गई है। इस लहंगे के साथ अमेरिकन डायमंड की ज्वेलरी काफी अच्छी लगेगी और हिरायली तीज के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।
04
TIRUPATI ENTERPRISE Chanderi New Designed South Indian Unstitched Lehenga Choli For Women
वैसे तो दक्षिण भारत में हिरायली तीज नहीं मनाई जाती लेकिन आप इस साल हरियाली तीज पर इस साउथ इंडियन लहंगे के साथ काफी अलग लग सकती हैं। कॉटन और आर्ट सिल्क मटेरियल से बना यह लहंगा बिना सिला हुआ रहेगा, जिसे आपको अपनी फिटिंग के हिसाब से सिलवाना होगा। हरे और मरून रंग के कॉम्बिनेशन में आने वाले इस लहंगे पर कोई प्रिंट नहीं दिया गया है, लेकिन इसकी बड़ी चौड़ी बॉर्डर इसे काफी आकर्षक बना रही है। इसके दुपट्टे को आप साड़ी की तरह भी ड्रेप कर सकती हैं। इसके साथ गोल्डन रंग की टेंपल ज्वेलरी काफी अच्छी लगेगी। Hariyali Teej 2025 में यह लहंगा आपको सबसे अलग बना सकता है।
05
हरियाली तीज व्रत पर हर लहंगे के साथ किस तरह की ज्वेलरी पहनी जा सकती है?
हरियाली तीज एक पारंपरिक अवसर होता है, जिसपर महिलाएं काफी अच्छी तरह से तैयार होना पसंद करती हैं। अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा कि हरे रंग के लहंगे के साथ किस तरह की ज्वेलरी पहनी जाए तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। आप अपने लहंगे की डिजाइन और काम के हिसाब से अलग-अलग तरह के गहने पहन सकती हैं। सबसे पहले तो अगर आप हल्की डिजाइन वाला लहंगा पहन रही हैं तो उसके साथ भारी डिजाइन वाली ज्वेलरी पहनी जा सकती है, लेकिन अगर आपके लहंगे की डिजाइन भारी है तो उसके साथ थोड़ी हल्की डिजाइन वाली ज्वेलरी अच्छी लगेगी। आप कुंदन, रूबी, डायमंड या सोने से बने गहने भी Hariyali Teej Vrat 2025 के लिए पहन सकती हैं। आप तरह-तरह के झुमके, चांदबालियां या बुंदे पहन सकती हैं। आप अपनी ब्लाउज की डिजाइन के हिसाब से हार, चोकर या लड़ियों वाला सेट भी पेयर कर सकती हैं। हाथों में चूड़ियां, कड़े और कंगन पहन सकती हैं या एक अच्छा सा सेट बनाकर भी पहन सकती हैं। अगर हम बात करें पैरों की तो तरह-तरह की डिजाइन वाली पायल या पाजेब भी हरियाली तीज के मौके पर पहनी जा सकती हैं। सिर पर आप मांगटीका, बुंदा, शीश पट्टी और माथा पट्टी लगा सकती हैं। अगर आपकी शादी हो गई है तो मंगलसूत्र और बिछिया भी हरियाली तीज पर लहंगे के साथ पहने जा सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।