Jeans के साथ किस तरह की Kurti लगेगी अच्छी? समझिए विकल्पों के साथ

जींस के साथ कुर्ती को करना है स्टाइल, लेकिन विकल्पों को लेकर है कन्फ्यूज? यहां मिलेंगे अलग-अलग स्टाइल वाले ऑप्शन और साथ ही जानिए किस तरह की कुर्तियां जींस के साथ करेंगी सूट।

Jeans के साथ किस तरह की Kurti अच्छी लगेगी?
Jeans के साथ किस तरह की Kurti अच्छी लगेगी?

जींस एक ऐसा बॉटम वियर है जिसे हमेशा से ही महिलाएं पसंद करती आ रही हैं। चाहे स्टाइल हो या आराम जींस की टक्कर का शायद ही कोई आउटफिट होगा। जींस की एक खासियत यह भी होती है कि इसे अलग-अलग तरह के टॉप के साथ पहना जा सकता है। फिर चाहे शर्ट हो या टॉप और चाहे टी-शर्ट हो या स्वेटशर्ट जींस काफी मल्टपर्पस बॉटम है। वहीं, जब बात आती है कुर्ती की तो प्लाजो, पैंट या लेगिंग्स के अलावा जींस के साथ पहनने के लिए भी इन्हें पसंद किया जाता है। दिखने में स्टाइलिश और पहनने में आरामदायक लुक देने वाले Jeans-Kurti ऑफिस, कॉलेज, किसी आउटिंग या यात्रा के दौरान पहनने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकते हैं। ये आपकी स्टाइल स्ट्रीट का अहम हिस्सा बनते हुए गर्मी से लेकर सर्दी हर मौसम में आपको शानदार लुक देंगे। इसी कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी कुर्तियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जींस के साथ पहना जा सकता है।

जींस के साथ पहनने के लिए कुर्ती के विकल्प

अगर आप इस बोत को लेकर उलझन में हैं कि जींस के साथ किस तरह की कुर्तियों को पहना जा सकता है, तो हम आपकी मदद करेंगे।

  • शॉर्ट कुर्ती- छोटी लंबाई वाली कुर्तियां जींस के साथ पहनने के लिए काफी बढ़िया विकल्प मानी जाती हैं। एक तरह से ये कुर्तियां टॉप जैसा ही लुक देती हैं और इनमें आपको अलग-अलग तरह के फैब्रिक और स्टाइल वाले विकल्प मिल जाएंगे। कॉटन, जॉर्जेट, शिफॉन, रेयॉन, क्रेप और लिनेन जैसे मटेरियल से बनी ये कुर्तियां तरह-तरह के लुक के साथ आसानी से मैच हो जाएंगी। इनमें आपको ए-लाइन, स्लिट, अंगरखा, ट्यूनिक, स्ट्रेट कट और शर्ट स्टाइल वाले विकल्प मिल जाएंगे। ऑफिस या कॉलेज पहनकर जाने के लिए जींस और शॉर्ट कुर्ती को काफी पसंद किया जाता है।
  • स्ट्रेट कट कुर्ती- ऑफिस, कॉलेज, किसी आउटिंग या घुमने जाने के लिए Straight Cut Kurti को जींस के साथ आसानी से पहना जा सकता है। कॉटन, रेयॉन, शिफॉन और क्रेप जैसे मटेरियल से बनी ये कुर्तियां आपको काफी क्लासी लुक दे सकती हैं। इनमें आफको सॉलिड से लेकर प्रिंटेड, चिकनाकरी से लेकर चंदेरी और हल्के से लेकर भारी हर तरह के काम वाले विकल्प आसानी से मिल जाएंगे। ये पहनने में आरामदायक होती तो हैं ही साथ ही आपको काफी स्मार्ट लुक देंगी। 
  • ए-लाइन कुर्ता- इस तरह के कुर्ते में भी आपको तरह-तरह के शैली और रंगों वाले विकल्प मिल जाएंगे। ये कुर्तियां आपकी बॉडी के आकार को सही तरह से उभारते हुए आपको काफी आकर्षक लुक देंगी। इनमें कॉटन और रेयॉन मटेरियल से बने कुर्ते काफी लोकप्रिय हैं। अलग-अलग तरह की स्टाइल वाली स्लीव, गले और लेंथ में आने वाले ए-लाइन कुर्ते जींस के साथ रोजाना पहनने के लिहाज से काफी बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। 
  • काफ्तान- आप जींस के साथ काफ्तान कुर्ता भी पहन सकती हैं। यह पारंपरिक और आधुनिक शैलियों को मिक्स करके पहनने का एक लोकप्रिय और स्टाइलिश तरीका है, जो एक आरामदायक और सहज लुक देगा। क्रेप, शिफॉन, रेयॉन और कॉटन मटेरियल से बने काफ्तान कुर्ता किसी कैजुअल अवसर, पार्टी या घुमने जाने के दौरान पहनने के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकते हैं। 

Top Five Products

  • HERE&NOW Red Ethnic Motif Chikankari Embroidered Bell Sleeves A-Line Short Kurti

    ए-लाइन स्टाइल में आने वाली यह शॉर्ट कुर्ती चिकनकार काम के साथ आती है जिसमें आपको बेल स्टाइल की स्लीव्स मिल जाएंगी। पॉली जॉर्जेट मटेरियल से बनी यह कुर्ती 3/4 लेंथ की स्लीव के साथ आती है और इसकी फिटिंग रेगुलर है। इस Short Kurti में आपको रेड, मस्टर्ड, ब्लैक, पर्पल, वेनी ब्लू और ग्रीन जैसे रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। भारी काम के साथ आने वाली यह कुर्ती किसी त्योहार या शादी के फंक्शन में पहनने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। इस कुर्ती के साथ आप ऑक्सडाइज्ड झुमके पहन सकती हैं और यह कुर्ती स्किनी फिट वाली जींस के साथ काफी अच्छी लेगेगी। 

    01
  • Nayo Women Navy Blue Ethnic Printed Cotton Straight Kurta

    यह कुर्ता कॉटन मटेरियल से बना है जिसका क्लासी नवी-ब्लू कलर आपको एक आकर्षक लुक दे सकता है। स्ट्रेट फिटिंग वाली यह कुर्ती 3/4 लेंथ वाली स्लीव्स के साथ आती है और इसका गला गोल आकार वाला है। रेगुलर फिटिंग वाली यह Straight Kurti घुटने से थोड़ा नीचे तक की लंबाई वाली है और इसके दोनों साइड में कट दिया गया है। इस कुर्ती में आपको मरून रंग का भी विकल्प मिल जाएगा। इसे आप बूट कट या फ्लेयर्ड स्टाइल वाली जींस के साथ पहन सकती हैं। सिंपल ज्वेलरी और ब्रेस्लेट के साथ आप इस कुर्ती को ऑफिस, कॉलेज या किसी यात्रा के दौरान पहन सकती हैं। मशीन वीव काम वाली इस कुर्ती का आकर्षक प्रिंट आपको एक प्यारा लुक देगा।

    02
  • FIORRA Floral Printed Notch Collar Thread Work Cotton A-Line Kurta

    नॉच कॉलर के साथ आने वाली यह कुर्ती प्रिंटेड डिजाइन के साथ आती है जिसे आप जींस के साथ पहनकर एक आरामदायक और आकर्षक लुक ले सकती हैं। ए-लाइन कट वाली इस कुर्ती की स्लीव्स फुल लेंथ की है और इसकी लंबाई घुटने के थोड़ा नीचे तक की है। यह Floral Print Kurti रेगुलर फिटिंग वाली है और इसपर आपको थ्रेड वर्क भी मिल जाएगा। रेड के साथ-साथ इसमें आपको नेली-ब्लू और ग्रीन रंगों का विकल्प भी मिल जाएगा। स्किनी जींस के साथ पहनने के लिए इस कुर्ती को चुना जा सकता है। अगर आपको एक हेवी लुक चाहिए तो इसे आप जंबो झुमका के साथ पेयर कर सकती हैं। वहीं, साधारण लुक के लिए आप इसे सिंपल डिजाइन वाले झुमकों के साथ पहन सकती हैं।

    03
  • Rajnandini Floral Print V-Neck Angrakha Cotton A-Line Dress

    अगर आपको ऑफिस या कॉलेज में पहनकर जाने के लिए एक आरामदायक और आकर्षक डिजाइन वाली शॉर्ट कुर्ती चाहिए तो यह काफी बढ़िया पसंद हो सकती है। फ्लोरल पैटर्न के साथ आने वाली इस कुर्ती को प्योर कॉटन मटेरियल से बनाया गया है और इसका गला वी-नेक वाला। यह Angrakha Kurti घुटने से थोड़ा ऊपर लेंथ वाली है और इसकी स्लीव्स 3/4 लेंथ की है। पेस्टल शेड में आने वाली यह कुर्ती गर्मी के मौसम में पहनने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। इस कुर्ती को आप बूट-कट या स्किनी स्टाइल वाली जींस के साथ पहन सकती हैं। रेगुलर लेंथ वाली यह कुर्ती आपको काफी स्मार्ट लुक दे सकती है।

    04
  • Maaesa Flared Sleeves Crepe Kaftan Kurta

    सॉलिड पैटर्न में आने वाला यह काफ्तान स्टाइल कुर्ता किसी भी कैजुअल ईवेंट या पूल पार्टी में पहनने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। घुटने से थोड़ा नीचे तक की लेंथ वाले इस कुर्ते को क्रेप मटेरियल से बनाया गया है और इसपर थ्रेड वर्क भी किया गया है। Flared Sleeves के साथ आने वाला यह Kaftan वी-नेक के साथ आता है और इसकी फिटिंग रेगुलर है। साइड स्लिट के साथ आने वाले इस काफ्तान में आपको पिंक के अलावा 5 अन्य रंगों के विकल्प भी मिल जाएंगे। इस कुर्ते को आप स्किनी जींस और स्टाइलिश ईयरिंग्स के साथ पहनकर काफी कूल लुक ले सकती हैं।

    05

कुर्तियों के साथ किस तरह की जींस पहनी जा सकती है?

कई तरह की जींस कुर्ती के साथ अच्छी लगती हैं, जिससे कैजुअल और स्टाइलिश दोनों तरह के लुक मिलते हैं। स्किनी जींस, स्ट्रेट-लेग जींस, वाइड-लेग जींस और बूटकट जींस को इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। डेनिम के गहरे रंग, जैसे कि काला या नेवी, हल्के रंग या पैटर्न वाली कुर्तियों के साथ पहनने पर ज़्यादा पॉलिश लुक देते हैं। ज़्यादा आरामदायक वाइब के लिए बैगी या बॉयफ्रेंड जींस एक बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। इनमें स्किनी जींस एक आकर्षक और आधुनिक लुक देती हैं, खासकर जब इन्हें लंबी कुर्तियों या ए-लाइन कुर्तों के साथ पहना जाता है। अगर बात की जाए स्ट्रेट कट जींस की तो ये ये काफी बहुमुखी विकल्प हैं जो अलग-अलग प्रकार की कुर्ती के साथ सूट कर सकती हैं। इनके साथ आपको एक संतुलित व स्मार्ट लुक मिल सकता है। अगर आप छोटी लेंथ वाली कुर्तियों के साथ Wide-Legged Jeans या बटू-कट जींस पहनेंगी तो ये काफी आरामदायक और ट्रेंडी वाइब देंगी। वहीं, बैगी जींस कुर्तियों के साथ एक आरामदायक और आधुनिक लुक देती हैं, जो उन लोगों के लिए बढ़िया पसंद हो ,सकती हैं जो अधिक आरामदायक और स्टाइलिश लुक पसंद करते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • जींस पर किस प्रकार का कुर्ती सूट करती है?
    +
    जींस के साथ कई तरह की कुर्तियां अच्छी लगती हैं, छोटी से लेकर लंबी और कई तरह की स्टाइल वाली। आरामदायक लुक के लिए किसी भी लंबाई की कुर्ती अच्छी लगती है, जबकि आकर्षक लुक के लिए स्ट्रेट-कट या ए-लाइन कुर्ती बढ़िया विकल्प हैं।
  • क्या हर रंग की कुर्ती जींस के साथ अच्छी लगती है?
    +
    लगभग हर रंग की कुर्ती जींस के साथ अच्छी लगती है, लेकिन कुछ रंग दूसरों की तुलना में बेहतर दिखते हैं। उदाहरण के लिए, सफेद, काले, और नीले रंग की कुर्तियां जींस के साथ बहुत अच्छी लगती हैं।
  • क्या जींस के साथ पार्टी वियर कुर्ती पहन सकते हैं?
    +
    हां, आप जींस के साथ पार्टी वियर कुर्ती पहन सकती हैं। बस यह सुनिश्चित करें कि कुर्ती बहुत ज्यादा भड़कीली न हो।
  • किस तरह की जींस के साथ कुर्ती को पहनना चाहिए?
    +
    कुर्ती के साथ आप अलग-अलग तरह की जींस पहन सकती हैं। स्किनी, मॉम-फिट, टेपर्ड, बूट कट, बॉयफ्रेंड या रिप्ड, जैसी जींस काफी लोकप्रिय विकल्प हैं।