Kurti को अलग-अलग तरह से कैसे करें Style? विकल्पों के साथ देखिए टिप्स

ऑफिस हो या कॉलेज कुर्ती को तरह-तरह से स्टाइल करने के लिए यहां मिलेंगे कुछ अच्छे विकल्प, साथ ही जानिए कैसे अलग-अलग अवसरों पर उन्हें पहनने के तरीकें।

Kurti को अलग-अलग तरह से कैसे करें Style? विकल्पों के साथ देखिए टिप्स
Kurti को कैसे करें Style?

गर्मी हो या सर्दी महिलाओं के लिए कुर्ती को एक आरामदायक आउटफिट माना जाता है। फिर चाहे ऑफिस जाना हो या कॉलेज, किसी पूजा में जाना हो या त्योहार में और चाहे कहीं यात्रा करनी हो या ऐसे ही आउटिंग पर जाना हो; कुर्तियां अलग-अलग अवसरों पर आसानी से पहनी जा सकती हैं। लेकिन अगर आपके मन में यह सवाल उठ रहा है कि कुर्ती को अलग-अलग तरह से स्टाइल कैसे किया जाए तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको अलग-अलग अवसरों पर कुर्ती को स्टाइल करने के तरीकों और कुछ विकल्पों के बारे में बताएंगे जो आपकी स्टाइल स्ट्रीट में चार-चांद लगा सकती हैं। ये कुर्तियां किसी खास अवसर और सामान्य दिनों पर पहनने के लिए सही पसंद हो सकती हैं। इनमें आपको तरह-तरह के रंगों और डिजाइन वाले विकल्प मिल जाएंगे, और किसी को तोहफे में देने के लिए भी यह कुर्तियां सही पसंद हो सकती हैं। 

ऑफिस के लिए कुर्ती को स्टाइल कैसे करें?

ऑफिस पहनकर जाने के लिए कुर्ती काफी आरामदायक और स्टाइलिश विकल्प हो सकती है और इसे अलग-अलग तरह से स्टाइल भी किया जा सकता है:

  • बॉटम वियर- सबसे पहले तो आप अपनी कुर्ती की डिजाइन और रंग के हिसाब से सही बॉटम का चुनाव कर सकती हैं। ए-लाइन स्टाइल वाली कुर्ती के साथ प्लाजो, पैंट्स और लेगिंग्स काफी अच्छे लगेंगे। वहीं, अगर आपने स्ट्रेट कट कुर्ती पहनी है तो इसके साथ पैंट्स, Palazzo, लेगिंग्स या जींस भी पहन सकती हैं। इसी के साथ ऑफिस में अगर आप शॉर्ट कुर्ती पहनकर जाना चाहती हैं को इसके साथ ट्राउजर या जींस काफी सूट करेंगे। आप अपने आराम और स्टाइल को ध्यान में रखते हुए ऑफिस में कुर्ती के साथ अलग-अलग तरह के बॉटम्स पहन सकती हैं। 
  • ज्वेलरी- जाहिर सी बात है कि ऑफिस में कोई बहुत भारी गहने पहनकर तो जाएगा नहीं और अगर बात की जाए कुर्ती के साथ पहनने के लिए सही ज्वेलरी की तो हल्के डिजाइन वाले झुमके, बालियां या टॉप्स सही पसंद हो सकते हैं। इनमें आपको अलग-अलग रंगों और पैटर्न वाले विकल्प मिल जाएंगे। वहीं, कुर्ती के साथ पहनने के लिए ऑफिस में पतली सी चेन, छोटा पेंडेंट, ब्रेस्लेट, ऐंक्लेंट और नोज पिन भी काफी बढ़िया पसंद हो सकती है। 
  • फुटवियर- कुर्ती के साथ ऑफिस में कई तरह के फुटवियर को आप पहनकर जा सकती है। अगर आप पूरा दिन हील्स पहनकर सहज महसूस करती हैं तो तरह-तरह के विकल्पों को आसानी से पहना जा सकता है। इसी के साथ, कुर्तियां फ्लैट्, मोजड़ी, कोल्हापुरी चप्पल और अन्य तरह की चप्पलों के साथ भी पहनी जा सकती हैं। आप आराम के लिहाज से कुर्ती के साथ स्नीकर्स भी पहन सकती हैं।
  • अन्य- अगर आपने कोई सॉलिड कलर या प्लेन डिजाइन वाली कुर्ती पहनी है तो उसके साथ दुपट्टे या स्कार्फ को भी मैच करके कैरी किया जा सकता है। इसके अलावा आप कुर्ती के साथ स्मार्ट या एनलॉग वॉच भी पहन सकती हैं। कुर्ती के लुक को पूरा करने के लिए उसके साथ कोटी या श्रग भी पहना जा सकता है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • GoSriKi Women's Rayon Blend Straight Chikankari Embroidered Kurta

    रेयॉन मटेरियल से बना यह कुर्ती काफ लेंथ तक का है और इसकी स्टाइल स्ट्रेट पैटर्न वाली है। वी-नेक डिजाइन में आने वाली यह कुर्ती फ्लोरल पैटर्न के साथ आता है और इसकी स्टाइल रेगुलर है। इस चिकनकारी कुर्ती में आपको ग्रीन, पिंक,पर्पल और ब्लैक जैसे रंगो का विकल्प मिल जाएगा। इस कुर्ती को ऑफिस या कॉलेज पहनकर जाया जा सकता है। इसमें आपको S-5XL साइज का विकल्प मिल जाएगा।

    स्टाइलिंग टिप्स:

    • बॉटम वियर- यह कुर्ती व्हाइट कलर की स्ट्रेट पैंट या प्लाजो के साथ काफी अच्छी लग सकती है। इसे आप जींस या लेगिंग्स के साथ भी पहन सकती हैं।
    • ज्वेलरी- इस चिकनकारी कुर्ते के साथ ऑक्सडाइज्ड झुमके, बैंगल्स या ब्रेस्लेट काफी अच्छा लगेगा।
    • फुटवियर- कोल्हापुरी चप्पल या फ्लैट स्लाइडर्स को आप इस कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। 
    01
  • Stylum Women's Floral Print Rayon A-Line Kurta

    ए-लाइन कट के साथ आने वाली यह कुर्ती रेयॉन मटेरियल से बनाई गई है, जिसपर आपको बटन वाली डीटेल्स भी मिलेंगी। 3/4 लेंथी की स्लीव्स के साथ आने वाले इस कुर्ती की लेंथ काफ तक की है और यह किसी भी कैजुअल ओकेजन पर पहनने के लिए सही विकल्प हो सकती है। Floral Print वाली यह कुर्ती आप ऑफिस, कॉलेज, किसी पूजा या यात्रा के दौरान पहन सकती हैं। इसमें आपको XS-6XL साइज का विकल्प मिल जाएगा। अगर हम बात करें रंगों की तो यह ऐक्वा, मॉव, लाइट ब्लू, बेज, ब्लश, मस्टर्ड, रूबी और टील जैसे रंगों में मिल जाएगी। 

    स्टाइलिंग टिप्स:

    • बॉटम वियर- व्हाइट कलर की स्ट्रेट पैंट या ब्लू जींस के साथ इस कुर्ती को पहना जा सकता है। इसे आप चूड़ीदार के साथ भी पहन सकती हैं। 
    • ज्वेलरी- इस कुर्ती के साथ छोटी बालियां या स्टड्स काफी अच्छे लगेंगे।
    • फुटवियर- ब्लॉक हील्स या बेलीज के साथ आप इस कुर्ती को पेयर कर सकती हैं।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • rytras Women's Floral Printed Cotton Top

    टॉप स्टाइल में आने वाली यह शॉर्ट कुर्ती कॉटन मटेरियल से बनी है जिसकी फिटिंग रेगुल है और इसमें 3/4 लेंथ की स्लीव्स दी गई हैं। Band Collar के साथ आने वाली इस कुर्ती की लंबाई हिप तक की है और इसे आप लॉन्ग-टॉप भी कह सकती हैं। इसमें आपको व्हाटइ-ऑरेंज और व्हाइट-ब्लू जैसे दो रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। ऑफिस या कॉलेज पहनकर जाने के लिहाज से यह कुर्ती सही पसंद हो सकती है। यह कुर्ती XS-2XL साइज में आती है।

    स्टाइलिंग टिप्स:

    • बॉटम वियर- शॉर्ट स्टाइल वाली इस कुर्ती को आप ब्लैक जींस या व्हाइट ट्राउजर्स के साथ पेयर कर सकती हैं। 
    • ज्वेलरी- इसके साथ छोटे झमुके और लॉकेट काफी अच्छा लगेगा।
    • फुटवियर- जुत्ती या बेलीज के साथ इस शॉर्ट कुर्ती को पहना जा सकता है।
    03
  • Yash Gallery Women's Rayon Floral Printed Angrakha Regular Fit Kurta for Women

    विस्कॉस मटेरियल से बनी यह कुर्ती अनारकली स्टाइल वाली है और इसका गला अंगरखा पैटर्न वाला है। बेल स्लीव्स के साथ आने वाली यह कुर्ती फ्लोरल प्रिंट में आपको मिलेगी और गर्मी में पहनने के लिहाज से यह काफी अच्छी पसंद हो सकती है। इसमें आपको व्हाइट, ब्लू, ब्लैक और स्काय ब्लू जैसे रंगों का विक्लप मिल जाएगा। इसमें आपको XS-8XL साइज के विकल्प मिलेंगे। किसी पूजा में पहनने के लिए यह कुर्ती काफी बढ़िया पसंद हो सकती है।

    स्टाइलिंग टिप्स:

    • बॉटम वियर- इस Angrakha Kurti के साथ प्लाजो या पैंट दोनों ही पहना जा सकता है।
    • ज्वेलरी- थोड़े बड़े झुमकों और चूडियों के साथ इसका लुक ज्यादा निखरकर आ सकता है।
    • फुटवियर- इसके साथ आप मोजड़ी या प्लैटफॉर्म हील्स को स्टाइल कर सकती हैं। 
    04
  • Max Women's Cotton Blend Regular Fit Kurta

    रेगुलर फिट में आने वाली यह कुर्ती कॉटन ब्लेंड मटेरियल से बनी है जिसे रोजाना पहना जा सकता है। डॉबी कॉटन मटेरियल से बनी इस कुर्ती का गला गोल और स्लीव्स 3/4 लेंथ की है। सॉलिड पैटर्न में आने वाले इस Max Kurti की हल्की स्ट्राइप डीटेल इसके लुक को निखार रही है और इसमें आपको बटन वाली डीटेल भी मिल जाएगी। ऑफिस, कॉलेज या यात्रा के दौरान पहनने के लिए यह कुर्ती सही पसंद हो सकती है। इसमें आपको ग्रीन और पिंक दो रंगों का विकल्प मिलेगा और यह S-2XL साइज में आती है।

    स्टाइलिंग टिप्स:

    • बॉटम वियर- इस कुर्ती के साथ प्लाजो, पैंट, ट्राउजर या जींस पहना जा सकता है।
    • ज्वेलरी- हल्के झुमकों और ब्रेस्लेट के साथ यह काफी जचेगी।
    • फुटवियर- इसके साथ आप हील्स या फ्लैट्स दोनों स्टाइल कर सकती हैं। 
    05

कुर्ती के साथ एक्सेसरीज और फुटवियर का चयन कैसे करें?

कुर्ती के साथ पहनने के लिए सही फुटवियर या ऐक्सेसरीज का चयन करना कोई मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए आपको तीन चीजों को ध्यान में रखने की जरूरती है जो है अवसर, कुर्ती की डिजाइन और आराम। अवसर से मतलब है कि आपको किस अवसर या कार्यक्रम में कुर्ती पहनकर जानी है इस बात का ध्यान में रखते हुए सही एक्सेसरीज और चप्पलों को चुनना चाहिए। ऑफिस में कुर्ती पहनकर जाते समय उसके साथ हल्के झुमके या बालियां काफी अच्छी लगेंगी। वहीं, अगर आपको किसी पूजा, त्योहार या शादी के कार्यक्रम में कुर्ती पहनकर जाना है तो उसके साथ भारी डिजाइन वाले झुमके या चांद बालियां काफी जचेंगी। इसके अलावा अगर बात फुटवियर की करें तो स्टाइल के साथ-साथ आराम को भी प्राथमिक्ता देना जरूरी होता है। आप ऑफिस में पहनकर जाने के लिए आरामदायक हील्स, फ्लैट्स या बेलीज का चुनाव कर सकती हैं जो आपकी कुर्ती के साथ मेल खाए। इसी के साथ किसी खास अवसर पर थोड़ी हेवी डिजाइन वाली हील्स या सैंडल्स को कुर्ती के साथ पहना जा सकता है। आप अपनी कुर्ती के रंग और डिजाइन को ध्यान में रखते हुए भी सही ज्वेलरी और फुटवियर का चुनाव कर सकती हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • कुर्ती को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करने के लिए क्या एक्सेसरीज़ इस्तेमाल कर सकते हैं?
    कुर्ती को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करने के लिए आप दुपट्टा, बेल्ट, झुमके, पेंडेंट और चूड़ियां जैसी एक्सेसरीज़ का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • क्या कुर्ती को जींस के साथ पहना जा सकता है?
    हां, कुर्ती को जींस के साथ पहना जा सकता है। यह एक आरामदायक और स्टाइलिश विकल्प है।
  • ऑफिस के लिए कुर्ती को कैसे स्टाइल करें?
    ऑफिस के लिए कुर्ती को पैंट या पलाज़ो के साथ पहनें और एक फॉर्मल लुक के लिए ब्लेज़र या जैकेट को ऐड किया जा सकता है।
  • पार्टी के लिए कुर्ती को कैसे स्टाइल करें?
    पार्टी के लिए कुर्ती को भारी दुपट्टे, ज्वेलरी और हील्स के साथ पहन सकती हैं। आप अनारकली या गाउन स्टाइल कुर्ती भी चुन सकती हैं।