शादियों और त्योहारों में पहनने के लिए लहंगा महिलाओं के बीच काफी पसंदीदा आउटफिट माना जाता है। फिर चाहे सिंपल हो या भारी हर तरह के काम वाले लहंगे के साथ आपको अलग-अलग तरह का लुक मिल सकता है। जब भी बात आती है लहंगे को एक्सेसराइज करने की तो ज्वेलरी के कई विकल्प मिल जाते हैं, लेकिन आरामदायक फुटवियर की तलाश में कई महिलाओं को परेशान होना पड़ता है। इसी कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे Footwears की जानकारी देंगे जिन्हें आसानी से Lehenga के साथ पहना जा सकता है। तरह-तरह की डिजाइन और रंगों में आने वाले ये विकल्प मिल जाएंगे। आपकी स्टाइल स्ट्रीट का अहम हिस्सा बनते हुए ये चप्पलें लहंगे के साथ आपके पैरों की शोभा को भी दोगुना कर सकते हैं। इनकी खासियत है कि इन्हें आप लहंगे के अलावा साड़ी, सूट या अन्य कपड़ों के साथ भी आसानी से पहन सकती हैं।
ट्रेंडिंग फुटवियर जो लहंगे के साथ जचेंगे
- हील्स- लहंगे के साथ पहनने के लिए हील्स हमेशा से ही काफी आरामदायक विकल्प रही हैं। इनमें आपको तरह-तरह के विकल्प आसानी से मिल जाएंगे। पेंसिल, प्लैटफॉर्म्स, वेजेज़, ब्लॉक, फ्लेयर, किटन और म्यूल जैसी हील्स लहंगे के साथ पहनने के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकती हैं। इनमें आपको अलग-अलग रंगों के विकल्प मिल जाएंगे लेकिन लहंगे के साथ पहनने के लिए गोल्डेन, सिल्वर या कॉपर रंगों वाली हील्स को काफी पसंद किया जाता है, क्योंकि ये ज्यादातर लहंगों के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी तरह की आरामदायक हील्स को लहंगे के साथ पहन सकती हैं।
- फ्लैट्स- लहंगे के साथ स्टाइलिश और आरामदायक लुक के लिए, एम्बेलिश्ड जूती, मोजरी या स्ट्रैपी सैंडल्स को पहना जा सकता है। जूती और मोजरी पारंपरिक लुक देती हैं, जबकि स्ट्रैपी सैंडल ज्यादा आधुनिक वाइब दे सकती हैं। मिरर वर्क या क्रिस्टल जैसे एम्बेलिश्ड फ्लैट्स लहंगे के लुक को पूरा कर सकते हैं। फ्लैट्स चुनते समय आप लहंगे के रंग और डिजाइन पर विचार कर सकती हैं।
- स्नीकर्स- आराम, स्टाइल और व्यावहारिकता के मेल के कारण स्नीकर्स को लहंगे के साथ पहनना आजकल काफी चलन में हैं, खासकर शादी जैसे कार्यक्रमों में। दुल्हन और शादी में आई अन्य महिलाएं पारंपरिक हील्स या जूतियों के बजाय आरामदायक विकल्प के रूप में Ethnic Sneakers को पहन रही हैं, जिससे उन्हें चलने, डांस करने और काम करने में आसानी हो। यह चलन ब्राइडल फैशन में आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरह के लुक का मिश्रण देते हुए पैरों को भी आराम देता है।
Top Five Products
Anouk Embroidered Mojaris
सिंथेटिक मटेरियल से बनी यह मोजड़ी लहंगे के साथ पहनने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। स्लिप-ऑन स्टाइल वाली यह मोजड़ी एथिनिक पैटर्न वाली है और इसपर कढ़ाई जैसा काम किया गया है। रेगुलर ऐंकल हाइट वाली यह Ethnic Mojari कुशन्ड फुटबेड के साथ आती है, जो आपके पैरों को आराम देने का काम करेंगे। टेक्श्चर्ड और पैटर्न आउटसोल वाली ये मोजड़ियां लहंगे के साथ आसानी से मैच करेंगी और इसका आकर्षक फ्लोरल प्रिंट अन्य पारंपरिक कपड़ों के साथ भी आसानी से मेल खाएगा। इसे किसी भी सूखे कपड़े से पोछकर आसानी से साफ किया जा सकता है।
01
House of Pataudi Embellished Handcrafted Slim Heels
पेंसिल शैली में आने वाली ये हील्स सिंथेटिक मटेरियल से बनी हैं और इनका सोल रबर का है। गोल्ड-टोन वाली इन हील्स पर हाथ से काम किया गया है और इसमें ओपन बैक डीटेल दी गई है। इस हील के कुशन्ड बेड सोल की लजह से आपकी एडियों में आसानी से दर्द नहीं होगा और वे आरामदायक महसूस करेंगी। इन Pencil Heels की ऊंचाई 3 इंच की है और इसे आप लहंगे के साथ आसानी से पहन सकेंगी। इनकी एक खासियत यह भी है कि इनके साथ आपको शू कवर भी मिलेगा जिनमें हील्स को संभालकर रखा जा सकता है। House Of Pataudi ब्रांड की यह हील्स लहंगे के अलावा साड़ी या सूट के साथ भी पहनी जा सकती हैं और दुल्हनों के लिए यह एक अच्छा विकल्प होंगी।
02
Metro Women Embellished One Toe Flats
अगर आप हील पहनकर सहज महसूस नहीं करतीं तो मेट्रो ब्रांड की ये हील्स लहंगा के साथ पहनने के लिए अच्छा विकल्प होंगी। सिल्वर और गोल्ड दो रंग के विकल्पों में आने वाली ये वन टो फ्लैट्स सिंथेटिक मटेरियल से बनी हैं और इसपर एंबेलिश्ड वर्क किया गया है। इनका कुश्नड फ्लैटबेड आपके पैरों को आराम देने का काम करेगा और इनकी हाइट भी रगेुलर है। इन Metro Flats को आप हर तरह के लहंगे के साथ आसानी से पहन सकती हैं और इनकी खासियत है कि ये साड़ी या सलवार-कमीज के साथ भी आसानी से पहने जा सकते हैं।
03
Shezone Women Embellished Wedge Sandals
बेज और गोल्ड दो रंगों के विकल्पों में आने वाली यह एंबेलिश्ड वेज सैंडल आपके एथिनिक लुक में चार-चांद लगा सकती हैं। सिंथेटिक मटेरियल से बनाई गई इन हील्स के स्ट्रेप पर आकर्षक काम किया गया है, जो इन्हें देखने में और क्लासी बना रहा है। ये Wedge Heel Sandals टेक्श्चर्ड आउटसोल के साथ आती है और इसके नीचे की तरफ भी स्टोन वर्क किया गया है। 3 इंच वाली यह हील लहंगे के साथ पहनने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है और इनमें आपके पैर भी आसानी से नहीं दुखेंगे। ये हील्स लहंगे के अलावा अन्य कपड़ों के साथ भी आसानी से स्टाइल की जा सकती हैं।
04
VENDOZ Women Velvet Sneakers
जैसा की हमने पहले ही बताया कि आजकल लहंगे के साथ स्नीकर्स पहनने का काफी चलन है औप इसी कड़े में ये एंबेलिश्ड डिजाइन वाले विकल्प आपके काम आ सकते हैं। गोल्ड-टोन वाले इन स्नीकर्स का आकार राउंड टो वाला है और इन्हें आसानी से पहनने के लिए फीतें भी दिए गए हैं। 1.5 इंच की हील्स के साथ आने वाले ये स्नीकर्स काफी हल्के वजन वाले हैं और इन्हें पहनने के बाद आपको पैरों में भारीपन भी महसूस नहीं होगा। इन्हें आप आसानी से Bridal Sneakers के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें दिए गए कम्फर्ट इनसोल की वजह से पैरों में आसानी से दर्द की शिकायत भी नहीं होगी और एडियों को भी आराम मिलेगा। लहंगे के साथ पहने जाने पर ये स्नीकर्स आपको काफी आधुनिक लुक देंगे।
05
लहंगे के साथ सही हील का चयन कैसे करें?
लहंगे के साथ सही हील्स चुनने के लिए, लहंगे के स्टाइल, रंग और डिजाइन के साथ-साथ अपने आराम और कार्यक्रम पर भी विचार करना काफी जरूरी है। लहंगे के साथ हील के स्टाइल, रंग और डिजाइन को मैच करें, ताकि एक आकर्षक लुक मिल सके। किसी लंबे इवेंट के लिए Wedge या Block हील्स जैसे आरामदायक विकल्प सही हो सकते हैं। पारंपरिक डिजाइन वाले लहंगे के साथ किटन हील्स अच्छी मानी जाती हैं, जो सुंदरता और आराम दोनों के लिहाज से सही होती हैं। वहीं, आधुनिक लहंगे के लिए Block हील्स या सैंडल सही पसंद हो सकती हैं। अगर आपके लहंगे पर काफी भारी काम किया गया है तो Simple Heels सही रहेंगी। उसी तरह से हल्की डिजाइन वाले लहंगे के साथ भारी काम वाले विकल्प काफी जचेंगे। आप अपनी हील के रंग को लहंगे के रंग से मैच कर सकती हैं और लहंगे की कढ़ाई से मेल खाने वाली हिल्स भी काफी अच्छी पसंद साबित होंगी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।