साड़ी एक ऐसा परिधान है जो हर महिला की खुबसूरती को निखारने में मदद करता है। अवसर चाहे जो हो, साड़ी हर कार्यक्रम में आपको शानदार लुक दे सकती है। लेकिन साड़ी के साथ सबसे बड़ी समस्या आती है उसे सही तरह से बांधने की। खासकर वे लड़कियां जो घर से दूर रहती हैं या जिन्हें साड़ी पहनना नहीं आता कभी-कभी इसी वजह से मनचाही साड़ी नहीं पहन पाती या पार्लर में पैसे खर्च करके उसे बंधवाती है। लेकिन, अगर हम आपसे कहे कि आपकी इसी समस्या का समाधान हो सकती हैं One Minute Sarees तो आप क्या करेंगी? जी हां! वन मनिट साड़ी को प्री-ड्रेप्ड साड़ी भी कहां जाता है, जिसमें प्लीट्स पहले से ही बनी होती है और इसे फटा-फटा बिना किसी मेहनत के पहना जा सकता है। इनमें आपको अलग-अलग तरह की डिजाइन और कपड़े के भी विकल्प मिल जाएंगे, जिन्हें पसंद और अवसर के हिसाब से चुना जा सकता है। वन-मिनट साड़ियां आपकी स्टाइल स्ट्रीट का अहम हिस्सा बनते हुए आपको हर कार्यक्रम में काफी प्यारा लुक दे सकती हैं।
क्यों बढ़ रही है वन मिनट साड़ी की लोकप्रियता?
आजकल की भाग-दौड़ भरी जीवनशैली में साड़ी पहनने का समय महिलाओं के पास नहीं है और शायद यही वजह है कि युवतियों के बीच वन मिनट साड़ियां लोकप्रिय हो रही हैं। इनके लोकप्रिय होने की एक वजह ये भी है कि कुछ सामान्य साड़ियां घंटों की मेहनत के बाद भी सही तरह से नहीं बंध पातीं और मनचाहा लुक भी नहीं मिलता, इसी वजह से आजकल महिलाएं Draped Saree लेना पसंद करती हैं। वहीं, हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को भी फेयरवेल या कॉलेज/स्कूल के कार्यक्रम में साड़ी पहननी होती है और पारंपरिक शैली वाली साड़ी पहनने में उन्हें परेशानी हो सकती है ऐसे में वन मिनट साड़ियां उनके काफी काम आ सकती हैं। वहीं, कई महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें रोज साड़ी पहनने की जरूरत पड़ती है ऐसे में पहले से ड्रेप की हुई साड़ियां उनके समय की बचत करती हैं और आकर्षक लुक भी देती है। आजकल की शादियां भी किसी उत्सव से कम नहीं होती। डेस्टिनेशन वेडिंग के दौर में शादी में अलग-अलग कार्यक्रम होते हैं और टाइट शेड्यूल की वजह से दुल्हन और मेहमानों दोनों के ही पास समय की काफी कमी होती है, और इसके लिए पहले से ड्रेप की हुई साड़ियां आपकी मदद कर सकती हैं। फिर चाहे आपको साधारण साड़ी चाहिए हो या थोड़ी भारी इनमें आपको तरह-तरह के विकल्प आसानी से मिल जाएंगे।
Top Five Products
Anouk Rustic Ethnic Motifs Silk Blend Dabu Ready to Wear Saree
सिल्क ब्लेंड मटेरियल से बनी यह वन मिनट साड़ी प्रिंटेड डिजाइन के साथ आती है। ऑफ-व्हाइट और इंडिगो ब्लू रंग के कॉम्बिनेशन में आने वाली यह साड़ी एथिनिक मोतिफ प्रिंट वाली है जिसकी लेंथ 5.5 मीटर है। इस Readymade Saree के साथ आपको मैचिंग ब्लाउज का कपड़ा मिलेगा,जिसकी लेंथ करीब 1.06 मीटर है और इस आप अपनी पसंद की डिजाइन और फिटिंग के हिसाब से सिलवा सकती हैं। इस साड़ी में साइड में डोरी और सामने की तरफ हुक दिया गया है जिसकी मदद से आसानी से इसे पहना जा सकता है। क्लासी लुक वाली इस साड़ी को आप वॉशिंग मशीन में भी आसानी से धो सकेंगी।
कहां पहन सकती हैं?
इस साड़ी को आप ऑफिस, किसी फॉर्मल कार्यक्रम या इंटरव्यू के दौरान पहन सकती हैं।
कैसे करें स्टाइल?
इस साड़ी को ऑप सिंपल ऑरक्सडाइज्ड ज्वेलरी और स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं। आप अपने आराम के हिसाब से इसके साथ हील्स या फ्लैट्स किसी भी तरह का फुटवियर पहन सकती हैं।
01
Ode by House of Pataudi Leheriya Poly Georgette Ready to Wear Saree
गुलाबी और सफेद रंग के कॉम्बिनेशन में आने वाली यह साड़ी पॉली जॉर्जेट मटेरियल से बनी है और इसके साथ आपको काफी आकर्षक लुक मिल सकता है। लेहरिया प्रिंट वाली इस वन मिनट साड़ी की लेंथ करीब 5.5. मीटर है और इसके साथ आपको 1.06 मीटर का मैचिंह ब्लाुज मटेरियल मिलेगा। इस Leheriya Saree में सामने की तरफ हुक दिया गया है जिसकी मदद से इसे आप आसानी से बांध सकेंगी। इस साड़ी में आपको सफेद-लाल, पीला-सफेद और पर्पल रंग के विकल्प भी मिल जाएंगे। इस साड़ी को आप आसानी से हाथ से ही घर पर धो सकेंगी।
कहां पहन सकती हैं?
इस साड़ी को आप किसी त्योहार या पूजा में पहनने के लिए चुन सकती हैं।
कैसे करें स्टाइल?
अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी या स्टोर वाली ज्वेलरी के साथ इसका लुक काफी खिल सकता है। वहीं, फुटवियर में आप हील्स पहन सकती हैं।
02
RACHNA Striped Satin Ready to Wear Saree
स्ट्राइप डिजाइन में आने वाली यह साड़ी साटेन मटेरियल से बनी है और इसमें आपको कोई बॉर्डर नहीं मिलेगी। गोल्ड-ब्राउन टोन में आने वाली इस आधुनिक साड़ी के साथ आपको सॉलिड प्रिंट वाला साटेन मटेरियल से ही बना ब्लाउज फैब्रिक मिलेगा, जिसे पसंद की डिजाइन के हिसाब से सिलवाया जा सकता है। इस Satin Saree में आपको सिल्वर-मजेंटे और ब्लू रंगों के विकल्प भी मिल जाएंगे, जिन्हें आप पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं। इस साड़ी के साथ आपको एक एलिगेंट और क्लासी लुक मिल सकता है।
कहां पहन सकती हैं?
इस साड़ी को आप फेयरवेल या कॉक्टेल पार्टी में पहनकर जा सकती हैं।
कैसे करें स्टाइल?
स्टडेड ज्वेलरी, ब्रेस्लेट एनलॉग वॉच व आरामदायक हील्स के साथ इस साड़ी को स्टाइल किया जा सकता है।
03
Sangria Ready to wear Satin Floral Digital Printed Saree
फ्लोरल प्रिंट के साथ आने वाली यह वन मिनट साड़ी आपको काफी क्लासी और एलिगेंट लुक दे सकती है। इसमें आपको ऑफ व्हाइट-ब्लैक, व्हाइट-नेवी ब्लू, ऑफ व्हाइट-रेड, व्हाइट-रेड और ऑफ व्हाइट-ब्लू जैसे रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। एंबेलिश्ड डीटेल वाली यह Floral Print Saree 5.5 मीटर की लेंथ में आती है और इसके साथ आपको 80 सेंटीमीटर लेंथ वाला ब्लाउज पीस भी मिल जाएगा। साटेन मटेरियल से बनी इस साड़ी में आपको सामने की तरफ हुक क्लोजर मिल जाएगा, जिसकी मदद से इसे आसानी से पहना जा सकता है। रोजाना पहनने के लिहाज से भी यह साड़ी बढ़िया विकल्प हो सकती है।
कहां पहन सकती हैं?
आधुनिक लुक वाली यह साड़ी ऑफिस, फेयरवेल या किसी फॉर्मल ईवेंट पर पहनी जा सकती है।
कैसे करें स्टाइल?
सिंपल ज्वेलरी, लाइट मेकअप और आरामादायक फुटवियर के साथ आप इस साड़ी को आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।
04
Anouk Floral Sequinned Poly Georgette Saree
ब्लू और पिंक कलर के कॉम्बिनेशन में आने वाली यह रेडी टू वियर साड़ी पॉली जॉर्जेट मटेरियल से बनी और इसपर ऑपको फ्लोरल वर्क मिल जाएगा। एंबेलिश्ड डिजाइन के साथ आने वाली इस साड़ी की लेंथ करीब 5.50 मीटर है और इसके साथ आपको 0.8 मीटर लेंथ वाला मैचिंग ब्लाउज पीस भी मिलेगा। हेवी बॉर्डर के साथ आने वाली यह Georgette Saree काफी लाइटेवट रहेगी और इसे पहनने के लिए आपको हुक मिल जाएगा। इस साड़ी में आपको ग्रीन-व्हाइट, पिंक-ग्रीन और ब्लैक-पिंक जैसे रंगों के विकल्प भी मिल जाएंगे।
कहां पहन सकती हैं?
एलिगेंट लुक वाली यह साड़ी किसी शादी या रिस्पेशन पार्टी में पहनने के लिए सही पसंद हो सकती है।
कैसे करें स्टाइल?
मैचिंग स्टोन ज्वेलरी, चूड़ियां और हाई हील्स इस साड़ी के साथ काफी सूट करेंगी।
05
वन मिनट साड़ी में मिलेंगे कौन-से फैब्रिक के विकल्प?
हर मौसम में आरामदायक माने जाने वाल कॉटन और लिनने मटेरियल से बनी लिनने साड़ियां रोजाना पहनने के लिहाज से काफी पसंद की जाती हैं। इनमें आपको पहले से ड्रेप किए हुए विकल्प भी आसानी से मिल जाएंगे। ऑफिस, किसी फॉर्मल कार्यक्रम या टीचिंग पेशे वाली महिलाओं के लिए इस मटेरियल से बनी वन-मिनट साड़ी बढ़िया विकल्प हो सकती हैं। इनमें आपको सॉलिड से लेकर प्रिंटेड हर तरह की शैली विकल्प आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा किसी त्योहार, शादी के कार्यक्रम, पार्टी या फैयरवेल में पहनने के लिए शिफॉन, सिल्क और Georgette मटेरियल से बनी वन मनिट Sarees काफी अच्छा विकल्प हो सकती हैं। इनमें आपको सिंपल से लेकर भारी, आधुनिक से लेकर पारंपरिक और हेवी से लेकर हल्की हर तरह की डिजाइन वाले विकल्प मिल जाएंगे। पहनने में आसान होने के साथ-साथ ये साड़ियां दिखने में भी काफी आकर्षक होत हैं और इन्हें हर उम्र की महिलाएं आसानी से पहन सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।