चंदेरी सिल्क Kurta Sets को ऐसे करें स्टाइल, Myntra पर देखें विकल्प

आपके ट्रेडिशनल लुक को चंदेरी सिल्क से बने कुर्ता सेट्स बना सकते हैं और भी आकर्षक, नए डिजाइन, रंग और पैटर्न वाले विकल्पों के साथ आप भी कर सकती हैं खुद को तैयार।

Chanderi Silk से बने स्टाइलिश Kurta Sets
Chanderi Silk से बने स्टाइलिश Kurta Sets

Loading...

लगभग हर एक महिला अपने आरामदायक पारंपरिक लुक के लिए कुर्ता सेट पहनना पसंद करती है। ऐसे में आपके सुंदर और आरामदायक ट्रेडिशनल लुक के लिए चंदेरी सिल्क कुर्ता सेट भी अच्छे हो सकते हैं। जी हां, चमकदार दिखने वाले चंदेरी सिल्क कुर्ता सेट आपको किसी त्योहार, पूजा और कार्य.क्रम में सबसे अलग दिखा सकते हैं। वहीं, चंदेरी सिल्क एक आरामदायक कपड़ा होता है, जिसे पहनने के बाद आप असहज नहीं महसूस करेंगी। इनके डिजाइन भी अक्सर पारंपरिक होते हैं और इनमें अलग-अलग तरह का पैटर्न भी आसानी से मिल जाता है। आप स्टाइल स्ट्रीट में इनके कुछ नए और बेहतरीन विकल्प देख सकती हैं, जो आपके आरामदायक ट्रेडिशनल लुक के लिए अच्छे रहेंगे। इन्हें आप किस तरह से स्टाइल कर सकती हैं, इस बात की जानकारी भी आपको यहां पढ़ने को मिलेगी।

चंदेरी सिल्क कुर्ता सेट के विभिन्न डिजाइन

विभिन्न प्रकार के डिजाइन में आने वाले चंदेरी सिल्क कुर्ता सेट आप अपनी पसंद, मौके और आराम के हिसाब से चुन सकती हैं। इनके कुछ खास विकल्प इस प्रकार से हैं-

  • कढ़ाई वाले कुर्ता सेट- चंदेरी सिल्क से बने सूट में कढ़ाई वाले विकल्प अक्सर हल्दी, मेंहदी और शादी जैसे कार्यक्रमों के लिए पसंद किए जाते हैं। इनमें धागे की सुंदर कढ़ाई मिलती है, जो चमकदार कपड़े पर काफी अच्छी लगती है। इनके कुछ विकल्प में आपको मोती और स्टोन वर्क भी मिल सकता है।
  • भारी काम वाले कुर्सा सेट- इस तरह के कुर्ता सेट में आपको अक्सर चमकदार धागों द्वारा की गई कढ़ाई मिलती है। इनमें अधिकतर आपको धारीदार या फिर छोटी बूटी वाला वर्क मिलता है, जो इन्हें पारंपरिक लुक के लिए अच्छा बनाता है। आपको Chanderi Silk वाले Kurta Set में ऐसे कई विकल्प आसानी से मिल जाएंगें।
  • परांपरिक डिजाइन वाले कुर्ता सेट- चंदेरी सिल्क सूट में पारंपरिक और सांस्कृतिक डिजाइनों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें फूलों, धारियों या फिर किसी अन्य तरह की शैलियां भी मिल सकते हैं। इस तरह के कुर्ता सेट में अक्सर गले, आस्तीनों और बॉर्डर पर कढ़ाई मिलती है।
  • बुनाई वाले कुर्ता सेट- चंदेरी सिल्क कुर्ता सेट में आपको बुनाई डिजाइन वाले विकल्प भी मिल सकते हैं। दरअसल, इनमें दो धागों के साथ बुनाई की जाती है, जो इसे एक प्यारा लुक देता है। इस तरह के कुर्ता सेट में अलग-अलग तरह का काम भी मिल जाता है, जिन्हें आप अपने लुक को ध्यान में रखते हुए चुन सकती हैं।

Top Five Products

  • Loading...

    Indo Era Chanderi Silk Straight Kurta With Trousers & Dupatta

    Loading...

    इंडो ऐरा ब्रांड का यह कुर्ता सेट चंदेरी सिल्क फैब्रिक से बना है, जिसमें इसका ट्राउजर सिल्क बेंड और दुपट्टा आर्ट सिल्क से बनाया गया है। इस सूट सेट में जॉमैट्रिक एंब्राइडरी के साथ आने वाला कुर्ता मिलता है। यह कुर्ता रेगुलर स्टाइल में आता है और इसका आकार सीधा है। इसमें साधारण गोल आकार वाले गले के साथ तीन चौथाई लंबी आस्तीनें मिलती हैं। यह Indo Era ब्रांड का Kurta Set कढ़ाई किए हुए ट्राउजर के साथ आता है। इसके ट्राउजर में इलास्टिक कमरबंद के साथ आसान स्लिप ऑन क्लोजर मिलता है। वहीं, इसके दुपट्टे में एंब्राइडरी वर्क के साथ ही किनारों पर लटकन लगे हुए मिलते हैं। इसका चंदेरी सिल्क कुर्ता मशीन वेव फैब्रिक से बना है, जिसे ड्राई क्लीन करने की सलाह दी जाती है।

    स्टाइलिंग टिप- मजेंटा रंग के इस एंब्राइडरी कुर्ता सेट के साथ आप मैचिंग इयररिंग्स, हाथों में कंगन और अंगूठी पहन सकती हैं। वहीं, इसके साथ जूतियां पहनकर आप एक शानदार लुक पा सकती हैं।

    01

    Loading...

  • Loading...

    KALINI Straight Kurta & Trousers With Dupatta

    Loading...

    खूबसूरत गुलाबी रंग वाले इस कुर्ता सेट को आप किसी त्योहार या फिर हल्दी के कार्यक्रम में भी पहन सकती हैं। इसमें चंदेरी सिल्क से बना कुर्ता मिलता है, जिसपर आकर्षक एथनिक मोतिफ एंब्राइडरी वर्क किया गया है। यह कुर्ता सेट सिल्क ब्लेंड से बने ट्राउजर और डुपिअन सिल्क से बने दुपट्टे के साथ आता है। इसका कुर्ता काफ लेंथ में आता है, जिसका सीधा आकार हर बॉडी शेप पर अच्छा लग सकता है। इस Embroidered Kurta Set में खूबसूरत लहरिया डिजाइन के साथ आने वाला दुपट्टा दिया गया है। इसके कुर्ते की आस्तीनें तीन चौथाई लंबी हैं, जिनपर सुंदर धागे की कढ़ाई भी की गई है। यह चंदेरी सिल्क कुर्ता गोल गले और सीधी हेमलाइन में आता है। इस कुर्ता सेट में आपको XS से लेकर 2XL तक के साइज मिल सकते हैं।

    स्टाइलिंग टिप- इस गुलाबी रंग और गोल्डन कढ़ाई वाले कुर्ता सेट के साथ मोतियों से बनी ज्वेलरी पहन सकती हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए आप जूतियां पहन सकती हैं और हाथ में पोटली बैग ले सकती हैं।

    02

    Loading...

  • Loading...

    Varanga Chanderi Silk Kurta With Trouser & Sequined Dupatta

    Loading...

    चंदेरी सिल्क से बने इस सूट सेट में एक स्ट्रेट फिट वाले कुर्ते के साथ ही पैंट और दुपट्टा मिलता है। यह कुर्ता सेट खूबसूरत ज़री वर्क के साथ आता है, जो किसी खास मौके पर पहनने के लिए अच्छा रहेगा। इसमें प्लेकेट और बटन के साथ आने वाली सुंदर नेकलाइन मिलती है, जिसमें गले का आकार गोल है। इसका कुर्ता हैवी नेक वर्क के साथ आता है और इसकी आस्तीनों की लंबाई तीन चौथाई है। हल्के बैंगनी रंग के इस Suit Set में आपको नेट फैब्रिक से बना दुपट्टा मिलता है, जिसपर ज़री वर्क किया गया है। इसकी पैंट सॉलिड पैटर्न और इलास्टिक कमरबंद के साथ आती है। यह कुर्ता सेट आपको XS से लेकर 4XL तक के विभिन्न साइज विकल्पों में मिल सकता है।

    स्टाइलिंग टिप- इस सिल्वर रंग के ज़री वर्क वाले कुर्ता सेट के साथ आप AD ज्वेलरी या फिर स्टोन ज्वेलरी पहन सकती हैं। यह कुर्ता सेट हील्स और क्लच के साथ एक आकर्षक लुक दे सकता है।

    03

    Loading...

  • Loading...

    Libas Woven Design Chanderi Silk Kurta With Trousers & Dupatta

    Loading...

    यह लिबास ब्रांड का कुर्ता सेट है, जो कि वॉवेन डिजाइन में आता है। इसमें दो धागों के साथ बुनाई की गई है, जो इसे एक एलिगेंट लुक देता है। हरे रंग में आने वाल इस कुर्ता सेट को आप मेंहदी के फंक्शन में पहन सकती हैं और साथ ही इसमें मस्टर्ड रंग का विकल्प भी मौजूद है। यह Libas Kurta Set अनारकली स्टाइल में आता है, जिसके कुर्ते में रेगुलर लंबी आस्तीनें मिलती हैं। इसमें सॉलिड पैटर्न वाले प्लाजो के साथ वॉवेन पैटर्न वाला दुपट्टा दिया गया है। इस अनारकली कुर्ता का पैनल्ड स्टाइल और घेरदार हेम इसे देखने में आकर्षक बनाता है। यह कुर्ता फ्लोर लेंथ में आता है, जिसमें स्कूप नेकस्टाइल दिया गया है। चंदेरी सिल्क से बने इस अनारकली कुर्ता दुपट्टा सेट को ड्राई क्लीन करने की सलाह दी जाती है।

    स्टाइलिंग टिप- यह अनारकली स्टाइल वाला कुर्ता सेट गोल्डन रंग की ज्वेलरी के साथ पेयर किया जा सकता है। इसके साथ आप गले में हार, कानों में झुमके और हाथों में कंगन के साथ ही पैरों में हील्स पहन सकती हैं।

    04

    Loading...

  • Loading...

    Anouk Ethnic Motifs Printed Chanderi Silk Kurta with Trousers & With Dupatta

    Loading...

    एथनिक मोतिफ प्रिंटेड डिजाइन में आने वाला यह कुर्ता सेट अनूक ब्रांड का है। इसमें रेगुलर स्टाइल वाले कुर्ता के साथ ही फिटेड ट्राउजर और मैचिंग दुपट्टा मिलता है। इस कुर्ता सेट में इलास्टिक कमरबंद और प्रिंटेड डिजाइन में आने वाला ट्राउजर मिलता है। इसका कुर्ता गोल आकार वाले गले में आता है, जिसमें सामने की तरफ बटन लगा हुआ पैटर्न दिया गया है। यह Kurta Pant Set नीले और बर्गन्डी दो रंग के विकल्प में मिल सकता है। इसके कुर्ते की आस्तीनें तीन चौथाई लंबाई में आती हैं और इस कुर्ते की लंबाई घुटनों तक रहने वाली है। इसका दुपट्टा भी प्रिंटेड डिजाइन में आता है, जिसके किनारे पर पतली गोल्डन रंग की लेस लगी हुई है।

    स्टाइलिंग टिप- इस चंदेरी सिल्क कुर्ता सेट के साथ आप कानों में भारी बालियां पहन सकती हैं। इसके साथ एंब्राइडर्ड बैग पेयर कर सकती हैं और साथ ही पैरों में हील्स या फ्लैट्स पहनी जा सकती हैं।

    05

    Loading...

चंदेरी सिल्क कुर्ता सेट की देखभाल कैसे करें?

चंदेरी सिल्क से बने कुर्ता सेट का रंग और कपड़ा दोनों का ख्याल रखने के लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। इनके बातों पर पर गौर करते हुए आप अपने सूट को लंबे समय तक नए जैसा बनाकर रख सकती हैं-

  • चंदेरी सिल्क एक नाजुक कपड़ा होता है, जिस वजह से इसे ड्राई क्लीन करवाना अच्छा माना जाता है। ड्राई क्लीनिंग की वजह से इसकी चमक और रंग नए जैसा बना रह सकता है।
  • अगर ड्राई क्लीनिंग नहीं करानी है, तो आप इन्हें धुलने के लिए हल्के या फिर खासकर नाजुक कपड़ों के लिए बनाए गए डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • चंदेरी Silk Kurta Set को ठंडे पानी से ही धुलना चाहिए, क्योंकि गर्म पानी से धुलने पर कपड़ा सिकुड़ सकता है और इसका रंग भी खराब हो सकता है।
  • इस तरह के कुर्ता सेट को धुलने के बाद निचोड़ने या ऐंठने से बचना चाहिए। आपको इन्हें धुलने के बाद सीधा सूखने के लिए फैला देना चाहिए।
  • चंदेरी सिल्क से बने कुर्ता सेट को सीधा धूप में ना सुखाएं। इन्हें छायादार और हवादार जगह में सुखाना सही माना जाता है, जिससे इसका रंग जल्दी खराब नहीं होता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Faq's

  • चंदेरी सिल्क कुर्तों की देखभाल कैसे करें?
    +
    चंदेरी सिल्क कुर्तों को ड्राई क्लीन करवाना सबसे अच्छा होता है। अगर आप हाथ से धो रहे हैं, तो हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें और सीधी धूप में न सुखाएं।
  • चंदेरी सिल्क कुर्ता सेट किस मौसम के लिए उपयुक्त है?
    +
    चंदेरी Silk Kurta Set हल्के और आरामदायक होते हैं, इसलिए वे गर्म मौसम के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। हालांकी, आप इन्हें बाकी मौसम में भी पहन सकती हैं।
  • चंदेरी सिल्क की पहचान कैसे करें?
    +
    चंदेरी सिल्क अपनी पारदर्शिता, महीन बनावट और जरी के काम के लिए जाना जाता है। इसे छूकर और देखकर पहचाना जा सकता है।
  • क्या चंदेरी सिल्क कुर्ता सेट को किसी विशेष अवसर पर पहना जा सकता है?
    +
    हां, चंदेरी सिल्क कुर्ता सेट को त्योहारों, शादियों और अन्य विशेष अवसरों पर पहना जा सकता है। इसके लिए आपको अलग-अलग डिजाइन और वर्क वाले विकल्प मिल सकते हैं।
  • चंदेरी सिल्क कुर्ता सेट को स्टाइल करने के कुछ तरीके क्या हैं?
    +
    चंदेरी सिल्क कुर्ता सेट को ज्वेलरी, फुटवियर और एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया जा सकता है ताकि एक शानदार लुक पाया जा सके।