Mon Mar 23, 2026 | Updated 02:42 AM IST HZ Awards 2026
image

Shardiya Navratri Upay 2025: नवरात्रि के पांचवें दिन करें नारियल  का ये एक उपाय, मां स्कंदमाता की बनी रहेगी सदैव कृपा 

Navratri ke Upay 2025: अगर आप भी शारदीय नवरात्रि के सभी दिनों में ज्योतिष के कुछ उपाय करती हैंतो इसका प्रभाव पूरे साल बना रहता है। इस साल अश्विन महीने की नवरात्रि में एक विशेष संयोग बन रहा है और 9 के बजाय नवरात्रि 10 दिनों तक मनाई जाएगी। इस दौरान तृतीया तिथि दो दिनों तक पड़ रही है जो बेहद खास है। आइए आपको बताते हैं आज नवरात्रि के पांचवें दिन आप कौन सा उपाय कर सकती हैं जिससे घर में सदैव खुशहाली बनी रहे। 
Editorial
Updated:- 2025-09-26, 12:16 IST

शारदीय नवरात्रि का पर्व शक्ति उपासना का विशेष समय माना जाता है। इन नौ दिनों में माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि का हर दिन देवी के एक विशेष रूप को समर्पित होता है और इन दिनों में की गई साधना, उपाय और भक्ति विशेष रूप से फलदायी माने जाते हैं। माता का पूजन पूरे नौ दिनों तक विधि-विधान से किया जाता है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए माता को प्रिय भोग अर्पित किए जाते हैं। यही नहीं अगर आप हर एक दिन किसी एक उपाय से माता को प्रसन्न करती हैं तो इससे आपको धन लाभ होने के साथ जीवन में सकारात्मक फल मिलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि में यदि आप श्रद्धा और विधिपूर्वक कुछ विशेष उपाय करें, तो माता दुर्गा की कृपा से सौभाग्य, धन, स्वास्थ्य और सफलता के द्वार खुल सकते हैं। यह समय नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का श्रेष्ठ अवसर होता है। नवरात्रि के 10 दिनों में आपको अलग उपाय आजमाने चाहिए। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि नवरात्रि के पांचवें दिन आपको मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के लिए कौन सा उपाय करना चाहिए।

पांचवां दिन- मां स्कंदमाता

नवरात्रि का पांचवां दिन माता दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता को समर्पित होता है। इनकी पूजा करने से भक्तों को सांसारिक और आध्यात्मिक दोनों तरह के लाभ होते हैं। इनकी कृपा से साधक को तेज बुद्धि, विवेक और निर्णय लेने की शक्ति प्राप्त होती है। अगर आप नवरात्रि के पांचवें दिन नारियल का एक उपाय करती हैं तो आपके घर में आने वाली सभी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। इस दिन आप नारियल की जटाओं में कपूर जलाकर माता की आरती करेंगी तो आपके जीवन की समस्याएं दूर होने के साथ आर्थिक समस्याओं से भी बाहर निकलने में मदद मिलती है। यही नहीं इस उपाय से पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी लाभ मिलता है और करियर में सफलता के योग बनते हैं।

नवरात्रि का तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा

नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है, जो देवी दुर्गा का तीसरा स्वरूप मानी जाती हैं। यह दिन शौर्य, साहस, और आंतरिक शांति का प्रतीक होता है। मां चंद्रघंटा की उपासना से भक्तों को भय, शोक और मानसिक अशांति से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी माता चंद्रघंटा की पूजा विधि पूर्वक करती हैं तो आपको इस दिन एक उपाय भी करना चाहिए जिससे माता दुर्गा की कृपा बनी रहती है। इस दिन आप कौड़ी का उपाय कर सकती हैं। आप 5 कौड़ी लें और उसे माता दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर के पीछे रखें माता की पूजा करने के बाद इन कौड़ियों को उठाकर घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय से आपके जीवन में हमेहा समृद्धि बनी रहती है और कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

नवरात्रि का दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है, माता ब्रह्मचारिणी तप, संयम और श्रद्धा की देवी मानी जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि माता ब्रह्मचारिणी की पूजा से आत्मबल, संयम और मन को शांति मिलती है। माता का स्वरुप बहुत शांत है और यदि आप नवरात्रि के दूसरे दिन माता को कमलगट्टे की माला चढ़ाती हैं तो आपके जीवन में इसके पूर्ण लाभ मिल सकते हैं। इसके साथ ही आप इस दिन कमलगट्टे से एक विशेष उपाय भी करें-

  • नवरात्रि के दूसरे दिन आप स्नान आदि से निवृत्त होकर पूजन स्थान पर बैठें और माता ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि पूर्वक करें। 
  • मां ब्रह्मचारिणी की प्रतिमा या चित्र के सामने कमल गट्टे की माला रखें और एक कमलगट्टा माता की तस्वीर के पीछे रख दें।
  • दीपक प्रज्वलित करें और माता का बीज मंत्र 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का 11, 21, 51 या 108 बार जाप करें।
  • मंत्र जप के बाद आप कमलगट्टे को उठाकर घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय से माता का आशीर्वाद बना रहेगा और घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है। 

kamalgatte ka upay

नवरात्रि पहला दिन: मां शैलपुत्री की पूजा

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। 'शैल' का अर्थ होता है पर्वत और शैलपुत्री का अर्थ है पर्वतराज हिमालय की पुत्री। माता का यह स्वरूप मां पार्वती का ही माना जाता है। माता शैलपुत्री की पूजा विधि पूर्वक करने से भक्तों को दृढ़ता, संयम, मानसिक बल और आध्यात्मिक उन्नति मिलती है। यही नहीं मां शैलपुत्री की पूजा करने से व्यक्ति जीवन की परेशानियों से बाहर निकलता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

maa shaiputri upay

इस साल माता शैलपुत्री का पूजन 22 सितंबर को किया जा रहा है। इस दिन अगर आप पान के पत्ते का एक विशेष उपाय करेंगी तो आपको इसके शुभ लाभ होंगे और पूरे साल खुशहाली बनी रहेगी।

इसे जरूर पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: माता दुर्गा के आगमन से गूंज उठा है माहौल, जानें 9 दिन की पूजा विधि और कपड़ों के शुभ रंगों की पूरी जानकारी 

नवरात्रि की पहली रात पान के पत्ते में कपूर जलाएं

नवरात्रि का प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा के लिए समर्पित होता है। अगर आप आज के दिन रात को 8 बजे के बाद एक पान के पत्ते में 2 कपूर के टुकड़े और 2 लौंग डालकर जलाएं। इससे निकलने वाले धुंए को पूरे घर में फैलने दें और माता शैलपुत्री से घर की खुशहाली की प्रार्थना करें। इस उपाय से आपके जीवन में आने वाली कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

paan ke patte ke upay

कैसे करें यह उपाय

  • नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए रात्रि में सबसे पहले स्नान कर लें और साफ वस्त्र पहनें। इस साल माता शैलपुत्री का रंग सफेद है तो आप सफेद वस्त्रों में ही यह उपाय करें।
  • पूजा के स्थान की अच्छी तरह से साफ करें और माता शैलपुत्री की प्रतिमा या तस्वीर किसी साफ चौकी पर स्थापित करें। अगर आपके घर में मां शैलपुत्री की प्रतिमा नहीं है तो माता दुर्गा की प्रतिमा रखें।

kapoor ka upay

  • दीपक और धूपबत्ती जलाकर पूजा का प्रारंभ करें। अब पान का पत्ता लें और उसे धोकर सुखा लें। पान के पत्ते को एक मिट्टी की प्लेट में रखें और उसके ऊपर थोड़ा सा कपूर और लौंग का जोड़ा रखें।
  • पान के पत्ते में रखे कपूर को जलाएं और जब उसमे से धुआं उठने लगे, तब दोनों हाथ जोड़कर माता शैलपुत्री का ध्यान करें और उनकी प्रार्थना करें।

शारदीय नवरात्रि से जुड़े अन्य लेख

अगर आप भी शारदीय नवरात्रि की पहली रात पान के पत्ते का यह उपाय करती हैं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik. com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;