image

Griha Pravesh Muhurat 2026: नए घर में करना है प्रवेश? यहां जानें जनवरी से दिसंबर तक गृह प्रवेश के सबसे शुभ मुहूर्त

Griha Pravesh Muhurat 2026: साल 2026 में शुभ मुहूर्त के अनुसार गृह प्रवेश करने से आपके नए घर में सुख-शांति, सकारात्मक ऊर्जा और अटूट समृद्धि का आगमन होता है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, सही तिथि और नक्षत्र का चयन परिवार में खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Editorial
Updated:- 2026-01-19, 17:30 IST

अपना घर होना हर व्यक्ति का एक बड़ा सपना होता है, लेकिन हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार नए घर में कदम रखने से पहले सही मुहूर्त का चयन करना अत्यंत आवश्यक है। केवल अक्षय तृतीया या बसंत पंचमी जैसे अबूझ मुहूर्तों पर निर्भर रहने के बजाय, व्यक्तिगत कुंडली और पंचांग के अनुसार सटीक समय जानना शुभ फलदायी होता है। ज्योतिषी पंडित उमेश चंद्र पंत के अनुसार, गृह प्रवेश के लिए माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ और कार्तिक के महीने विशेष रूप से उत्तम माने जाते हैं। नक्षत्रों की बात करें तो रोहिणी, मृगशिरा, चित्रा, अनुराधा और उत्तराभाद्रपद जैसे नक्षत्रों को गृह शांति और समृद्धि के लिए श्रेष्ठ माना गया है।

नए साल में गृह प्रवेश की योजना बनाते समय कुछ विशेष तिथियों और नक्षत्रों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो। पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, चतुर्थी, नवमी और चतुर्दशी जैसी तिथियों को गृह प्रवेश के लिए वर्जित माना गया है, इसलिए इन दिनों से बचना चाहिए। इसके विपरीत पुष्य, स्वाति, धनिष्ठा और शतभिषा जैसे नक्षत्रों में प्रवेश करना परिवार के लिए अत्यंत शुभ और मंगलकारी होता है। यदि आपने हाल ही में नया घर खरीदा है, तो किसी योग्य पंडित से सलाह लेकर शुभ तिथियों के अनुसार ही प्रवेश करें ताकि आपके नए जीवन की शुरुआत सुख-समृद्धि के साथ हो।

 यहां आप ज्योतिषी पंडित उमेश चंद्र पंत, संस्थापक पवित्र ज्योतिष से जान सकते हैं इस साल की शुभ तिथियों के बारे में विस्तार से।

जनवरी से अप्रैल तक गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त (Griha Pravesh Muhurat 2026)

इस साल जनवरी के महीने में शुक्र अस्त होने और अन्य कारकों के कारण जनवरी 2026 में गृह प्रवेश का कोई मुहूर्त नहीं है। इसलिए आप इस महीने गृह प्रवेश न करें। हालांकि यदि आप मुहूर्त का ध्यान किए बिना गृह प्रवेश करना चाहती हैं तो 23 जनवरी यानी बसंत पंचमी के दिन कर सकती हैं।

grih pravesh shubh muhurat

यदि आप साल के दूसरे महीने में गृह प्रवेश करना चाहती हैं तो फरवरी  6, 11, 19, 20, 21, 25 और 26 बहुत शुभ तिथियां हैं। यदि आप इन तिथियों में नए घर में प्रवेश करेंगी तो सदैव खुशहाली बनी रहेगी।

वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही मार्च का महीना किसी भी शुभ काम के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अगर आप मार्च में नए घर में प्रवेश करना चाहती हैं तो 4, 5, 6, 9, 13 और 14 शुभ तिथियां हैं।

ऐसे ही यदि आप अप्रैल के महीने में गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त देख रही हैं तो आपको बता दें कि सिर्फ एक ही शुभ तिथि है 20 अप्रैल। आप इस दिन गृह प्रवेश कर सकती हैं।

गृह प्रवेश तिथि गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त 
23 जनवरी, शुक्रवार  किसी भी समय कर सकती हैं 
6 फरवरी 2026, शुक्रवार रात 12:23 से 7 फरवरी 1:18 तक
11 फरवरी 2026,बुधवार सुबह 9:58 से 10:53 ज्येष्ठा
19 फरवरी 2026, गुरुवार रात 8:52 से 20 फरवरी सुबह 6:55 
20 फरवरी 2026, शुक्रवार सुबह 6:55 से 2:38
21 फरवरी 2026, शनिवार दोपहर 1:00 से शाम 7:07
25 फरवरी 2026,बुधवार रात 2:40 से 26 फरवरी, सुबह 6:49 
26 फरवरी 2026,गुरुवार सुबह 6:49 से 12:11 
4 मार्च 2026, बुधवार सुबह 7:39 से 5 मार्च सुबह 6:42
5 मार्च 2026, गुरुवार सुबह 6:42 से 8:17उत्तरा फाल्गुनी
6 मार्च 2026,शुक्रवार सुबह 9:29 से शाम 5:53
9 मार्च 2026, सोमवार रात 11:27 से 10 मार्च सुबह 6:37
13 मार्च 2026,शुक्रवार सुबह 3:03 से 14 मार्च सुबह 6:32
14 मार्च 2026,शनिवार सुबह 6:32 से 15 मार्च सुबह 4:49
20 अप्रैल 2026,सोमवार सुबह 5:51 से 7:27

इसे जरूर पढ़ें: Shadi Vivah Muhurat 2026: जनवरी से दिसंबर तक कब-कब हैं विवाह के लिए शुभ मुहूर्त? यहां तिथि और समय विस्‍तार से जानें

मई से अगस्त 2026 गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त

पंडित उमेश चंद्र पंत के अनुसार मई के महीने में तीन ऐसी शुभ तिथियां हैं जिसमें आप गृह प्रवेश कर सकती हैं। ये तिथियां 4, 8 और 13 मई हैं। अगर आप इन्हीं तिथियों में गृह प्रवेश करेंगी तो आपके लिए शुभ हो सकता है।

grih pravesh muhurat

जून महीने में गृह प्रवेश की दो शुभ तिथियां हैं। आप इस महीने 26 और 27 जून को नए घर में प्रवेश कर सकती हैं। इन तिथियों में प्रवेश करने से आपके जीवन में सदैव शुभता बनी रहेगी।

जुलाई महीने में अगर आप गृह प्रवेश करना चाहती हैं तो 1, 2 और 6 जुलाई सबसे शुभ तिथियां हैं।
अगर हम अगस्त महीने की बात करें तो ये चातुर्मास के दौरान आता है इस वजह से अगस्त में कोई शुभ मुहूर्त गृह प्रवेश के लिए उपलब्ध नहीं है।

गृह प्रवेश तिथि 

गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त

4 मई 2026,सोमवार सुबह 5:38 से 9:58
8 मई 2026,शुक्रवार दोपहर 12:21 से रात 9:20
13 मई 2026,बुधवार सुबह 5:32 से दोपहर 1:29
24 जून 2026,बुधवार सुबह 5:25 से दोपहर 1:59
26 जून 2026,शुक्रवार रात 10:22 से 27 जून सुबह 5:25
27 जून 2026,शनिवार सुबह 5:25 से रात 10:11
1 जुलाई 2026,बुधवार सुबह 6:51 से 2 जुलाई सुबह 5:27
2 जुलाई 2026,गुरुवार सुबह 5:27 से 9:27
6 जुलाई 2026,सोमवार शाम 4:07 से 7 जुलाई सुबह 5:29

इसे जरूर पढ़ें: Ekadashi Vrat List 2026: जनवरी से दिसंबर तक कब-कब पड़ेंगी एकादशी तिथियां, पंडित जी से जानें शुभ मुहूर्त समेत अन्य बातें

सितंबर से दिसंबर 2026 गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त

सितंबर और अक्टूबर में भी कोई गृह प्रवेश की तिथि उपलब्ध नहीं है क्योंकि ये महीने भी चातुर्मास के दौरान ही आते हैं। इसलिए यदि आप इस दौरान में गृह प्रवेश न करें तो बेहतर है। हालांकि इस दौरान पूजा पाठ करने की सलाह दी जाती है, लेकिन कोई भी नया काम करने से मना किया जाता है क्योंकि इस अवधि में भगवान विष्णु योग निद्रा में लीन होते हैं।

shubh muhurat of grih pravesh

पंडित उमेश चंद्र पंत के अनुसार नवंबर महीने में फिर से शुभ कार्यों का आरंभ हो जाता है। यदि आप इस महीने गृह प्रवेश करना चाहती हैं तो 11, 14, 20, 21, 25 और 26 सबसे शुभ तिथियां हैं।
साल का आखिरी महीना भी नए घर में प्रवेश के लिए बहुत शुभ है। यदि आप इस महीने गृह प्रवेश करना चाहती हैं तो 2, 3, 4, 11, 12, 18, 19 और 30 दिसंबर सबसे शुभ तिथियां हैं।

गृह प्रवेश तिथि 

गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त

11 नवंबर 2026,बुधवार सुबह 6:40 से 11:38
14 नवंबर 2026,शनिवार रात 8:24 से 11:23
20 नवंबर 2026,शुक्रवार सुबह 6:56 से 21 नवंबर सुबह 6:31
21 नवंबर 2026,शनिवार सुबह 4:56 से 22 नवंबर सुबह 5:54
25 नवंबर 2026,बुधवार सुबह 6:52 से 26 नवंबर, सुबह 6:52
26 नवंबर 2026,गुरुवार सुबह 6:52 से शाम 5:47
2 दिसंबर 2026,बुधवार रात 10:51 से 3 दिसंबर, सुबह 6:58
3 दिसंबर 2026,गुरुवार सुबह 6:58 से 9:23
4 दिसंबर 2026,शुक्रवार सुबह 10:22 से रात 11:44
11 दिसंबर 2026,शुक्रवार सुबह 3:04 से 12 दिसंबर सुबह 7:04
12 दिसंबर 2026,शनिवार सुबह 7:04 से दोपहर 2:06
18 दिसंबर 2026,शुक्रवार रात 11:14 से 19 दिसंबर सुबह 7:09
19 दिसंबर 2026,शनिवार सुबह 7:09 से दोपहर 3:58
30 दिसंबर 2026,बुधवार सुबह 7:13 से 12:36

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

अगर आप भी यहां बताई गई तिथियों में गृह प्रवेश करेंगी तो आपके घर में सदैव समृद्धि बनी रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
गृह प्रवेश के दिन दूध क्यों उबाला जाता है?
गृह प्रवेश के दिन चूल्हे पर दूध उबालना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह सुख-समृद्धि और प्रचुरता का प्रतीक है। जब उबलता हुआ दूध बर्तन से बाहर गिरता है, तो यह माना जाता है कि घर में खुशियाँ और धन-धान्य इसी तरह उमड़ेंगे और परिवार का जीवन हमेशा भरा-पूरा रहेगा।
गृह प्रवेश के दिन क्या दान कर सकते हैं?
गृह प्रवेश के अवसर पर दान करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन आप अपनी श्रद्धा के अनुसार ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को भोजन करा सकते हैं और उन्हें अनाज (जैसे चावल, दाल, आटा), गुड़, घी और वस्त्र दान कर सकते हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;