Fri Mar 20, 2026 | Updated 03:19 AM IST
Chaitra navratri puja samagri

Chaitra Navratri Puja Samagri List 2026: मां शैलपुत्री की पूजा के लिए जरूरी है ये सामग्री, अभी नोट कर लें पूरी लिस्ट

Chaitra Navratri Puja Samagri List 2026: चैत्र नवरात्रि के 9 दिन माता रानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। इसलिए हमें सामग्री का भी खास ध्यान रखना जरूरी होता है, ताकि आपकी पूजा अधूरी न मानी जाए। साथ ही आप जब पूजा करने बैठें तो सभी चीजों को माता रानी को अर्पित कर पाएं।
Editorial
Updated:- 2026-03-18, 12:49 IST

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि की शुरूआत से ही नववर्ष का आगमन होता है। आज से नवरात्रि की शुरूआत हो गई है। ऐसे में हर कोई आप मां शैलपुत्री की पूजा करेंगे। साथ ही विधि-विधान के साथ उन्हें विराजनमान करेंगे। ऐसे में जरूरी है कि आप सभी सामग्री को समय रहते लेकर आएं, ताकि आपके घर में माता रानी का आगमन विधिवत तरीके से हो सके। पंडित जन्मेश द्विवेदी ने सामग्री की पूरी लिस्ट की जानकारी आर्टिकल में दी है। आइए आपको भी इसके बारे में विस्तार से बताते हैं, ताकि आप इसे खरीद सकें।

चैत्र नवरात्रि पूजा सामग्री (Chaitra Navratri Puja Samagri 2026)

चैत्र नवरात्रि की पूजा में कुछ सामग्री बेहद जरूरी होती है, ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हीं चीजों के साथ माता रानी की पूजा पूरी मानी जाती है। इसके लिए आप पूरी िस्ट की जानकारी प्राप्त करके इन्हें खरीद सकती हैं।

मां दुर्गा के श्रृंगार और पूजन सामग्री

  • लाल कपड़ा जिसे चौकी पर बिछाया जाएगा
  • लाल चुनरी और लाल रंग के कपड़े माता के लिए
  • श्रृंगार का सामान जैसे सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, काजल, महावर, शीशा और कंघी
  • इत्र (गुलाब के फूल वाला)
  • कथा की किताब

1 - 2026-03-18T121224.560

कलश स्थापना की सामग्री (Kalash Sthapana Samagri List)

  • मिट्टी का कलश- स्थापित करने के लिए
  • मौली और जटा वाला नारियल
  • आम के 5 से 7 पत्ते
  • गंगाजल और शुद्ध जल
  • लाल कपड़ा नारियल पर बांधने के लिए
  • अक्षत- कलश में रखने के लिए
  • सुपारी और इलाइची

इसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: अनजाने में न करें ये गलती, चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें

अखंड ज्योती और हवन के लिए सामग्री (Hawan Samagri List 2026)

  • शुद्ध देसी घी अखंड ज्योती जलाने के लिए
  • कलावा दीये की बत्ती के लिए।
  • पीतल का बड़ा दीपक
  • कपूर
  • धूपबत्ती
  • हवन कुंड
  • हवन सामग्री
  • गूगल और कमल गट्टा
  • चीनी
  • गाय के उपले हवन के लिए
  • लौंग हवन में चढ़ाने के लिए
  • इलाइची

significance-of-lighting-yam-ka-diya-on-choti-diwali-1729670202820

 

इसे भी पढ़ें: Kalash Sthapna Muhurat 2026: चैत्र नवरात्रि में कब करें कलश स्थापना, यहां जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

भोग की सामग्री

  • मिश्री और बताशे
  • पंचमेवा जैसे काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट, पिस्ता
  • ताजे फल जैसे केला, सेब आदि
  • लौंग और छोटी इलायची
  • पान के पत्ते डंठल वाले
  • नारियल और मिठाई

इन बातों का रखें ध्यान

  • नवरात्रि के पूजन के लिए जो जरूरी सामग्री है उसे ही खरीदें और माता की पूजा में इस्तेमाल करें।
  • पूजन की सामग्री सभी नई खरीदें।
  • इसका इस्तेमाल करने से पहले मंदिर में रखें।
  • सुबह स्नान करके इन सभी सामग्रियों का इस्तेमाल करें और माता रानी का आगमन कर कलश स्थापना करें।

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri ke Nau Rang 2026: चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में पहनें इन शुभ रंगों के कपड़े, माता दुर्गा के आशीर्वाद के साथ जीवन में बनी रहेगी समृद्धि

इन पूजा सामग्री की आपको जरूरत पड़ेगी, जिसे आप बाजार से जाकर खरीदें और माता रानी के पूजन में इस्तेमाल करें, ताकि आपकी पूजा अच्छे से पूरी हो सके।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;