Fri Mar 20, 2026 | Updated 01:46 AM IST
chaitra navratri nine colours

Chaitra Navratri ke Nau Rang 2026: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पहनें पीले रंग के वस्त्र, मां शैलपुत्री का बना रहेगा आशीर्वाद

Chaitra Navratri Colors 2026: चैत्र नवरात्रि का पर्व माता दुर्गा की पूजा के लिए सबसे शुभ समय माना जाता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। नवरात्रि के अलग-अलग दिनों में सही रंग पहनने का अपना अलग महत्व होता है। आइए जानें आपको इन दिनों किन रंगों के वस्त्रों को धारण करके माता दुर्गा का पूजन करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 14:41 IST

नवरात्रि के पर्व को गहन भक्ति, आत्म-शुद्धि और शक्ति के उत्सव के समय के रूप में मनाया होता है। यह पर्व पूरे नौ दिनों तक चलता है, जिनमें से प्रत्येक दिन माता दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित है और नौ दोनों के विशिष्ट रंग भी हैं। ये रंग माता दुर्गा के दिव्य गुणों का प्रतिनिधित्व करते हैं और आध्यात्मिक अनुष्ठानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी। अगर आप हर एक दिन सही रंग का चुनाव करके उन्हीं रंगों के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में इसके शुभ प्रभाव हो सकते हैं।

नवरात्रि के रंग नौ दिनों के दौरान पूजी जाने वाली माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का प्रतीक ये रंग जीवन में सकरात्मकता लाने में मदद कर सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि दिन के अनुसार आपको किन रंगों के कपड़े पहनने चाहिए और उन रंगों का महत्व क्या है?

nine colours of navratri

चैत्र नवरात्रि के नौ रंग (Navratri ke Nau Rang 2026)

दिन  तिथि  नवरात्रि का रंग  माता का स्वरूप 

पहला दिन 

19 मार्च, 2026   पीला रंग मां शैलपुत्री

दूसरा दिन 

20 मार्च, 2026 हरा रंग मां ब्रह्मचारिणी

तीसरा दिन 

21 मार्च, 2026 स्लेटी रंग मां चंद्रघंटा

चौथा दिन 

22 मार्च, 2026  नारंगी रंग मां कुष्मांडा

पांचवां दिन 

23 मार्च, 2026  सफेद रंग मां स्कंदमाता

छठा दिन 

24 मार्च, 2026 लाल रंग मां कात्यायनी

सातवां दिन 

25 मार्च, 2026 रॉयल ब्लू मां कालरात्रि

आठवां दिन 

26 मार्च, 2026  गुलाबी मां महागौरी
नौवां दिन 27 मार्च, 2026  बैंगनी मां सिद्धिदात्री और राम नवमी

पहला दिन (19 मार्च, 2026) - पीला रंग- मां शैलपुत्री

what to wear in first day

पीला रंग खुशी, जीवंतता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। शैलपुत्री माता को पहाड़ों की शक्ति का प्रतीक भी कहा जाता है, जो मां शैलपुत्री की अटूट शक्ति को दिखाता है। यदि आप चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पीले रंग के वस्त्रों में माता का पूजन करेंगी तो आपके जीवन में इसके बहुत से लाभ हो सकते हैं।

दूसरा दिन (20 मार्च, 2026)-हरा रंग- मां ब्रह्मचारिणी

हरा रंग शांति, विकास और आध्यात्मिक सद्भाव का प्रतीक है। माता ब्रह्मचारिणी को तपस्या और आत्म-अनुशासन का प्रतीक माना जाता है। यदि आप चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन हरे रंग के वस्त्रों में माता ब्रह्मचारिणी का पूजन करेंगी तो आपके जीवन में इसके शुभ प्रभाव दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Kalash Sthapna Muhurat 2026: चैत्र नवरात्रि में कब करें कलश स्थापना, यहां जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

तीसरा दिन (21 मार्च, 2026)-स्लेटी रंग- मां चंद्रघंटा

स्लेटी रंग शांति, संतुलन और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। मां चंद्रघंटा आपके जीवन में शांति और निर्भीकता लाने वाली होती हैं। यदि आप चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन स्लेटी रंग के वस्त्रों में माता दुर्गा की पूजा करेंगी तो आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी और पूजा का पूर्ण फल भी मिलेगा।

चौथा दिन (22 मार्च, 2026)-नारंगी रंग- मां कुष्मांडा

orange colour in navratri

नारंगी रंग को रचनात्मकता, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मां कुष्मांडा ब्रह्मांड की रचना से जुड़ी हैं। यदि आप नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा नारंगी रंग के कपड़ों में करेंगी तो पूजा का पूर्ण फल मिल सकता है।

पांचवां दिन (23 मार्च, 2026)- सफेद रंग- मां स्कंदमाता

सफेद रंग को पवित्रता, शांति और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। भगवान कार्तिकेय की माता मां स्कंदमाता पालन-पोषण और संरक्षण का प्रतिनिधित्व करती हैं। यदि आप चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा सफेद रंग के वस्त्रों में करेंगी तो इसके लाभ दिखाई देने लगेंगे।

छठा दिन (24 मार्च, 2026)- लाल रंग- मां कात्यायनी

लाल रंग शक्ति, जोश और क्रोध का रंग माना जाता है। माता कात्यायनी धार्मिक क्रोध और बुरी शक्तियों से रक्षा का प्रतीक हैं। यदि आप नवरात्रि के छठें दिन माता कात्यायनी की पूजा लाल रंग के वस्त्रों में करेंगी तो जीवन में इसके लाभ दिखाई देंगे और सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

सातवां दिन (25 मार्च, 2026)- रॉयल ब्लू- मां कालरात्रि

रॉयल ब्लू रंग आत्मविश्वास, आध्यात्मिक ज्ञान और विशालता का प्रतीक है। मां कालरात्रि अंधकार और भय को दूर करती हैं और भक्तों को शक्ति प्रदान करती हैं। आप नवरात्रि के सातवें दिन रॉयल ब्लू यानी नीले रंग के वस्त्रों में माता का पूजन करें तो आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी।

आठवां दिन (26 मार्च, 2026)-गुलाबी-मां महागौरी

गुलाबी रंग प्रेम, करुणा और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। माता महागौरी की पूजा उनकी पवित्रता और कृपा के लिए की जाती है। यदि आप इस दिन गुलाबी रंग के वस्त्रों में माता दुर्गा का पूजन करेंगी तो जीवन में सफलता के योग बन सकते हैं।

नौवां दिन (27 मार्च, 2026)-बैंगनी- मां सिद्धिदात्री और राम नवमी

navratri ke nau colours

बैंगनी रंग आध्यात्मिक विकास, महत्वाकांक्षा और ज्ञान का प्रतीक है। इस दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा आध्यात्मिक शक्तियों और दिव्य ज्ञान के लिए की जाती है। यदि आप इस दिन बैंगनी रंग के वस्त्रों में माता का पूजन करेंगे तो सभी कार्य सिद्ध हो सकते हैं।

अगर आप भी चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में माता दुर्गा के स्वरूपों के अनुसार सही रंगों का चुनाव करेंगी तो आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम दिखाई देते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;