
चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा की उपासना का विशेष माना जाता है। इन नौ दिनों में भक्त मां के नौ स्वरूपों की आराधना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं, लेकिन पूजा के दौरान कई बार अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां भी पूजा का फल कम कर सकती हैं। खासतौर पर मां दुर्गा को चढ़ाई जाने वाली वस्तुओं को लेकर सावधानी रखना बेहद जरूरी होता है। पंडित जन्मेश द्विवेदी ने ही ऐसी ही चीजों के बारे में बताया है। आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
पूजा में अक्षत यानी चावल का बहुत महत्व है, लेकिन 'अक्षत' का अर्थ ही होता है जो टूटा हुआ न हो। मां दुर्गा को कभी भी टूटे हुए चावल नहीं चढ़ाने चाहिए। खंडित अक्षत चढ़ाना पूजा में दोष माना जाता है और इसे अधूरा समर्पण माना जाता है। चावल को साफ करके और साबुत अवस्था में ही हल्दी या कुमकुम लगाकर अर्पित करें। इससे माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही आपके जीवन में सकारात्मकता आती है।

फूलों के बिना मां की पूजा अधूरी मानी जाती है, लेकिन हर फूल हर देवी-देवता को प्रिय नहीं होता। मां दुर्गा की पूजा में दूर्वा घास का प्रयोग वर्जित माना गया है। दूर्वा मुख्य रूप से भगवान गणेश को प्रिय है। मां दुर्गा को हमेशा लाल रंग के फूल जैसे गुड़हल और गुलाब अर्पित करना शुभ होता है। इसलिए आप इन बातों का भी खास ध्यान रखेंगे।

देवी की पूजा में जल की शुद्धता सर्वोपरि है। कभी भी पूजा में बासी जल या कलश का पानी इस्तेमाल न करें। साथ ही, मां दुर्गा को कभी भी लोहे या प्लास्टिक के पात्रों में जल या भोग अर्पित न करें। तांबे, पीतल, चांदी या मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करें। यह सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान की सवारी तय, जानें आपके जीवन पर क्या होगा असर?
इस बार नवरात्रि में इन बातों का ध्यान रखें, ताकि आपकी पूजा अच्छे से पूरी हो पाएगी। साथ ही माता रानी आपसे खुश हो जाएगी। आपको सही चीजों का चयन करके माता रानी को चढ़ाना है, ताकि आपके जीवन में अच्छा असर पड़े।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।