
महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार को नए साल की शुरूआत भी कहा जाता है। इस दिन से ही चैत्र का महीना भी शुरू हो जाता है। घरों में गुड़ी की स्थापना की जाती है और विधिवत तरीके से पूजा होती है, ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। इस साल ये त्योहार किस तिथि पर पड़ रहा है और इसके शुभ मुहूर्त, महत्व क्या हैं? इसके बारे में पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं, ताकि आप भी अच्छे से इस त्योहार को मना सकें।
द्रिक पंचांग जो महाराष्ट्र में देखा जाता है उसके अनुसार प्रतिपदा तिथि की शुरूआत 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगी और इसका समापन 20 मार्च 2026 को सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदयतिथि से ही त्योहार की शुरूआत मानी जाती है। ऐसे में गुड़ी पड़वा का त्योहार 19 मार्च को मनाया जाएगा। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत भी होगी। कई घरों में माता रानी को स्थापित किया जाएगा।

| मुहूर्त | समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 4 बजकर 51 मिनट |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट |
| गोधूलि मुहूर्त | शाम 6 बजर 29 मिनट से 6 बजकर 53 मिनट |
गुड़ी पड़वा का पौराणिक महत्व अत्यंत गहरा है क्योंकि माना जाता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने ब्रह्मांड की रचना की थी, इसलिए इसे सृष्टि का प्रथम दिन भी कहा जाता है। एक अन्य प्रमुख मान्यता के अनुसार, भगवान श्री राम ने इसी दिन अत्याचारी राजा बाली के कुशासन से दक्षिण की प्रजा को मुक्ति दिलाई थी, जिसकी खुशी में लोगों ने विजय पताका के रूप में 'गुड़ी' फहराई थी। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत और शौर्य का प्रतीक माना जाता है, जिसे छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी अपनी विजय परंपरा का हिस्सा बनाया।

गुड़ी पड़वा का त्योहार इसलिए बेहद खास होता है। इसकी पूजा भी अलग तरीके से होती है। आप भी सही तिथि पर पूजा करें और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें। इससे आपके जीवन में भी नई शुरूआत होगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।