Wed Mar 18, 2026 | Updated 01:54 AM IST
image

Chaitra Navratri Upay 2026: चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में करें ये 7 अचूक उपाय, पूरे साल बनी रहेगी माता दुर्गा की कृपा

चैत्र नवरात्रि को माता दुर्गा के पूजन के लिए खास माना जाता है। यदि आप इस दौरान माता के नौ रूपों की पूजा करने के साथ ज्योतिष के कुछ विशेष उपाय भी आजमाएंगी तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। आइए जानें उन उपायों के बारे में जिन्हें आपको पूरे नौ दिनों तक आजमाना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2026-03-17, 18:53 IST

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है और इस दौरान लोग पूरे श्रद्धा भाव से माता की पूजा-अर्चना करते हैं। यही नहीं इस दौरान नौ दिनों का व्रत करके भक्त जीवन की समस्याओं से मुक्ति पाने की कामना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिनों में किए गए कुछ विशेष उपाय आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि आप इन नौ दिनों में पूरे नियम और श्रद्धा से माता की आराधना करें, व्रत करें और माता की नियमित आरती करें तो समस्त मनोकामनाएं शीघ्र ही पूर्ण हो सकती हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें आपको चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में कौन से उपाय करने चाहिए, जिससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहे और समृद्धि का आगमन हो सके।

चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में लौंग और कपूर जलाएं

navratri ke upay kapoor

नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन माता दुर्गा के सामने यदि आप लौंग कपूर जलाएंगी और कपूर से ही माता की आरती करेंगी तो इसके लाभ शीघ्र ही आपके जीवन में दिखाई देने लगेंगे। रोज रात्रि के समय कपूर जलाकर इसका धुआं पूरे घर में फैलने दें, इससे किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिलेगी।

माता दुर्गा के सामने घी और हल्दी का दीपक जलाएं

नवरात्रि के नौ दिनों में माता का पूजन करने के साथ आप शुद्ध देसी घी का दीपक माता दुर्गा की प्रतिमा के सामने जलाएं और उसमें एक चुटकी हल्दी भी मिलाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नियमित रूप से घी का दीपक जलाने से माता दुर्गा का आशीर्वाद आपके जीवन में सदैव बना रहता है।

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri Niyam 2026: चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में करें इन नियमों का पालन, माता दुर्गा की बनी रहेगी विशेष कृपा

लाल कपड़े में पान के पत्ते और सिक्के बांधकर रखें

नवरात्रि के नौ दिनों में आप एक आसान उपाय आजमा सकती हैं। इसके लिए आप एक लाल रंग के कपड़े में ताजे पान के 5 पत्ते लें और कुछ सिक्के लेकर इन्हें लाल कपड़े में बांधकर एक छोटी पोटली बना लें। इसके बाद इस पोटली को माता दुर्गा के मंदिर में चुपचाप रख दें और अपनी मनोकामना मन ही मन बोलें। नवरात्रि के नौ दिन इस पोटली को घर के मंदिर में ही रखा रहने दें और जिस दिन कलश विसर्जन करें उसके साथ ही इस पोटली को भी विसर्जित कर दें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

मुख्य द्वार पर हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं

navratri upay for good luck

चैत्र नवरात्रि के दौरान आपको घर के मुख्य द्वार पर लाल कुमकुम या हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि मुख्य द्वार से ही समस्त ऊर्जाओं का प्रवेश होता है, इसलिए इस स्थान को आपको अच्छी तरह से साफ-सुथरा भी रखना चाहिए। इससे आपके घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं।

नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए काली मिर्च का उपाय

यदि आपके घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा मौजूद है या बुरी नजर का साया है, तो आप नवरात्रि के नौ दिनों तक हर रात एक कटोरी में कुछ काली मिर्च लेकर घर के उत्तर पूर्व स्थान पर रख दें। अगले दिन सुबह उन काली मिर्चों को उठाकर घर से बाहर किसी नदी में प्रवाहित कर दें या पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। इससे आपके जीवन की किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान की सवारी तय, जानें आपके जीवन पर क्या होगा असर?

माता दुर्गा की पीले वस्त्र चढ़ाएं

what to offer goddess durga for luck

यदि आपकी शादी में बाधाएं आ रही हैं तो आपको माता दुर्गा को पीले वस्त्र अर्पित करने की सलाह दी जाती है। पीले रंग को शुभता का प्रतीक माना जाता है और यदि आप माता दुर्गा को इस रंग के वस्त्र अर्पित करेंगी तो जल्द ही आपकी शादी के योग बनेंगे।

पीपल के पेड़ के पास जलाएं दीपक

नवरात्रि के दौरान पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके लिए पहले जमीन पर पान का पत्ता रखें, उस पर थोड़े चावल रखें और फिर उसके ऊपर दीपक रखकर जलाएं। ऐसी मान्यता है कि पीपल के वृक्ष में देवताओं का वास होता है, इसलिए यह उपाय जीवन में सुख और समृद्धि लाने में सहायक माना जाता है।

यदि आप भी चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में ज्योतिष के ये उपाय आजमाएंगी तो आपके जीवन में इसके लाभ अवश्य दिखाई देंगे। इससे जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;