
हिंदू धर्म में कई सारे ऐसे त्योहार होते हैं, जो भक्ति को दर्शाते हैं। हर साल नवरात्रि का त्योहार जरूर आता है, जिसमें लोग अपने घर पर माता रानी का आगमन करते हैं और 9 दिन उनकी विधिवत तरीके से पूजा करते हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरूआत 19 मार्च से हो रही है। इस बर माता रानी किस वाहन पर सवार होकर आ रही हैं और किस सवारी पर विदा होंगी? इसकी जानकरी हमने पंडित जन्मेश द्विवेदी से प्राप्त की। साथ ही माता के आने वाले वाहन और जाने वाले वाहन के जीवन पर क्या असर पड़ेगा? इसके बारे में भी विस्तार से जाना।
चैत्र नवरात्रि 2026 गुरुवार से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में हर कोई इस बार को जानना चाहता है कि इस बार माता रानी कौन सी सवारी से भक्तों को आशीर्वाद देने आ रही हैं। आपको बता दें कि इस बार माता रानी पालकी में सवार होकर आएंगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, माता का डोली पर आना बहुत शुभ नहीं माना जाता। यह सवारी प्राकृतिक आपदाओं, महामारियों या राजनीतिक उथल-पुथल का संकेत देती है। डोली पर आगमन से जन-धन की हानि या भारी परिवर्तन की संभावना रहती है।

नवरात्रि का समापन और माता की विदाई शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को होगी। शुक्रवार को माता का प्रस्थान हाथी (गज) पर होगा। आगमन भले ही डोली पर हो, लेकिन माता का हाथी पर प्रस्थान करना अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। हाथी सुख, समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक है। पंडित जी के बताए अनुसार, जब माता हाथी पर विदा होती हैं, तो देश में अच्छी वर्षा होती है, खेती-बाड़ी में उन्नति आती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। सफलता और धन-धान्य का लाभ होता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik/ Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।