
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खरमास को ऐसा समय माना जाता है जब सूर्य देव के सात घोड़े आराम करने जाते हैं और उनका वाहन कुछ दिनों के लिए बदल जाता है। इस दौरान सूर्य की ऊर्जा कम हो जाती है, इसलिए शुभ काम करने की मनाही होती है। इस साल 2026 में खरमास 14 मार्च 2026 से शुरू होकर 14 अप्रैल 2026 तक रहेगा। यह लगभग एक महीने की अवधि तक चलता है और साल में दो बार खरमास लगता है। इससे पहले खरमास 16 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 14 जनवरी 2026 तक रहा था, जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं। 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे और लगभग एक महीने तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार सूर्य एक राशि में करीब एक महीने तक रहते हैं। जब सूर्य गुरु की राशियों यानी धनु और मीन में प्रवेश करते हैं तो खरमास लगता है। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है और कुंडली में उन्हें पिता का भी कारक माना जाता है। जब सूर्य किसी अन्य ग्रह की राशि में कमजोर स्थिति में रहते हैं, तब इस अवधि में शुभ और मांगलिक कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसी वजह से इस समय को खरमास कहा जाता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें खरमास के आरंभ और समापन की तिथि और इस दौरान किन कामों की मनाही होती है।


जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह समय शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता। इसी कारण इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, तिलक, सगाई जैसे मांगलिक कार्य करने से मना किया जाता है। यही नहीं खरमास के दौरान विवाह की रस्में करने से भी मना किया जाता है। हालांकि इस दौरान नवरात्रि भी होती है जो कि पूजा-पाठ के लिए शुभ समय मानी जाती है। खरमास के दौरान यदि किसी का विवाह हाल ही में हुआ है तो उन्हें जहां हैं वहीं रहने की सलाह दी जाती है। इसका मतलब है कि इस दौरान मायके से ससुराल या ससुराल से मायके जाने से मन किया जाता है। इस अवधि में अनावश्यक यात्रा या पारिवारिक रस्में करने से बचना चाहिए। यदि कहीं आना-जाना जरूरी हो तो खरमास शुरू होने से पहले ही कर लेना बेहतर माना जाता है।
इस दौरान आप कुछ संस्कार कर सकती हैं जो निश्चित समय पर ही किए जाते हैं, जैसे अन्नप्राशन और नामकरण संस्कार।
खरमास समाप्त होने के बाद जब सूर्य 14 अप्रैल 2026 को मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तब उनकी ऊर्जा बढ़ जाएगी और इस अवधि के बाद फिर से विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।