
आज चंद्र ग्रहण की वजह से लगभग सभी घरों की दिनचर्या बिगड़ गई है। मगर धार्मिक दृष्टि से देखा जाए, ग्रहण और सूतक काल के हिसाब से अपने रोजाना में किए जाने वाले कार्यों का समय बदलना जरूरी भी था। हालांकि, धार्मिक दृष्टि से कुछ और चीजें भी बहुत जरूरी हैं, जो चंद्रमा पर ग्रहण लगने से पहले ही हो जानी चाहिए। दरअसल, कई वर्षों बाद पूर्ण चंद्र ग्रहण पड़ा है और पूरे भारत में इसका प्रभाव नजर भी आएगा । ऐसे में बहुत जरूरी है कि ग्रहण से पहले कुछ ऐसे काम किए जाएं, कि इसकी परछाई भी हमारे घर का कुछ न बिगाड़ सके। इस बारे में हमारी बातचीत मध्य प्रदेश, छिंदवाड़ा निवासी पंडित एंव ज्योतिषाचार्य सौरभ त्रिपाठी से हुई है। पंडित सौरभ कहते हैं, " केवल खाना नहीं खाने से घर के खिड़की दरवाजे को बंद कर लेने भर से आप खुद को और परिवार को ग्रहण के प्रभाव से नहीं बचा सकती हैं। इसके लिए कुछ और भी महत्वपूर्ण काम करने होते हैं।" इनमें कुछ मुख्य चीजों के बारे में पंडित सौरभ हमें बताते हैं, जो हमें 3 मार्च 2026 को दोपहर के 3 बजने से पहले ही करनी होंगी।
चंद्र ग्रहण पर घर के मुख्य द्वार और मंदिर में लाल रंग की गेरू मिट्टी का लेप जरूर लगाना चाहिए। पंडित सौरभ कहते हैं, " यह मिट्टी बहुत ही शुभ मानी गई है और ग्रहण के वक्त चंद्रमा से निकलने वाली नाकारात्मक ऊर्जा से अगर आपको अपने घर को बचाना हो तो इसका लेप आप घर की चौखट पर लगा लें। इतना ही नहीं, अगर कोई महिला गर्भावति है, तब भी गेरू मिट्टी का लेप पेट पर लगाने से ग्रहण के प्रभाव से बचा जा सकता है।"

इस बार सिंह राशि पर चंद्र ग्रहण लग रहा है और इससे मेष और कन्या राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। ऐसे में सूतक काल लगने के साथ- साथ ही आपको गायत्री मंत्र का जाप शुरूर कर देना चाहिए। इस मंत्र के जाप से बड़ा जाप और कोई नहीं है। आप अपने परिवार, घर और खुद की सुरक्षा के लिए पूरे सूतक काल और ग्रहण काल के दौरान इस मंत्र का कम से कम 501 बार जाप करना चाहिए।
सूतक काल से लगते ही घर के मंदिर की लाइट्स को बुझाने के साथ-साथ मंदिर के पट बंद कर देने चाहिए। इस दौरान भूल से भी भगवान को भोग लगाने और छूने की गलती न करें। साथ ही साथ आपाके मंदिर में थाड़ा जल और कुशा घास रख लेनी चाहिए। इन दोनों में ग्रहण की नकारात्मकता को अपनी ओर खींचने की ताकत होती है। ग्रहण के बाद इस पानी और घास दोनों को ही बहते जल में प्रवाहित कर देने चाहिए।
यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को है चंद्र ग्रहण, सूतक लगने से पहले कब पकाएं खाना ? पंडित जी से जानें सही समय
तो आज ग्रहण के दिन सूतक काल में ही आपको ऊपर बताए गए कार्य कर लेने चाहिए। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।