Fri Apr 17, 2026 | Updated 02:16 AM IST
image

Akshaya Tritiya Remedies: अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें ये उपाय, भगवान विष्णु के आशीर्वाद के साथ होगी माता लक्ष्मी की कृपा

अक्षय तृतीया का पर्व धन, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन किए गए दान और पूजा का फल कई गुना ज्यादा मिलता है। अगर आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ आसान उपाय करती हैं, तो इसका प्रभाव और भी ज्यादा शुभ हो जाता है। आइए जानें इस दिन आपको कौन-से उपाय करने चाहिए जिससे जीवन में खुशहाली आए।
Editorial
Updated:- 2026-04-16, 16:27 IST

अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस दिन को 'अबूझ मुहूर्त' कहा जाता है, यानी कि ये एक ऐसा दिन होता है जब आप बिना पंचांग देखे भी कोई भी शुभ काम कर सकती हैं। इस दिन खरीदारी करने के साथ शादी-विवाह जैसे शुभ काम भी बिना किसी मुहूर्त का विचार किए हुए किए जा सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किए गए दान, पुण्य और जप-तप का फल जीवन में कभी समाप्त नहीं होता है बल्कि कई गुना बढ़ता है और जीवन में सुख-समृद्धि लाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप इस दिन कुछ उपायों को आजमाती हैं, तो आपके जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। अक्षय तृतीया एक ऐसा पर्व है जब शुभ काम करने की सलाह दी जाती है। अगर आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय करती हैं, तो इसके पूर्ण लाभ आपके जीवन में दिखाई देंगे और सदैव समृद्धि बनी रहेगी। इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आपको इस दिन आपको कौन से उपाय करने चाहिए।

मेष राशि

mesh rashi horoscope

मेष राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन जौ, सत्तू और गेहूं का दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में सौभाग्य आता है और समृद्धि बनी रहती है। इस दिन आपको भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा भी करनी चाहिए जिससे आपको दोगुने फल मिल सकते हैं। इस उपाय से आपके जीवन में उन्नति के मार्ग खुल सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन दूध का दान करना चाहिए और भगवान विष्णु को पीले फूल और माता लक्ष्मी को लाल सिंदूर चढ़ाना चाहिए, जिससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है और पूजा का पूर्ण फल भी मिलता है।

यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न खरीदें ये 6 चीजें, हो सकती है धन हानि

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन चांदी के सामान की खरीदारी करनी चाहिए। अगर आप इस दिन मौसमी फल जैसे ककड़ी, खीरा, सत्तू और हरी मूंग की दाल का दान करेंगी, तो यह आपके लिए फलदायी हो सकता है। यह उपाय व्यक्ति को मानसिक शांति और आर्थिक स्थिरता देता है।

कर्क राशि

kark rashi upay

कर्क राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन जल से भरी मटकी, दूध और मिश्री का दान करना चाहिए। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन आप माता लक्ष्मी का पूजन लाल वस्त्र धारण करके करेंगी, तो आपके लिए शुभ हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन सत्तू, जौ और गेहूं का दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में आत्मविश्वास बढ़ता है और करियर में सफलता के योग मिलते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन ककड़ी, खीरा और तरबूज का दान करना चाहिए। इस दिन आप माता लक्ष्मी को यदि शृंगार की सामग्री चढ़ाती हैं, तो यह आपके लिए बहुत फलदायी हो सकता है।

तुला राशि

tula rashi horoscope

तुला राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन राहगीरों को शरबत पिलाना चाहिए। इससे आपको पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मकता आती है। इस दिन आपको भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान के साथ करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 3 काम, जानें क्या करने से बढ़ेगी सुख-समृद्धि?

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग यदि अक्षय तृतीया के दिन किसी गरीब व्यक्ति को फल का दान करते हैं और उन्हें पीले वस्त्र दान में देते हैं, तो उनके जीवन में इसके शुभ प्रभाव दिखाई देते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन बेसन से बनी चीजों, चने की दाल, मौसमी फल या सत्तू का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से धनु राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है। इस दिन आप घर के मंदिर में घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन नमक की खरीदारी जरूर करनी चाहिए। अगर आप इस दिन सोने की चीजें नहीं खरीद रही हैं तो तांबे या पीतल के बर्तन खरीदना आपके लिए अच्छा होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन विष्णु जी का पूजन करते समय उन्हें पीली मिठाई चढ़ानी चाहिए और माता लक्ष्मी को यदि आप चावल की खीर चढाएंगी, तो आपके लिए यह अत्यंत शुभ होगा।

मीन राशि

meen rashi horoscope upay

मीन राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन जल तत्व से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन आप किसी जरूरतमंद को पानी का मटका या कोई और पात्र दान करें। इस दिन आपको किसी मंदिर में जाकर विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी का पूजन भी करना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है और सफलता के योग बनते हैं।

अगर आप भी अपनी राशि के अनुसार यहां बताई चीजों का दान करेंगी, तो आपके इसके पूर्ण लाभ जीवन में दिखाई देंगे और सदैव समृद्धि बनी रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;