
अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दिन को किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बहुत शुभ माना जाता है। वहीं इस दिन कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो, इस दिन यदि आप सोने का सामान खरीदती हैं तो आपके जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी। ऐसे ही इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करने से बचने की आवश्यकता भी होती है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान और खरीदारी का जीवन में अक्षय फल मिलता है। अक्षय का अर्थ जो कभी समाप्त नहीं होता है। इसी वजह से लोग इस दिन शुभ चीजों की खरीदारी, नया काम शुरू करना और प्रॉपर्टी में निवेश करना शुभ मानते हैं। ज्योतिष में जहां इस दिन कुछ चीजें खरीदना अत्यंत शुभ होता है, वहीं कुछ वस्तुओं की खरीदारी अशुभ मानी गई है। अगर आप उन चीजों को खरीदती हैं, तो धन हानि और नकारात्मक ऊर्जा के योग बनते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से उन चीजों के बारे में जानें।

अक्षय तृतीया को हमेशा से सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का दिन माना जाता है। इस दिन को किसी भी शुभ काम के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। मुख्य रूप से इस दिन किसी भी नए सामान की खरीदारी करने की सलाह दी जाती है। वहीं इस दिन आपको काले रंग की चीजें जैसे काले कपड़े, काला फर्नीचर खरीदने से मना किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि काला रंग शनि और नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा होता है, इसलिए इस दिन आपको ऐसी कोई भी चीज नहीं खरीदनी चाहिए जिसका रंग काला हो। यह आपके जीवन में रुकावटें ला सकता है और जीवन में मानसिक तनाव आ सकता है।
यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 3 काम, जानें क्या करने से बढ़ेगी सुख-समृद्धि?
अक्षय तृतीया के दिन ऐसी चीजें खरीदने की सलाह दी जाती है जो शुभता का प्रतीक हों। इस दिन कोई भी धारदार वस्तु जैसे कैंची या चाकू नहीं खरीदना चाहिए। धारदार चीजों को हमेशा अशुभता का प्रतीक माना जाता है। अक्षय तृतीया पर चाकू, कैंची या अन्य कोई भी तेज धारदार वस्तु खरीदने से आपके रिश्तों में कलह-क्लेश हो सकता है और तनाव बढ़ सकता है। इसलिए इस दिन ऐसी कोई भी चीज की खरीदारी से बचना चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो अक्षय तृतीया के दिन आपको लोहे का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। लोहे का संबंध भी शनि ग्रह से होता है, जो इस दिन की शुभता को कम कर सकता है। इसी वजह से आपको अक्षय तृतीया के दिन लोहे या स्टील के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि यदि आप इस शुभ दिन पर लोहे की चीजें खरीदती हैं, तो आपको आर्थिक हानि हो सकती है। इस दिन सोना, चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।
प्लास्टिक को एक ऐसी सामग्री माना जाता है जो ज्यादा दिनों तक टिकाऊ नहीं होता है, इसलिए इसे अक्षय तृतीया के दिन खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। यदि आप अक्षय तृतीया जैसे पवित्र दिन पर प्लास्टिक की चीजें खरीदती हैं तो इसे आपके जीवन की स्थिरता और समृद्धि के विपरीत माना जाता है। इस दिन हमेशा ऐसी चीजें खरीदनी चाहिए जो दीर्घकालिक लाभ देने वाली हों और सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करें।
यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें इन 4 चीजों की खरीदारी, पूरे साल बनी रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा
ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन हमेशा नई चीजों की खरीदारी करनी चाहिए, जिससे आपके घर में नई ऊर्जा का संचार होता है। इस दिन आपको कभी भी पुरानी या सेकंड हैंड चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। मान्यता है कि अगर आप अक्षय तृतीया पर पुरानी चीजें खरीदती हैं, तो जीवन में नकारात्मकता आती है।

अक्षय तृतीया के दिन आपको भूलकर भी कांटेदार पौधे नहीं खरीदने चाहिए। अगर आप इस दिन कांटे वाले पौधे खरीदती हैं, तो आपके परिवार और रिश्तों में झगड़े की स्थिति आ सकती है। इस दिन यदि आप तुलसी का पौधा घर लाएंगी, तो यह अत्यंत शुभ होगा और इसके सकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। इस दिन आप कांटे वाले पौधे जैसे कैक्टस या एलोवेरा घर न लाएं।
अगर आप भी अक्षय तृतीया के दिन चीजों की खरीदारी करती हैं, तो आपको यहां बताई चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।