Wed Apr 15, 2026 | Updated 03:33 AM IST
image

अक्षय तृतीया के दिन नमक खरीदना क्यों होता है शुभ? पंडित जी से जानें सही कारण

अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए हर शुभ कार्य का फल अक्षय यानी कभी समाप्त न होने वाला रहता है। इस दिन सोना खरीदने की परंपरा तो प्रसिद्ध है, लेकिन नमक खरीदना भी विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि यह छोटा-सा उपाय भी जीवन में धन, सुख और शांति ला सकता है। आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया पर नमक खरीदना क्यों शुभ माना जाता है?
Editorial
Updated:- 2026-04-08, 19:47 IST

अक्षय तृतीया के पर्व को हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पवित्र समय माना जाता है। इस दिन को परशुराम जी के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। 'अक्षय' का अर्थ होता है जिसका कभी क्षय न हो। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए सभी शुभ काम जैसे , दान, जप और निवेश का फल कभी भी समाप्त नहीं होता है। इसके साथ ही, इस दिन कुछ विशेष चीजों की खरीदारी को अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन सबसे शुभ सोने की खरीदारी होती है, लेकिन इसके साथ ही इस दिन नमक खरीदने को भी अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन सोने की खरीदारी नहीं कर सकता है वो यदि नमक खरीदे तो उसके भी सोना खरीदने जैसे ही लाभ मिलते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि अक्षय तृतीया के दिन नमक की खरीदारी शुभ क्यों मानी जाती है और इसका महत्व क्या है?

अक्षय तृतीया पर नमक खरीदना क्यों है शुभ

akshay tritiya salt

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परंपरा तो बहुत प्रसिद्ध है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस दिन नमक खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नमक केवल भोजन का स्वाद बढ़ाने वाली सामग्री नहीं है, बल्कि यह किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का भी कारक माना जाता है। यदि आप इस दिन नमक खरीदती हैं तो आपके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है और अन्न धन में भी बढ़ोत्तरी होती है।

यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया के दिन को क्यों माना जाता है अबूझ मुहूर्त? बिना पंचांग और चौघड़िया देखे भी हो सकते हैं सभी शुभ काम

नमक का ज्योतिषीय महत्व

ज्योतिष में नमक का विशेष संबंध ग्रहों से माना गया है। विशेष रूप से सेंधा नमक का संबंध शुक्र ग्रह और चंद्र देव से जोड़ा जाता है। शुक्र भौतिक सुख-सुविधाओं, धन और वैभव का कारक होता है और चंद्र देव मन, भावनाओं और मानसिक शांति के स्वामी माने जाते हैं। ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन सेंधा नमक खरीदने से व्यक्ति को धन-समृद्धि के साथ मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है नमक

purchasing of salt

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में नमक को नकारात्मकता को खत्म करने वाला तत्व माना गया है। ऐसी मान्यता है कि यदि इस दिन नमक खरीदा या दान किया जाता है तो घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में आने वाले सभी कष्ट और बाधाएं भी दूर होती हैं। यही नहीं इस उपाय से पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इसी कारण से लोग अक्षय तृतीया के दिन नमक का दान भी करते हैं, जिससे उनके जीवन में सुख-शांति बनी रहे और किसी प्रकार का पितृ दोष भी न लगे।

यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें इन 4 चीजों की खरीदारी, पूरे साल बनी रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा

अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदना चाहिए सेंधा नमक?

ज्योतिष की मानें तो अक्षय तृतीया के दिन साधारण नमक के बजाय सेंधा नमक खरीदने की सलाह दी जाती है। सेंधा नमक को शुद्ध और सात्विक माना जाता है। यह आध्यात्मिक दृष्टि से भी अधिक प्रभावशाली माना गया है इसी वजह से इस नमक का इस्तेमाल उपवास में भी किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन सेंधा नमक खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन और समृद्धि का आगमन बना रहता है। यही नहीं इससे आपके घर के सभी दोष भी दूर होते हैं।

यदि आप अक्षय तृतीया के दिन किसी भी तरह की खरीदारी कर रही हैं, तो इसमें सेंधा नमक जरूर खरीदें इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;