
14 अप्रैल 2026 आज सोमवार का दिन है। आज वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज रात 1:11 बजे तक रहेगी, जिसके ठीक बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। आज वरुथिनी एकादशी का परम पावन व्रत है। आज का दिन सोमवार की शांति, भगवान शिव और श्रीहरि विष्णु जी की कृपा से मन की उलझनों को दूर करने, एकादशी का व्रत रखने और घर-परिवार के साथ खुशी-खुशी समय बिताने के लिए बहुत ही उत्तम है।
मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित होता है। आज त्रिपुष्कर योगहै यह योग बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। इस योग की खासियत यह है कि इसमें किए गए किसी भी काम का फल तीन गुना मिलता है। इसलिए आज के दिन अच्छे काम करने, दान-पुण्य करने, या कोई भी नया सामान सोना-चांदी, वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने से उसमें तीन गुना वृद्धि होती है। आज का बहुत ही आसान और घरेलू उपाय यह है कि सुबह नहाने के बाद तांबे के लोटे में साफ जल और थोड़ा सा गुड़ डालकर सूर्य देव को जल जरूर चढ़ाएं । इसके साथ ही, घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए आज शाम के समय घर के मंदिर में हनुमान जी के सामने चमेली के तेल या शुद्ध घी का एक दीपक जलाएं और उन्हें एक लाल फूल अर्पित करें। अगर संभव हो तो हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें और त्रिपुष्कर योग का लाभ उठाने के लिए किसी जरूरतमंद को कुछ मीठा दान करें। यह बहुत ही आसान उपाय है, जिससे आपके मन का सारा डर और तनाव दूर होगा, आपके अच्छे कामों का तीन गुना फल मिलेगा और परिवार में हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
| मुहूर्त का नाम | समय |
| लाभ | 05:50 बजे से 07:20 बजे तक |
| अमृत | 07:20 बजे से 08:50 बजे तक |
| काल | 09:50 बजे से 10:20 बजे तक |
| शुभ | 10:20 बजे से 11:50 बजे तक |
| रोग | 12:50 बजे से 01:20 बजे तक |
| उद्वेग | 01:20 बजे से 02:50 बजे तक |
| चल | 03:50 बजे से 04:20 बजे तक |
| लाभ | 04:20 बजे से 05:50 बजे तक |
| मुहूर्त का नाम | समय |
| लाभ | 05:50 बजे से 07:20 बजे तक |
| अमृत | 07:20 बजे से 08:50 बजे तक |
| काल | 09:50 बजे से 10:20 बजे तक |
| शुभ | 10:20 बजे से 11:50 बजे तक |
| रोग | 12:50 बजे से 01:20 बजे तक |
| उद्वेग | 01:20 बजे से 02:50 बजे तक |
| चल | 03:50 बजे से 04:20 बजे तक |
| लाभ | 04:20 बजे से 05:49 बजे तक |
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।