-1775452958476.png)
April Panchak 2026: हिंदू धर्म में हर तिथि का अलग महत्व होता है। इसलिए इसके प्रभाव भी अलग-अलग होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने के 5 दिन पंचक लगते हैं, जिनमें कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। पंडित जन्मेश द्विवेदी के अनुसार, कई सारे पंचक शुभ भी होते हैं। इसका असर सकारात्मक रहता है। अप्रैल के महीने में राज पंचक लगने वाले हैं। आइए बताते हैं इसकी सही तिथि क्या है और अक्सर इन्हें अशुभ क्यों माना जाता है? ताकि आप भी कोई कार्य करने से पहले एक बार तिथि का खास ध्यान रखें।
आपको बता दें कि, इस बार पंचक 13 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले हैं। इसकी शुरूआत 13 अप्रैल की सुबह 3 बजकर 44 मिनट से होगी। इसका समापन 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर होगी। ऐसा कहा जाता है कि अगर पंचक की शुरूआत सोमवार से होती है तो उसे राज पंचक कहते हैं।
-1775453224543.png)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राज पंचक वैभव देने वाले होते हैं। कहा जाता है कि इस दौरान अगर कई कार्य किया जाता है, तो उसकी सफलता की संभावना बढ़ जाती है। इसे संपत्ति खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Vrat Tyohar April 2026: अप्रैल में कब है हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया और सीता नवमी? सही तिथियों के साथ जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
आप भी अप्रैल में इन तारीखों का खास ध्यान रखें, ताकि आप शुभ कार्यों को करने से बच सके और आपके जीवन में कोई प्रभाव न पड़े। पंडित जी द्वारा बताई गई सही तिथि आपको कार्यों को सही तरीके से करने के बारे में बता रही है। आप इन दिनों में जरूरतमंद लोगों को दान दे सकती हैं। इससे आपको पुण्य प्राप्त होगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।