Wed Apr 1, 2026 | Updated 09:24 AM IST HZ Awards 2026

सिंह दैनिक राशिफल

Jul 23 - Aug 22

  • Lucky Colour

    लाल

  • Lucky Gemstone

    माणिक

  • Lucky Day

    गुरुवार

  • Lucky Number

    2, 3, 5

  • Ruling Planet

    सूर्य

  • Compatible Zodiac Sign

    मेष और धनु

  • पिछला दिन
  • आज
  • अगला दिन
01 Apr 2026

आज चंद्रमा कन्या राशि में होकर सिंह राशि के दूसरे भाव में है, इसलिए आज का दिन धन, परिवार और वाणी से जुड़े मामलों पर ज्यादा ध्यान देने का है। आर्थिक फैसलों और बातचीत दोनों में समझदारी रखना जरूरी रहेगा।

लव लाइफ (Leo Love Horoscope)

  • प्रेम जीवन में आज स्थिरता और समझदारी की जरूरत है।
  • पार्टनर को आपसे भावनात्मक सहयोग चाहिए होगा, इसलिए हर बात में तर्क न करें।
  • विवाहित महिलाओं को घर के खर्च और भविष्य की योजनाओं पर जीवनसाथी से चर्चा करनी पड़ सकती है।
  • सिंगल महिलाओं को कोई अच्छा रिश्ता या प्रपोजल मिल सकता है, लेकिन केवल आर्थिक स्थिति नहीं, भावनात्मक जुड़ाव भी जरूर देखें।

करियर (Leo Career Horoscope)

  • करियर में आज व्यावहारिक सोच और प्लानिंग से फायदा मिलेगा।
  • ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी, लेकिन आपको अपने काम के आंकड़े और प्रमाण तैयार रखने होंगे।
  • अनुमान के आधार पर कोई भी दावा करने से बचें।
  • बिजनेस करने वाली महिलाओं को आज लाभ-हानि का स्पष्ट आकलन करना चाहिए।

आर्थिक स्थिति (Leo Money Horoscope)

  • आज का दिन बचत और आर्थिक योजना बनाने के लिए अच्छा है।
  • फिजूलखर्ची से बचें और दिखावे में पैसा खर्च न करें।
  • कोई पुरानी सेविंग्स या निवेश योजना फिर से शुरू हो सकती है।
  • परिवार की जरूरतों पर अचानक खर्च करना पड़ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें।

सेहत (Leo Health Horoscope)

  • आज गले, मुंह या दांत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
  • ज्यादा मीठा खाने से बचें और पानी ज्यादा पिएं।
  • मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए खुद को ज्यादा तनाव में न रखें।
  • किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करने से मन हल्का होगा।

आज का उपाय (Leo Remedies)

  • शाम को मीठी रोटी बनाकर गाय को खिलाएं।
  • तांबे के लोटे में पानी और गुड़ डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।
  • सोने से पहले एक लौंग चबाएं।

सिंह राशिफल लेख