सिंह व्यक्तित्व राशिफल
Jul 23 - Aug 22सिंह राशि के लोग स्वभाव से उदार, निर्भीक एवं अभिमानी होते हैं। ये आमतौर पर दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। ये मित्रों एवं रिश्तेदारों पर बहुत विश्वास करते हैं। ये इस बात पर यकीन करते हैं कि उनके द्वारा उठाया हुआ कदम सही है और ये उस पर अडिग रहते हैं। सिंह राशि के लोग भक्ति में लीन रहना पसंद करते हैं। ये लोग धार्मिक कार्यों में बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। ये मानवीय गुणों से संपन्न होते हैं।
ये लोग किसी के साथ अन्याय नहीं करते हैं और दूसरों से भी यही अपेक्षा रखते हैं। इनका गुस्सा शेर की तरह होता है, जिसका मतलब ये हुआ कि बहुत जल्द ही नाराज होते हैं लेकिन ये जल्दी शांत भी हो जाते हैं। इनका अनुसरण दूसरे लोगों द्वारा किया जाता है।
ये अपने विचारों पर दृढ़ता से डटे रहते हैं।इन्हे किसी के भी सामने झुकना पसंद नहीं है। सब पर शासन करना पसंद होता है और किसी के अंदर रहकर काम करना पसंद नहीं होता है।ये खुले विचार के होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन अशांत रहता है। क्योंकि ये घर में भी शासन करना चाहते हैं।
इनके आचरण की वजह से बहुत सारे लोग शत्रु बन जाते हैं। इन्हें घर से संपत्ति मिलने की संभावना होती है। ये सरकारी क्षेत्रों में कार्य कर सकते हैं। ये बड़े नेता या मंत्री भी हो सकते हैं। धातु का क्रय- विक्रय कर सकते हैं।
ये अपने कार्यों से नाम शोहरत हासिल करने की अभिलाषा रखते हैं। सिंह राशि के जातक सूर्य से प्रभावित होते हैं। ये अग्नि तत्व की राशि है। जो इनको उग्र बनाती है। सिंह राशि वाले साहसी निडर और मुंह पर बोलने वाले एवं ज़िद्दी स्वभाव के होते हैं। इनके सोचने ,खाने पीने, पहनने एवं रहने में शाही आन बान देखी जा सकती है। ये लोग अपने ऊपर खर्च करने के शौकीन होते हैं। ये प्रखर बुद्धि, ईमानदार आत्मविश्वास से भरे होते हैं।
इनका व्यक्तित्व भीड़ से अलग होता है । दुसरे लोग इन राशि के लोगों से काफी प्रभावित हो जाते हैं भव्य जीवन शैली होती है। इन्हें आरामदायक जीवन हमेशा भाता है। ये लोग नौकरी में अच्छे पद पर रहना पसंद करते हैं।
ये बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं और इनकी ताकत इन्हे अपने लक्ष्यों को पूरा करने की शक्ति देता हैं। अपने लक्ष्य की पूर्ति में ये अपने अतिआत्मविश्वास के कारण दूसरे की बातों पर उतना ध्यान नहीं देते हैं जिससे कई बार उन्हें नुकसान भी होता है।
सिंह राशि के कुछ जातक भविष्य के प्रति काफी सजग रहते हैं माता-पिता और भाई-बहन के साथ इनके संबंध अच्छे होते हैं और उनको मदद पहुँचाने की हर संभव कोशिश करते हैं। सिंह राशि के लोगों के लिए यदि जब बात प्रेम और विवाह संबंधों की आती है तब ये रूखे स्वभाव के होते हैं।
इन्हें प्रेम की कद्र कम ही होती है और प्रेम इनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखता है। लेकिन जब ये एक बार किसी के प्रेम में पड़ जाते हैं तब फिर उसके लिए सब कुछ करने को तैयार हो जाते हैं। सिंह राशि के लोगों के मेष और धनु राशि के साथ संबंध अच्छे होते हैं। इस राशि के लोग अपने आपको कभी भी कमजोर नहीं दिखाना चाहते हैं।
ये लोग अपने जीवनसाथी पर भी ये अपना रोब जमाते हैं। इन लोगों को अपनी प्रशंसा करवानी अच्छी लगती है। मेष एवं धनु राशि इनके लिए उत्तम राशियां हैं क्योंकि ये अग्नि तत्व हैं और इनका व्यक्तित्व भी एक समान होता है। इसी वजह से ये लोग स्वभाव से थोड़े गर्म होते हैं।