
Leo Horoscope Today, 29 March 2026 : सिंह राशि की महिलाओं के लिए 29 मार्च 2026 का दिन बेहद प्रभावशाली रहने वाला है, क्योंकि आज चंद्रमा आपकी अपनी राशि सिंह में ही स्थित है। इसका सीधा असर आपके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और सोच पर पड़ेगा। आप आज खुद को पहले से ज्यादा मजबूत और स्पष्ट महसूस करेंगी। आज आप जो भी निर्णय लेंगी, उसमें आत्मविश्वास साफ नजर आएगा। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे और आपके व्यक्तित्व का प्रभाव भी पड़ेगा।

प्रेम की दृष्टि से सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन आकर्षण और प्रभाव का रहेगा। विवाहित महिलाओं के रिश्ते में नयापन और एनर्जी आएगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ खुलकर बात करेंगी और उन्हें अपनी भावनाएं अच्छे से समझा पाएंगी। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज कोई नया आकर्षण बन सकता है। आपकी पर्सनालिटी आज लोगों को अपनी ओर खींचेगी, लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए।
उपाय: आज भगवान सूर्य को गुड़ और जल अर्पित करें।
करियर के हिसाब से आज का दिन लीडरशिप दिखाने का है। नौकरी करने वाली महिलाओं को आज किसी टीम या काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आप आज अपने फैसलों से दूसरों को प्रभावित करेंगी। अगर आपने सही दिशा में काम किया तो आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो सकता है। बिजनेस करने वाली महिलाओं को आज अपने काम को विस्तार देने का विचार करना चाहिए, लेकिन हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
उपाय: आज काम शुरू करने से पहले अपने पास एक तांबे का सिक्का रखें।
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अवसरों से भरा है, लेकिन आपका ओवर कॉन्फिडेंस का खतरा भी है आपको लग सकता है कि आप जो भी करेंगी, उसमें लाभ ही होगा, लेकिन यही सोच नुकसान करा सकती है। आज आय के अच्छे मौके बन सकते हैं, लेकिन खर्च भी उसी गति से बढ़ सकते हैं, खासकर दिखावे या अपनी छवि बनाए रखने के चक्कर में। आपको आज यह समझना होगा कि पैसा दिखाने के लिए नहीं, संभालने के लिए होता है। किसी भी तरह का बड़ा इन्वेस्ट करने से पहले पूरी जानकारी लें और बिना सोचे-समझे कोई कदम न उठाएं।
उपाय: आज एक नारंगी कपड़े में थोड़ा सा गुड़ और चना बांधकर अपने पास रखें।
स्वास्थ्य के मामले में आज आपकी ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन आपको इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना होगा। ज्यादा उत्साह में आप खुद को थका सकती हैं, जिससे शरीर में दर्द या थकान महसूस हो सकती है। आपको आज संतुलन बनाए रखना होगा। समय पर भोजन करें और पर्याप्त पानी पिएं। अगर आप थोड़ी देर योग या हल्की एक्सरसाइज करेंगी तो आप खुद को और बेहतर महसूस करेंगी।
उपाय: आज सुबह सूर्योदय के समय ॐ आदित्याय नमः मंत्र का जप करें
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।