Wed Apr 1, 2026 | Updated 09:34 AM IST HZ Awards 2026
image

Aaj Meen Rashifal 01 April 2026: सप्तम भाव में चंद्रमा के आने से रिश्तों में होगी स्पष्टता, साझेदारी में सोच-समझकर बढ़ाएं कदम; जानिए मीन राशि की महिलाओं का राशिफल

01 अप्रैल 2026 को मीन राशि के लिए चंद्रमा कन्या राशि में सप्तम भाव में है। यह रिश्तों में व्यावहारिकता लाएगा, जहां स्पष्ट बातचीत महत्वपूर्ण होगी। करियर में साझेदारी वाले कामों में सावधानी बरतें और खातों में स्पष्टता रखें। आर्थिक रूप से खर्च और निवेश में संतुलन आवश्यक है। मानसिक संतुलन बनाए रखना और हल्का भोजन करना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा।
Editorial
Updated:- 2026-04-01, 07:16 IST

Meen Dainik Rashifal, 01 April 2026: आज चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में कन्या राशि में स्थित है। सप्तम भाव विवाह, जीवनसाथी, साझेदारी और पब्लिक इमेज  का होता है। कन्या राशि का चंद्रमा रिश्तों में व्यवहारिकता लाता है, इसलिए आज भावनाओं से ज्यादा तर्क और व्यवहार काम करेगा। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो आज सामने वाले की कमियां ज्यादा दिख सकती हैं। आज आपको अपनी कमियां भी नजर आएंगी। 

आज मीन राशि का लव राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

दांपत्य जीवन में आज छोटी-छोटी बातों पर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी किसी जिम्मेदारी या व्यवहार को लेकर आपको आईना दिखा सकता है। इसे आलोचना समझकर नाराज न हों। जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज का दिन स्पष्ट बातचीत का है। मन में दबाकर रखने से बात सड़ेगी। खुलकर, लेकिन शांत स्वर में बात करें। सिंगल महिलाओं के लिए आज किसी प्रोफेशनल या कार्यस्थल से जुड़ा रिश्ता सामने आ सकता है। लेकिन सिर्फ बाहरी व्यक्तित्व देखकर निर्णय न लें।
उपाय: सुबह किसी भी हरे पौधे में थोड़ा सा जल अर्पित करें।

आज मीन राशि का करियर राशिफल (Pisces Career Horoscope Today)

करियर के मामले में आज पार्टनशिप वाले कामों में सावधानी जरूरी है। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रही हैं तो खातों और जिम्मेदारियों की स्पष्टता रखें। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ मतभेद हो सकता है, लेकिन बात को प्रोफेशनल रखें। भावुक होकर जबाब देना नुकसान देगा। आज का दिन क्लाइंट मीटिंग, कॉन्ट्रैक्ट या समझौते के लिए ठीक है, आप हर शर्त ध्यान से पढ़ें।
उपाय: काम पर जाने से पहले एक छोटी सी मिश्री मुंह में रखकर घर से निकलें।

pisces-zodiac-sign

आज मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Money Horoscope Today)

धन के मामले में आज खर्च और इन्वेस्ट दोनों पर बैलेंस रखना होगा। जीवनसाथी या साझेदार के साथ मिलकर कोई आर्थिक फैसला लेना पड़ सकता है। अगर जॉइंट अकाउंट या शेयर इन्वेस्टमेंट हैं तो आज उन्हें व्यवस्थित करने का दिन है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करके पैसा न लगाएं। पेपर वर्क साफ रखें।
उपाय: सफेद कपड़े में थोड़े से साबुत चावल बांधकर अपनी तिजोरी या अलमारी में रखें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मीन राशि की सेहत (Pisces Health Horoscope Today)

सेहत को लेकर आज मानसिक बैलेंस सबसे ज्यादा जरूरी है। ज्यादा सोचने या रिश्तों की उलझन से सिरदर्द या नींद की समस्या हो सकती है। पेट और पाचन पर भी ध्यान दें। हल्का और सादा भोजन बेहतर रहेगा। योग या गहरी सांस लेने का अभ्यास करें।
उपाय: रात को सोने से पहले सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

यह भी पढ़ें- Meen Rashi Upay 2026: मीन राशि के लिए करियर और नौकरी की भविष्यवाणी, उपाय और ज्योतिषीय मार्गदर्शन जानिए

यह भी पढ़ें- मीन राशि के लोग जरूर पहनें इस धातु का छल्ला, हर क्षेत्र में मिल सकती है सफलता

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;