ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में से बारहवीं राशि मीन है। यह राशि जल तत्व की है। मीन राशि के जातकों को भावुक, संवेदनशील माने जाते हैं। वहीं मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति है। वहीं गुरु ज्ञान, बुद्धि, आध्यात्मिकता को दर्शाता है। मीन राशि के जातक कल्पनाशील होते हैं और कला, संगीत, साहित्य जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में रुचि रखते हैं। आपको बता दें, रत्न शास्त्र के हिसाब से मीन राशि के लिए सबसे शुभ चांदी और पुखराज माना जाता है। इस राशि का संबंध चंद्रमा और शुक्र से है। चांदी का संबंध ज्योतिष में मुख्य रूप से चंद्रमा और शुक्र ग्रहों से माना जाता है। चंद्रमा मन, भावनाओं और शीतलता का कारक है, जबकि शुक्र सौंदर्य, प्रेम और भौतिक सुखों का प्रतिनिधित्व करता है।
मीन राशि जल तत्व की राशि है और इसका स्वामी ग्रह बृहस्पति है। चांदी जल तत्व की धातु होने के कारण मीन राशि के जातकों के साथ अच्छी अनुकूलता रखती है। अब ऐसे में अगर मीन राशि के जातकों को करियर में बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो इस राशि के जातकों को चांदी का छल्ला पहनना चाहिए। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से चांदी का छल्ला पहनने के महत्व के बारे में जानते हैं।
मीन राशि के जातक अगर चांदी का छल्ला पहन रहे हैं तो इससे पहले उसकी शुद्धिकरण अच्छे से करें।
सबसे पहले एक कटोरी में कच्चा गाय का दूध लें।
उसमें चांदी का छल्ला डालकर रात भर या कुछ घंटों के लिए छोड़ दें।
अगले दिन छल्ले को दूध से निकालकर गंगाजल से धो लें।
अगर मीन राशि के जातक चांदी का छल्ला पहन रहे हैं तो ध्यान रखें कि वह पूरी चांदी की ही होनी चाहिए।
मीन राशि की महिलाओं को बाएं हाथ के अंगूठे में पहनना चाहिए।
चांदी का छल्ला पहनने के लिए सोमवार या शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है।
इस राशि के जातक शनिवार के दिन चांदी का छल्ला पहनने से बचें।
इसे जरूर पढ़ें - Astro Tips: शनि की साढ़े साती के दूसरे चरण में होने से मीन राशि वालों को क्या-क्या लाभ हो सकते हैं? ज्योतिष से जानें
ज्योतिष में चांदी को चंद्रमा का धातु माना जाता है। मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, लेकिन चंद्रमा का भी इस राशि पर प्रभाव होता है। चांदी का छल्ला पहनने से चंद्रमा की सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और मानसिक शांति भई मिलती है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में है या किसी अशुभ ग्रह के प्रभाव में है, तो चांदी का छल्ला पहनने से लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - शनि की साढ़े साती से अशुभ ही नहीं बल्कि मिल सकते हैं ये शुभ फल
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।