मीन व्यक्तित्व राशिफल
Feb 19 - Mar 20ज्योतिष के अनुसार मीन राशि के लोग स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं। इनके विचारों से लोग प्रभावित होते हैं। ऐसे लोग विनम्र दिल वाले इंसान होते हैं। ये काल्पनिक दुनिया में ज्यादा रहते हैं। इनके पास धन आवश्यकता से अधिक होने के कारण कभी-कभी नुकसान भी उठाना पड़ जाता है। इस राशि के लोगों को युवा अवस्था में ही धन, वैभव, ऐश्वर्य एवं भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। ये ईश्वर के भक्त होते हैं, लेकिन अंध भक्ति का दिखावा नहीं करते हैं। ये अपने माता पिता के प्रति श्रद्धावान एवं उनकी सहायता करने में आगे होते हैं।
मीन राशि के लोग स्वभाव से अत्यंत दयालु और उदार होते हैं। ये लोग किसी पर भी बहुत आसानी से विश्वास कर लेते हैं। ज्यादा इमोशनल होने की वजह से कई बार लोग इनके इस स्वभाव का फायदा उठा लेते हैं। ये लोग सहज और कलात्मक होते हैं। मीन राशि वाले परिवार के लिए समर्पित होते हैं। ये अपने व्यवसाय को बार-बार बदलते रहते हैं। परिवार में यदि कोई भी समस्या होती है तो वे शीघ्र दूर करने की कोशिश करते हैं। दान देने के लिए ये हमेशा तत्पर रहते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।
मीन राशि के लोग पैसों के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं, फिर भी सामान्य जीवन व्यतीत करने के लिए पैसे जमा करते हैं। मीन राशि के लोग बहुत ही दोस्ताना स्वभाव के होते हैं। येलोग नि:स्वार्थ स्वभाव के होते हैं। ये लोग हमेशा कुछ पाने की उम्मीद के बिना दूसरों की मदद करते हैं। दोस्तों की जरूरत को हमेशा अपनी जरूरमीन राशि के जातक प्यार को अभूतपूर्व मानते हैं। उनके लिए प्यार किसी चमत्कार जैसा है। ये लोग प्यार में स्वार्थ बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। उनका मानना होता है कि प्यार सिर्फ देने के नाम है।
इसलिए ये लोग सामने वाले से ज्यादा उम्मीद किए बिना ही सिर्फ अपना प्यार लुटाते हैं। इनका माना होता है कि यदि प्यार जिंदगी में है तभी इसके मायने हैं। प्रेम इनके लिए अत्यंत पवित्र एहसास होता है। इसके बिना जीवन अधूरा होता है। प्यार को अहमियत देने वाली मीन राशि के लोग कभी भी अपने रिश्तों में मनमुटाव या लड़ाई झगडे पसंद नहीं करते हैं। ये लोग प्यार के माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। किसी भी तरह का लड़ाई झगड़ा जल्द ख़त्म हो जाये इसलिए शीघ्र ही नरम हो जाते हैं। चूंकि ये प्यार में लड़ाई झगड़ा नहीं चाहते हैं, इसलिए मीन राशि के लोगों के साथ अन्य राशियों के लोगों की अनबन कम होता है। ये प्यार में चीजों को देने में या क्षमा करने में विश्वास करते हैं।
स्वभाव से काफी विनम्र होते हैं। अपने प्रेमी या जीवनसाथी को बहुत ज्यादा सम्मान देते हैं। इनमें समाजसेवा की प्रवृति होने की वजह से ये कभी भी समझौता कर लेते हैं। ये कोमल और निःस्वार्थ होते हैं, किसी को जल्दी अपने दिल की बात नहीं बताते हैं। इनके विचार दूसरों से बिलकुल अलग होते हैं। प्यार में ये बहुत अच्छी भाषा का प्रयोग करते हैं। अपने साथी या प्रेमी को बहुत सम्मान देते हैं और सम्मान वाली भाषा का प्रयोग करते हैं। लेकिन कई बार यदि प्यार में इन्हे धोखा मिल जाए तो ये गलत रास्ते पर भी जा सकते हैं।
ये प्यार की गहराई तक नहीं जाते हैं और ऊपरी दिखावे से ही दूसरों के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। यदि आप मीन राशि के साथ प्यार या वैवाहिक संबंधों में हैं तो भूलकर भी इन्हें धोखा न दें। मीन राशि एक ऐसी राशि के जो किसी भी अन्य राशि के साथ अच्छे संयोग बना सकती है। लेकिन यदि बात शादी या प्रेम संबंधों की है तो मीन के साथ का मेल सबसे अच्छा है। इसके अलावा मीन राशि की लड़कियों के लिए वृश्चिक राशि सबसे अच्छा मेल माना जाता है।