
Kumbh Dainik Rashifal, 01 April 2026: आज चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में कन्या राशि में स्थित है। अष्टम भाव अचानक घटनाओं, गुप्त मामलों, मानसिक गहराई, शोध और बदलाव का भाव होता है। आज कुछ बातें अचानक सामने आ सकती हैं, कुछ फैसले आपको अंदर से झकझोर सकते हैं। कन्या राशि का चंद्रमा आपको विश्लेषण करने की क्षमता देगा, लेकिन अष्टम भाव का प्रभाव मन को थोड़ा अस्थिर कर सकता है। छोटी-छोटी बातों पर शक या अधिक सोचने की आदत बढ़ सकती है। इसलिए हर बात को खतरा मत मानिए, पहले तथ्य जांचिए। आज का दिन ऊपर-ऊपर से सामान्य लगेगा, लेकिन अंदर बहुत कुछ चल रहा होगा।
प्रेम जीवन में आज भावनात्मक गहराई रहेगी, लेकिन साथ ही सेंसिटिविटी भी बढ़ेगी। अगर पार्टनर ने कोई पुरानी बात छेड़ दी तो बात बढ़ सकती है। आज आपको जबाब देने से पहले सोचने की जरूरत है। विवाहित महिलाओं के लिए ससुराल पक्ष या साझा धन से जुड़ी कोई चर्चा हो सकती है। पारदर्शिता रखें, छुपाव नुकसान करेगा। जो महिलाएं सिंगल हैं, उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है जो रहस्यमयी या गंभीर स्वभाव का हो। लेकिन जल्दबाजी में दिल न दें।
उपाय: रात में सोने से पहले अपने तकिए के नीचे एक इलायची रखकर सोएं और सुबह उसे किसी पौधे की जड़ में डाल दें।
करियर में आज बैकहैंड में चल रही गतिविधियों पर ध्यान देना होगा। ऑफिस पॉलिटिक्स या किसी की छिपी स्ट्रेटेजी सामने आ सकती है। अगर आप रिसर्च, टैक्स, इंश्योरेंस, मेडिकल, ज्योतिष या गुप्त कार्यों से जुड़ी हैं तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बिजनेस करने वाली महिलाओं को साझेदारी में सावधानी रखनी होगी। कागजी काम बिना पढ़े साइन न करें। आज बड़ा फैसला टाल सकें तो बेहतर रहेगा।
उपाय: काम शुरू करने से पहले एक लौंग मुंह में रखकर कुछ देर रखें, फिर निकाल दें।

धन के मामले में आज अचानक खर्च या अचानक लाभ दोनों में से कुछ भी संभव है। खासकर टैक्स, बीमा, कर्ज या शेयर से जुड़ी बातों में सतर्क रहें। किसी को उधार देने से पहले दो बार सोचें। पैसा फंस सकता है। अगर आप लंबे समय से किसी रुके हुए भुगतान का इंतजार कर रही थीं, तो आज उसकी खबर मिल सकती है।
उपाय: काले तिल बहते पानी में प्रवाहित करें।
यह भी पढ़ें- मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
सेहत के लिहाज से आज पेट, हार्मोनल इम्बैलेंस या गुप्त रोगों का ध्यान रखें। बहुत ज्यादा तनाव लेने से शरीर तुरंत जबाब दे सकता है। मानसिक रूप से आप गहराई में सोचेंगी, लेकिन जरूरत से ज्यादा विश्लेषण आपको थका सकता है। आज डिटॉक्स जैसा हल्का भोजन लें।
उपाय: नहाने के पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।