
शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया का दिन बहुत पवित्र माना जाता है और इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन सोना और चांदी खरीदना बहुत शुभ होता है, लेकिन कई बार सोना महंगा होने की वजह से हम इससे बनी चीजें नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे में कुछ चीजें हैं जिन्हें आप यदि अक्षय तृतीया के दिन खरीदती हैं, तो इसके बहुत से शुभ फल मिल सकते हैं। इस दिन को अबूझ मुहर्त भी माना जाता है और बिना शुभ मुहूर्त के इस दिन किसी भी शुभ काम को किया जा सकता है। आपको इस दिन सोना-चांदी समेत कुछ चीजों की खरीदारी करनी चाहिए जिससे आपके जीवन में शुभ फल मिल सकते हैं। इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को पड़ेगी। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आपको अक्षय तृतीया के दिन किन चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

ज्योतिष में नमक को अत्यंत पवित्र सामग्री माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि किसी भी प्रकार का दोष दूर करने के लिए नमक का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। घर का नजर दोष हो या नकारात्मक ऊर्जा, यदि आप नमक का इस्तेमाल करती हैं तो बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप नमक की खरीदारी अक्षय तृतीया के दिन करती हैं तो घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती है और घर के लोगों के बीच सामंजस्य बना रहता है। यही नहीं इससे सकारात्मकता भी बनी रहती है।

ज्योतिष में रुई को बहुत पवित्र सामग्री माना जाता है और इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ जैसे शुभ कामों में किया जाता है। पूजा के दौरान आरती या दीपक प्रज्वलित करने में रुई का इस्तेमाल होता है। ऐसे में यदि आप अक्षय तृतीया के दिन रुई खरीदती हैं तो इससे घर में शुद्धता बनी रहती है और यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। यही नहीं आप इस दिन घर लाई हुई रुई से बत्ती बनाकर उसका दीपक प्रज्वलित करें, तो बहुत शुभ हो सकता है। घर लाई हुई रुई की बत्ती का दीपक अक्षय तृतीया के दिन घर के मंदिर में जलाएं और मख्य द्वार पर भी रखें। इससे आपके जीवन में समृद्धि आएगी और धन लाभ के योग बनेंगे।

पौराणिक कथाओं के अनुसार कौड़ी की उत्पत्ति संमुद्र मंथन से हुई है इसलिए इसे माता लक्ष्मी का बहन के रूप में पूजा जाता है। ऐसे में यदि आप अक्षय तृतीया पर 11 कौड़ियां लाकर घर के पूजा स्थान पर रखें और नियमित रूप से उनकी पूजा करें। इस उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं और आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रह सकती है। हर साल अक्षय तृतीया के दिन आप पुरानी कौड़ी लेकर जल में प्रवाहित करें और उनके स्थान पर नई कौड़ी रखें। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी बनी रहेगी और जीवन में आने वाली समस्याओं से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।
अक्षय तृतीया पर हल्दी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन किए गए हर शुभ कार्य का अक्षय फल मिलता है, इसलिए हल्दी जैसी पवित्र चीज की खरीदारी करना भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। हल्दी का इस्तेमाल पूजा और विवाह जैसे शुभ कामों में किया जाता है और इसे पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन हल्दी खरीदकर घर में रखने से सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि होती है। अक्षय तृतीया पर मुख्य रूप से साबुत हल्दी की गांठ खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, हल्दी को सौभाग्य और शुभता का प्रतीक भी माना जाता है। यदि आपकी शादी में किसी वजह से देरी हो रही है, तो अक्षय तृतीया पर हल्दी की गांठ जरूर खरीदें।
यदि आप भी अक्षय तृतीया पर यहां बताई चीजों की खरीदारी करती हैं तो इसका प्रभाव पूरे साल बना रहता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com, Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।