
अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए किसी भी शुभ काम का अक्षय फल मिलता है। अक्षय का मतलब है जो कभी भी समाप्त न हो। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किया गया दान, जप, तप और निवेश अक्षय फल प्रदान करता है, यानी उसका फल कभी खत्म न होने वाला मिलता है। इस दिन मुख्य रूप से लोइ चांदी की खरीदारी करते हैं जिसका मतलब यह हुआ कि उनके घर में कभी भी सोने और चांदी की कमी न हो। यही नहीं इस दिन लोग नए काम भी शुरू करते हैं जिससे उनका पूर्ण फल मिल सके। ऐसी मान्यता है कि इस दिन आपको कुछ शुभ काम करने चाहिए जिनसे जीवन में भी सकारात्मकता बनी रहे और वहीं कुछ कामों से बचना भी चाहिए जिससे कोई भी नकारात्मक प्रभाव जीवन में न हो। इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को पड़ेगी। आइए Meenakshi Agrawal, the Urban Energy Architect, Feng Shui, Vaastu, Vedic & Chinese Astrology expert से जानें कि आपको अक्षय तृतीया के दिन कौन से काम करने चाहिए और किन कामों को करने से बचना चाहिए, जिससे जीवन में खुशहाली बनी रहे।
अक्षय तृतीया के दिन आपको कुछ कामों से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अगर आप इस दिन कुछ काम करती हैं, तो उनके शुभ फल नहीं मिलते हैं। आइए जानें कौन से कामों को अक्षय तृतीया के दिन नहीं करना चाहिए।
अक्षय तृतीया का दिन सकारात्मक ऊर्जा और शांति का प्रतीक माना जाता है। इस दिन यदि आप किसी से विवाद करती हैं या किसी से लड़ाई-झगड़ा करती हैं तो ये आपके लिए शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन गुस्सा करना या किसी को भी अपशब्द कहना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है और माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन यदि कोई जरूरतमंद आपके दरवाजे पर आता है, तो उसे खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए। ऐसा करना आपके सौभाग्य को कम कर सकता है। यही नहीं इसके आपके जीवन में भी नकारात्मक प्रभाव होने लगते हैं।
View this post on Instagram
अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है और इस दिन मन में नकारात्मक विचार रखना या आलस्य करना भी शुभ नहीं माना जाता है। यह दिन एक नई शुरुआत का दिन होता है, इसलिए इस दिन आपको किसी भी काम की शुरुआत पूरी ऊर्जा के साथ करनी चाहिए। इससे आपके जीवन में सकरात्मक ऊर्जा बनी रहती है और खुशियों का संचार होता है।
यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया के दिन को क्यों माना जाता है अबूझ मुहूर्त? बिना पंचांग और चौघड़िया देखे भी हो सकते हैं सभी शुभ काम
जिस प्रकार आपको अक्षय तृतीया के दिन कुछ कामों से बचने की सलाह दी जाती है, उसी तरह से इस दिन कुछ काम करने चाहिए जिससे आपके जीवन में शुभ फल मिलें। आइए जानें आपको इस दिन क्या करना चाहिए-
अक्षय तृतीया का दिन किसी भी तरह के दान-पुण्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन यदि आप अन्न, जल, वस्त्र, फल आदि का दान करती हैं, तो अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। यही नहीं इस दिन जरूरतमंदों को अन्न और धन का दान भी करना चाहिए।

अक्षय तृतीया का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की माता लक्ष्मी के साथ विधि-विधान से पूजा करने से धन, वैभव और सुख की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि विष्णु जी की पूजा से व्यक्ति की समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और जीवन में सकरात्मकता का वास होता है।
यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें इन 4 चीजों की खरीदारी, पूरे साल बनी रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा
अक्षय तृतीया के दिन को ‘अबूझ मुहूर्त’ भी कहा जाता है, यानी कि इस दिन आपको किसी भी शुभ कार्य के लिए अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। आप इस दिन नया व्यवसाय, निवेश या कोई नई शुरुआत कर सकती हैं। इससे आपको पूर्ण फल प्राप्त होते हैं।
अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है, लेकिन यदि आप सोना नहीं खरीद पा रही हैं, तो अक्षय तृतीया के दिन नमक की खरीदारी करें इससे आपको धन लाभ होता है और पुण्य फलों की प्राप्ति भी होती है।
अगर आप भी अक्षय तृतीया के दिन यहां बताए कुछ काम करने से बचेंगी और कुछ शुभ काम करेंगी तो जीवन में इसके शुभ प्रभाव हो सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।