Fri Apr 17, 2026 | Updated 04:10 PM IST
 what happens if you cut vegetables on kitchen slab vastu tips

Kitchen Vastu Tips: किचन स्‍लैब पर सब्जियां काटने से क्‍या होता है? एक्‍सपर्ट से जानें

क्या आप भी किचन स्लैब पर सब्जियां काटती हैं? जानें वास्‍तु शास्त्र के अनुसार इसका घर की पॉजिटिव एनर्जी, रिश्तों और मानसिक स्थिति पर क्या असर पड़ता है और सही तरीका क्या है?
Editorial
Updated:- 2026-04-17, 13:17 IST

रसोई को घर का ऊर्जा केंद्र माना जाता है, क्‍योंकि यहां तैयार होने वाला भोजन न सिर्फ शरीर को पोषण देता है, बल्कि घर के वातावरण और परिवार के सदस्‍यों के मन पर भी गहरा असर डालता है। रसोई में की जाने वाली हर छोटी-बड़ी गतिविधियां जैसे खाना बनाना, साफ-सफाई करना या सब्जियां काटना, वास्‍तु के अनुसार खास महत्‍व रखती हैं। हालांकि, सब्जी काटना रोजमर्रा का काम है, लेकिन वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक इसे सही दिशा और स्‍थान पर करना जरूरी होता है।

कई महिलाएं जल्‍दी के कारण सीधे किचन स्‍लैब पर सब्जियां काटने लगती हैं, लेकिन ऐसा करना वास्‍तु के हिसाब से सही नहीं है। माना जाता है कि स्‍लैब पर सीधे सब्‍जी काटने से किचन की पॉजिटिव एनर्जी प्रभावित हो सकती है और इसका असर घर के माहौल पर भी पड़ता है।

वास्‍तु के अनुसार, भोजन से जुड़ा हर काम साफ-सुथरे और सही तरीके से होना चाहिए, ताकि घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। इसलिए सब्जी काटने के लिए हमेशा चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल और दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए। सही आदतें अपनाकर आप न सिर्फ अपनी किचन को व्यवस्थित रख सकती हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनाए रख सकती हैं। आइए फेमस एस्‍ट्रोलॉजर और वास्‍तु शास्‍त्र एक्‍सपर्ट सिद्धार्थ एस कुमार जानते हैं कि किचन स्‍लैब पर सब्जियां काटने से क्‍या होता है?

what happens if you cut vegetables on slab

किचन स्लैब पर सीधे सब्जी काटने का प्रभाव

किचन स्लैब पत्थर या ग्रेनाइट का होता है, जो ऊर्जा को अपने अंदर ग्रहण करता है। जब आप सीधे स्लैब पर सब्जी काटती हैं, तब चाकू की क्रिया से उत्पन्न कटाव की ऊर्जा इसी सतह पर बार-बार अंकित होती रहती है। इससे किचन की ऊर्जा भारी और असंतुलित हो सकती है। धीरे-धीरे यह घर में चिड़चिड़ापन, तनाव और असामंजस्य के रूप में दिखने लगता है।

चाकू सिर्फ औजार नहीं है, यह विभाजन और अलगाव का प्रतीक है। जब यह क्रिया सीधे स्लैब पर होती है, तब यह ऊर्जा बिना किसी अवरोध के रसोई के मुख्य क्षेत्र में फैलती है। इसका असर परिवार के रिश्तों और निर्णय लेने की क्षमता पर भी पड़ सकता है।

सीधे स्लैब पर कटिंग क्यों नहीं करनी चाहिए?

सीधे स्लैब पर सब्जी काटने से रसोई की सकारात्मक ऊर्जा कमजोर होती है, मानसिक तनाव और असंतुलन बढ़ सकता है और घर के वातावरण में भारीपन महसूस होने लगता है।

यह प्रभाव धीरे-धीरे दिखाई देते हैं, इसलिए महिलाएं इसे सामान्य समझकर अनदेखा कर देती हैं।

स‍ब्‍जी कटाने के लिए कटिंग बोर्ड का इस्‍तेमाल करें

सब्जी काटने के लिए लकड़ी या अन्य उपयुक्त सामग्री का कटिंग बोर्ड इस्‍तेमाल करना चाहिए। यह सुरक्षा कवच बनाता है, जो कटाव की ऊर्जा को सीधे स्लैब में जाने से रोकता है। इससे रसोई का ऊर्जा संतुलन बना रहता है और वातावरण हल्का व सकारात्मक रहता है।

what happens if you cut vegetables on kitchen slab

यह भी पढ़ें- क्या रसोई की स्लैब पर रोटी बेलना ठीक है?

सब्‍जी करने का सही तरीका क्या है?

  • हमेशा कटिंग बोर्ड पर ही सब्जी काटें।
  • कटिंग के बाद बोर्ड को साफ और व्यवस्थित रखें।
  • चाकू को इधर-उधर न रखें, एक निश्चित स्थान पर रखें।
  • रसोई को साफ और शांत बनाए रखें।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: एक ही स्लैब पर है चूल्हा और सिंक? जानें किचन के इस वास्तु दोष को कैसे दूर करें

अगर आपको भी सीधे किचन स्‍लैब पर सब्‍जी का कटाने की आदत है, तो इसे तुरंत बदलें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;