
अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति की जन्मतिथि उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और रिश्तों पर गहरा प्रभाव डालती है। खासकर मूलांक के जरिए किसी व्यक्ति के व्यवहार और पारिवारिक संबंधों के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। कहा जाता है कि कुछ मूलांक की लड़कियां अपने पिता के बेहद करीब होती हैं और उनके दिल के सबसे खास हिस्से में जगह बनाती हैं। यही कारण है कि उन्हें पिता की लाडली कहा जाता है। एस्ट्रोलोजर सिद्धार्थ एस कुमार ने कुछ खास मूलांक के बारे में जानकारी शेयर की है, जिससे आप भी जान सकती हैं कि क्या आप इस सूची में शामिल हैं या नहीं?
जिनकी जन्म तारीख 3, 12 और 21 होती है उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 की लड़कियां स्वभाव से सकारात्मक होती हैं। यह अपने पिता के लिए गर्व और खुशी का कारण बनती हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास बहुत होता है, जो अक्सर पिता के लिए बेहतर साबित होता है। यह अपने पिता से प्रेरणा लेती भी हैं और उन्हें प्रेरित भी करती हैं। इनके बीच आपसी सम्मान और सराहना का संबंध होता है। जहां पिता इनकी उपलब्धियों पर गर्व करते हैं और यह अपने पिता को आदर्श मानती हैं। इनका संबंध भावनात्मक रूप से प्रकट और उत्साह से भरा होता है।

जिनकी जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31 होती है उनका मूलांक 4 होता है।मूलांक 4 की लड़कियां बाहर से जितनी मजबूत और व्यवहारिक दिखती हैं, अंदर से उतनी ही अपने पिता से गहराई से जुड़ी होती हैं। इनका जीवन अनुशासन, व्यवस्था और जिम्मेदारियों से भरा होता है, और यही गुण इन्हें अपने पिता के और करीब ले आते हैं। यह अपने पिता को मार्गदर्शक के रूप में देखती हैं। कठिन समय में ये अपने भावों को शब्दों से कम और कर्मों से अधिक व्यक्त करती हैं, और पिता इस मौन सहयोग को भली-भांति समझते हैं। इनके बीच का संबंध दिखावे से दूर, पर भरोसेमंद होती हैं।

इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं होती हैं सबसे ज्यादा खुराफाती, हर बात में ढूंढ लेती हैं मसाला
जिनकी जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है उनका मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 की लड़कियां अपने चंचल और मिलनसार होती हैं। इसी स्वभाव के कारण इनका पिता के साथ मित्र जैसा संबंध बना लेती हैं। यह घर में प्रसन्नता का वातावरण बनाए रखती हैं। पिता के साथ इनका रिश्ता अक्सर हंसी-मजाक, घूमने-फिरने और खुलकर बात करने का रहता है। यह अपने पिता से हर छोटी-बड़ी बात बताती हैं। स्वतंत्र स्वभाव होने के बावजूद ये अपने पिता की भावनाओं को भली-भांति समझती हैं, और यही संतुलन इन्हें पापा की प्रिय बना देता है।

जिनकी जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 की लड़कियां सबसे अधिक स्नेही मानी जाती हैं। इनके भीतर स्वाभाविक रूप से देखभाल, प्रेम बनाए रखने की क्षमता होती है। यही कारण है कि ये अपने पिता के साथ अत्यंत भावनात्मक होती है। यह अपने पिता की छोटी-छोटी आवश्यकताओं का भी ध्यान रखती हैं और कई बार उनकी भावनात्मक सहारा बन जाती हैं। इनके लिए परिवार सबसे महत्वपूर्ण होता है, और पिता उनके जीवन का केंद्र होते हैं। इनके बीच का संबंध अत्यंत कोमल, स्नेहपूर्ण और हृदय से जुड़ा होता है।

इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं होती हैं अप्सरा जैसी खूबसूरत, क्या आप भी हैं इनमें से एक?
आप भी अपने मूलांक के हिसाब से अपने स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। इससे पहले भी हमने आपको ऐसे मूलांक की महिलाओं के बारे में बताया था, जो शातिर दिमाग, दिखने में अप्सरा, पति के लिए लकी और खुराफाती होती हैं। हम आपको ऐसे ही कई सारे मूलांक के स्वभाव के बारे में आगे आने वाले आर्टिकल में बताएंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।