Overthinker women

इन मूलांक की महिलाएं होती हैं सबसे ज्यादा खुराफाती, हर बात में ढूंढ लेती हैं मसाला

अगर आपको भी अपनी फ्रेंड सर्कल में कोई ऐसी महिला दिखती है, जिसका दिमाग हमेशा चलता रहता है, तो ऐसे में वो आर्टिकल में बताए गए मूलांक की महिला हो सकती हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो मूलांक जिनके अंदर यह खासियत होती है।
Editorial
Updated:- 2025-08-09, 08:11 IST

Mulank Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार हर मूलांक के सोचने और कार्य करने का तरीका अग होता है। कोई आपको शांत स्वभाव का नजर आएगा। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जो हमेशा कुछ न कुछ सोचती नजर आती हैं। ये महिलाएं हर चीजों को गहराई से सोचती हैं, छोटी-छोटी बातों को भी नजरअंदाज नहीं करतीं, और कभी-कभी तो सामान्य सी बात को बड़ा मुद्दा बना देती हैं। आइए एस्ट्रोलोजर सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि इन मूलांकों की महिलाओं के बारे में जो हर समय अपना खुराफाती दिमाग चलाती नजर आती हैं।

मूलांक 3 की महिलाओं का हमेशा चलता है दिमाग

जिन महिलाओं का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। ये महिलाएं स्वभाव से बहुत बुद्धिमान और ओवरथिंकर होती हैं। इन्हें अपनी बात रखने और बात को सही साबित करने की आदत होती है। मूलांक 3 की महिलाएं जब भी किसी विषय पर सोचती हैं, तो उसका हर मुद्दा जानकर रहती हैं। इसी वजह से कई बार वे साधारण बातों का भी मसला बना लेती हैं। इन्हें हर चीज की क्‍लैरटि चाहिए होती है। इसलिए इनका दिमाग हमेशा दौड़ता रहता है।

3 mulank

मूलांक 5 वाली महिलाओं का दिमाग होता है रॉकेट से भी तेज

अगर किसी महिला का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 5 होता है। ये महिलाएं बेहद तेज दिमाग वाली होती हैं। इनके विचारों आपको हमेशा तर्क देखने को मिलेगा। इनका दिमाग लगातार काम करता रहता है, चाहें वो किसी मुद्दे का हल ढूंढना हो या किसी बात का मसला बनाना हो। मूलांक 5 की महिलाएं बहुत जल्दी प्रतिक्रिया देती हैं, और कई बार भावनाओं में बहकर छोटी बात का तिल का ताड़ बना देती हैं। इन्हें संवाद करना काफी पसंद होता है, लेकिन अगर इन्हें लगता है कि सामने वाला उनकी बात नहीं समझ रहा, तो ये बार-बार उसी मुद्दे पर बात करती हैं, ताकि सामने वाला उनकी बात मान जाए।

5 mulank

इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं होती हैं अप्सरा जैसी खूबसूरत, क्या आप भी हैं इनमें से एक?

मूलांक 7 की महिलाएं होती हैं ओवरथिंकर

मूलांक 7 की महिलाएं जिनका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ हो, बहुत गहरी सोच वाली होती हैं। ये बाहर से भले ही शांत लगें, लेकिन इनके भीतर विचारों की एक अलग ही दुनिया चल रही होती है। ये हर बात को लंबा खींच देती हैं, जिससे इन्हें भी कई बार दिक्कत होती है। इनकी सोच इतनी गहरी होती है कि ये कई बार खुद ही भ्रम में पड़ जाती हैं, जिसकी वजह से हमेशा बातों को गलत समझ लेती हैं। जब इन्हें किसी बात पर शक होता है, तो ये उसे तब तक सोचती रहती हैं जब तक उसका हल नहीं निकल जाता है।

7 mulank

इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं मानी जाती हैं सबसे शातिर, दिमाग के मामले में कर देती हैं सबको पीछे

आप भी अपने मूलांक के हिसाब से अपने व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। इससे पहले भी हमने आपको ऐसे मूलांक की महिलाओं के बारे में बताया था, जो शातिर दिमाग, दिखने में अप्सरा और पति के लिए लकी होती हैं। हम आपको ऐसे ही कई सारे मूलांक के स्वभाव के बारे में आगे आने वाले आर्टिकल में बताएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Herzindagi video

FAQ
मूलांक 5 की महिलाएं कैसी होती है?
मूलांक 5 वाली महिलाओं का दिमाग होता है रॉकेट से भी तेज
क्या खुराफाती महिलाएं हमेशा नकारात्मक होती हैं?
 नहीं, खुराफाती होने का मतलब सिर्फ इतना है कि वो रचनात्मक, मज़ाकिया और चीजों को दिलचस्प तरीके से देखने वाली होती हैं। ये व्यक्तित्व का एक मज़ेदार पक्ष होता है।
क्या खुराफाती महिलाएं प्रोफेशनल लाइफ में भी तेज होती हैं?
बिल्कुल, उनकी क्रिएटिव सोच और अलग नजरिया उन्हें प्रोफेशनल सेटिंग में भी इनोवेटिव और अट्रैक्टिव बनाता है।
मूलांक कैसे निकाला जाता है?
किसी व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्मतिथि के अंकों का योग कर के निकाला जाता है। जैसे अगर जन्मतिथि 14 है, तो 1+4 = 5, यानी मूलांक 5 होगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;