number  lucky colours list

अगर आपका भाग्यांक है 1 तो ये सभी रंग हैं आपके लिए शुभ

सभी अंकों की अपनी एक अलग ऊर्जा होती है। 1 से लेकर 9 तक के अंकों का प्रतिनिधित्व सौर्य मंडल में मौजूद अलग-अलग ग्रह करते हैं। उनकी ऊर्जा भी जीवन में अलग तरह से प्रभावित करती है।
Editorial
Updated:- 2023-08-10, 17:43 IST

हर व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का प्रभाव पड़ता है। । 1 से लेकर 9 तक के अंकों का प्रतिनिधित्व सौर्य मंडल में मौजूद अलग-अलग ग्रह करते हैं। आज हम 1 भाग्यांक वालों की बात करेंगे। अपना भाग्यांक जानने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपनी जन्म तिथि के अंक से यह ज्ञात कर सकते हैं।  यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है तो आपका भाग्यांक 1 है। जैसे 1+0= 1,1+9=10 (1+0=1), 1+9=10 (1+0=1), 2+8=10 (1+0=1)।

कैसा होता है भाग्यांक 1 का व्यक्तित्व?

number  lucky colours

जिन लोगों का भाग्यांक 1 होता है वह लोग सभी का साथ देते हैं। भाग्यांक 1 वाले लोगों को सबसे ज्यादा सपोर्ट 2, 4 और 7 नंबर वाले जातकों से मिलता है, क्योंकि 2 नंबर का स्वामी चंद्रमा होता है, वहीं 4 का राहु और 7 का केतु होता है। यह सभी ग्रह सूर्य के मित्र हैं, इसलिए 1 नंबर वालों के लिए यह तीनों अंक मित्र होते हैं।

 इसे भी पढ़ें -लकी नंबर के अनुसार चुनें करियर, मिलेगी नौकरी में सफलता और होगी धन की वर्षा

भाग्यांक 1 वालों की सेहत कैसी होती है?

भाग्यांक 1 वालों को हाई बीपी, पित्त की समस्या और हार्ट से जुड़ी प्रॉब्लम भी हो सकती है। आपको अपनी सूर्य को मजबूत रखने के लिए नियमित सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। सुबह उठ कर सबसे पहले आपको सुबह उठ कर थोड़ा सा गुड़ जरूर खाएं। इसके अलावा आपको सूर्य देव की पूजा भी करनी चाहिए।

 इसे भी पढ़ें -Lord Sun: रविवार को करें सूर्य देव की ये आरती, अपार साहस के बन सकते हैं स्वामी

कौन से रंग भाग्यांक 1 वालों के लिए होते हैं शुभ?

ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, भाग्यांक 1 वालों के लिए शुभ रंग पीला और सुनहरा रंग होता है। अगर आप कहीं शुभ काम के लिए जा रहे हैं, तो पीले रंग का रुमाल अपनी जेब में रखकर जाएं। (राशि वृश्चिक है तो इन रंगों का करें इस्तेमाल)

इससे आपका दिन हमेशा शुभ रहेगा। इसके अलावा आप अगर जॉब इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो भी पीला वस्त्र पहनकर जा सकते हैं। इससे भाग्य आपका अधिक साथ देगा।

भाग्यांक 1 वाले जातकों के बारे में जानकर आपको कैसा लगा, हमें जरूर बताइएगा, साथ ही यह भी बताएं कि आप 1 नंबर से जुड़ी और कौन सी बात जानना चाहते हैं।इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;