
अक्षय तृतीया का दिन हिंदू धर्म में विशेष माना जाता है और इस दिन लोग बिना किसी मुहूर्त का विचार किए हुए ही शुभ कामों को करते हैं। इस दिन शादी-विवाह से लेकर गृहप्रवेश, मुंडन आदि के लिए भी किसी मुहूर्त का विचार करने की आवश्यकता नहीं होती है। इसी वजह से इस दिन को अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। यह तिथि हिंदू धर्म में सबसे शुभ और अबूझ मुहूर्तों में से एक मानी जाती है। इस दिन किए गए दान, पूजन और उपायों का फल कभी समाप्त नहीं होता है बल्कि जीवन और मृत्युपरांत भी इन कर्मों का फल मिलता है। बल्कि जीवनभर बढ़ता रहता है। खासतौर पर इस दिन गंगाजल का उपयोग बहुत ही पवित्र और फलदायी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गंगाजल में दिव्य ऊर्जा होती है, जो घर से नकारात्मकता दूर कर सुख-समृद्धि लाती है। इसी वजह से आपको खुशहाली लाने के लिए इस दिन गंगाजल के कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें गंगाजल के 5 उपायों के बारे में जिन्हें आजमाकर आप घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बना सकती हैं।

चूंकि अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, इसलिए यदि आप इस दिन प्रातः जल्दी उठकर गंगाजल की कुछ बूंदें नहाने के पानी में मिलाकर उसी पानी से स्नान करेंगी तो आपको इसके शुभ फल मिलेंगे और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। स्नान के बाद आप श्री कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल को भी स्नान करें और उनकी पूजा करें तो घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न खरीदें ये 6 चीजें, हो सकती है धन हानि
अक्षय तृतीया के दिन अपनी तिजोरी, पर्स या जहां आप धन रखती हैं उस स्थान पर गंगाजल से छिड़काव अवश्य करें और धन लाभ की कामना करते हुए भगवान विष्णु का पूजन करें तो आपके घर में धन की कभी भी कमी नहीं होगी और समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

अक्षय तृतीया के दिन तुलसी का पूजन अत्यंत फलदायी माना जाता है क्योंकि शास्त्रों में तुलसी को विष्णु प्रिय कहा गया है। यदि आप इस दिन तुलसी को जल अर्पित करते समय उसमें गंगाजल भी मिलाकर चढ़ाएंगी, तो आपको इसके शुभ फल मिल सकते हैं। गंगाजल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर तुलसी के पौधे में अर्पित करें इससे आपको दोगुने फल मिल सकते हैं। यह उपाय पितृ दोष को शांत करता है और घर में सुख-समृद्धि के रास्ते खोलता है।
अक्षय तृतीया की सुबह स्नान के बाद आप पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इसकी शुरुआत आप घर के पूजा स्थल से करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मकता का संचार होता है। यदि आप इस दिन घर की चरों दिशाओं में गंगाजल छिड़केंगी और घर की खुशहाली की प्रार्थना करेंगी, तो घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

अक्षय तृतीया के दिन घर के मंदिर में जल से भरा तांबे का लोटा रखें और उसमें गंगाजल अवश्य मिलाएं। इससे समृद्धि आपकी ओर आकर्षित होगी और जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। इस उपाय से आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी।
यदि आप अक्षय तृतीया के दिन यहां बताए उपायों को आजमाएंगी, तो आपके घर में सदैव समृद्धि बनी रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।