वास्तु शास्त्र में घर की रसोई से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं जिनमें घर की रसोई की दिशा से लेकर बर्तन रखने के स्थान और खाना बनाने के तरीके तक शामिल हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे रोटी बनाने के तरीके पर।
आप में से बहुत से लोग रोटी चकले पर बेलते होंगे वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं होंगे जो रोटी बेलते समय चकले का इस्तेमाल नहीं करते होंगे। यानी कि सीधा किचन की स्लैब पर ही रोटी बेलने की आपको आदत होगी।
रोटी बिना चकले के सीधा स्लैब पर बेलना कितना सही है इस बारे में वास्तु शास्त्र में वर्णन मिलता है। तो चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि क्या किचन स्लैब पर रोटी बेलना उचित है और क्या है इसके पीछे का तर्क।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में प्रयोग किया जाने वाला चकला-बेलन सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। चकला-बेलन का संबंध राहु-केतु से माना गया है। इसी कारण से जैसा चकला-बेलन घर में होगा वैसा ही इन दोनों ग्रहों का प्रभाव पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: क्या आपके घर में भी है 'ओपन किचन'? जानें इससे जुड़े कुछ सरल वास्तु टिप्स
यही वजह है कि वास्तु शास्त्र में चकला-बेलन खरीदने से जुड़ी कई जरूरी बातें वर्णित है। वहीं, चकला-बेलन का रोटी बनाने में प्रयोग बहुत महत्वपूर्ण माना गया। मान्यता है कि रोटी बनाते समय इन दोनों के इस्तेमाल से घर की उन्नति होती है।
वहीं, वास्तु शास्त्र यह भी कहता है कि अगर रोटी बिना चकले के बेली जाए तो इससे घर की सुख-समृद्धि में बाधा उत्पन्न होती है। वास्तु दोष लगता है और धन की कमी भी नजर आने लगती है। मां अन्नपूर्णा भी रुष्ट होकर स्थान छोड़ देती हैं।
यह भी पढ़ें: क्या कोने वाला घर होता है अशुभ?
असल में वास्तु दृष्टि से ऐसा माना गया है कि चकले के बिना सीधा स्लैब पर रोटी बेलने से घर में दरिद्रता आती है और पाप ग्रह राहु-केतु का दुष्प्रभाव घर की खुशहाली और सदस्यों की सफलता पर नजर आने लगता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जाना सकते हैं कि आखिर रसोई की स्लैब पर रोटी बेलनी चाहिए या नहीं और क्या है इसके पीछे का तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।