
चैत्र नवरात्रि को हिंदू धर्म के शुभ पर्वों में से एक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्त पूरे नौ दिनों तक व्रत उपवास करने के साथ माता दुर्गा की आराधना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के समय घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है, इसलिए इस दौरान किए गए पूजा-पाठ और उपायों का विशेष फल मिलता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि चैत्र नवरात्रि के दौरान कुछ खास वास्तु उपाय किए जाएंगे तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। अगर आपकी नौकरी में समस्याएं आ रही हैं और जीवन में अनायास ही कई समस्याएं आ रही हैं तो आपको चैत्र नवरात्रि पर कुछ आसान वास्तु नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। इस साल नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानते हैं चैत्र नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले 5 प्रभावी वास्तु उपायों के बारे में।

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप चैत्र नवरात्रि पर घर के मुख्य द्वार की अच्छी तरह से साफ-सफाई करेंगी और मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएंगी तो आपके घर की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं डोर हो सकती हैं। घर के मुख्य द्वार को किसी भी ऊर्जा का प्रवेश स्थान माना जाता है और यदि आप चैत्र नवरात्रि में ये आसान उपाय करेंगी तो सकारात्मक ऊर्जा का वास आपके घर में हो सकता है और किसी भी नकारात्मकता से बच सकती हैं। इसके साथ ही यदि आप चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में मुख्य द्वार पर दीपक जलाएंगी तो मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहेगा और समृद्धि का आगमन होगा।
यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026 Vastu Tips: चैत्र नवरात्रि से पहले घर से हटा दें ये चीजें, वरना रूठ सकती हैं मां दुर्गा
चैत्र नवरात्रि के समय पूजा स्थान की दिशा का विशेष महत्व होता है। यदि आप वास्तु के अनुसार घर का पूजा स्थान उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में रखती हैं तो आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। यदि आप कलश स्थापना करती हैं तो आपको ईशान कोण में ही करनी चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। पूजा में सही दिशा का ध्यान रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नियमित रूप से लौंग और कपूर जलाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण शुद्ध बनता है। चैत्र नवरात्रि में नियमित रूप से शाम के समय कपूर के साथ 5 लौंग जलाकर पूरे घर में उसका धुआं फैलाएं तो आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और माता दुर्गा के साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। साथ ही, यह उपाय घर में फैली नकारात्मकता, तनाव और वास्तु दोष को कम करने में भी सहायक माना जाता है।

नवरात्रि के दौरान रोज शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का वास बना रहता है और आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं। अगर आप चैत्र नवरात्रि में नियमित रूप से यह उपाय करें तो घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी बना रहता है।
यदि आप चैत्र नवरात्रि पर यहां बताए उपायों को आजमाएंगी तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।