
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिति बेहतर रखने की चाह रखता है, लेकिन कड़ी मेहनत के बावजूद कई बार घर में पैसा टिकता नहीं है या बरकत नहीं होती। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे आसपास की ऊर्जा हमारे आर्थिक जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने बताया कि इस स्थिति को सही रखने के लिए आप जेड प्लांट जिसे क्रसुला भी कहते हैं। इसे आप घर पर लगा सकती हैं, जिससे पैसा खिंचा चला आएगा। वास्तु शास्त्र में इस पौधे को काफी शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का प्रमाण माना जाता है।
जेड प्लांट की पत्तियां गोल, छोटी होती हैं। इसकी गोल पत्तियां सिक्कों के आकार की होती है। ऐसे में जैसे-जैसे ये पौधा बढ़ता है यह और ज्यादा हरा-भरा नजर आता है। इसकी खास बात ये है कि इससे जीवन में स्थिरता बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: Vastu Upay: खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, इमली के ये छोटे से उपाय बदल देगें आपका जीवन
जेड प्लांट केवल एक सजावटी पौधा नहीं है, बल्कि यह आपके घर के वातावरण को शुद्ध करने और सकारात्मकता फैलाने का माध्यम होता है। शुक्रवार के दिन जेड प्लांट घर लाना और इसे एक सुंदर लाल या सुनहरे रंग के गमले में लगाना और भी अधिक शुभ फलदायी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।