Sat Feb 21, 2026 | Updated 08:15 AM IST
image

Vastu Upay: खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, इमली के ये छोटे से उपाय बदल देगें आपका जीवन

अगर आपकी किस्मत भी साथ नहीं दे रही है, तो इसके लिए आप इमली के खास उपाय को जरूर करें। इस उपाय को करने से हो सकता है आपकी किस्मत बदल जाए। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-20, 14:15 IST

अक्सर हम अपने जीवन में कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन जब सफलता के फल की बात आती है, तो वो हमें अक्सर नहीं मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे आसपास का वास्तु सही नहीं होता है, जिसकी वजह से हमारे जीवन में नकारात्कम ऊर्जा का प्रभाव सबसे ज्यादा नजर आता है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी भी बंद किस्मत खुल जाए, तो इसके लिए आप इमली के खास उपाय को जरूर करें। इसके बारे में जानकारी विस्तार से एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने शेयर की है। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।

इमली करती है नकारात्मक ऊर्जा दूर

अगर आपको घर में भारीपन महसूस होता है या काम बनते-बनते बिगड़ते हुए नजर आते हैं। इसका अर्थ होता है नकारात्मक ऊर्जा जो आपके कार्यों में रुकावट पैदा करती है। इसलिए आपको इमली का उपाय जरूर करना चाहिए।

2 - 2026-02-20T140331.336

  • इसके लिए आप एक मुठ्ठी इमली के बीज लें।
  • इन्हें पूरी रात के लिए भिगोने के लिए रख दें।
  • अगली सुबह उठकर इमली के बीज वाले पानी को घर के मुख्य द्वार से लेकर पूरे घर में छिड़क दें।
  • माना जाता है कि इमली की प्रकृति नकारात्मकता को सोखने की होती है, जिससे घर का वातावरण शुद्ध होता है।
  • इससे आपकी भी बंद किस्मत खुल सकती है।

आर्थिक तंगी दूर करने करने के लिए इमली का उपाय

आप पैसे को काफी कमाते हैं, लेकिन ये टिकता नहीं है। साथ ही आपके ऊपर कर्ज भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आप इमली के इस उपाय को कर सकती हैं।

1 - 2026-02-20T140333.414

  • गुरुवार या शुक्रवार के दिन इमली के पेड़ की एक छोटी सी टहनी घर लाएं।
  • इसे साफ करके अपने धन रखने के स्थान तिजोरी या अलमारी में रखें।
  • ज्योतिष के अनुसार, इमली के पेड़ का संबंध राहु और शनि के दोषों को शांत करने से भी जोड़ा जाता है, जिससे आय के नए मार्ग खुलते हैं।

इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय

उपाय करते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • कोई भी ज्योतिषीय उपाय तभी काम करता है जब आप उसे पूरी श्रद्धा के साथ करते हैं। संदेह के साथ किए गए कार्यों का फल सीमित हो जाता है।
  • बताए गए उपायों को बताए गए विशेष दिनों पर ही करें। तभी इसका प्रभाव आपके जीवन पर नजर आएगा।
  • उपाय करते समय मन और शरीर की शुद्धता का ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

इमली के ये उपाय सदियों से चले आ रहे हैं। इस उपाय को करने में आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं होती है, लेकिन अगर आप इसे करती हैं, तो इससे जीवन में संघर्ष खत्म होने लगता है। इसलिए आपको एक बार इसे जरूर अजमाना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;